भारत में बढ़ा ड्रग्स तस्करी का खेल !

पिछले दिनों दिल्ली पुलिस और गुजरात पुलिस ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाकर 13 हजार करोड़ का नशीला पदार्थ जब्त किया है। भारत में नशीले पदार्थों की हो रही तस्करी एक बड़ा संकट है। पिछले कुछ सालों और महीनों में ड्रग्स का काला कारोबार कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। राजधानी दिल्ली, गुजरात, पंजाब और पूर्वोत्तर भारत […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 14 अक्टूबर 2024, 07:24 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भारत में बढ़ा ड्रग्स तस्करी का खेल !
Photo: UB India News Archive

पिछले दिनों दिल्ली पुलिस और गुजरात पुलिस ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाकर 13 हजार करोड़ का नशीला पदार्थ जब्त किया है। भारत में नशीले पदार्थों की हो रही तस्करी एक बड़ा संकट है। पिछले कुछ सालों और महीनों में ड्रग्स का काला कारोबार कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। राजधानी दिल्ली, गुजरात, पंजाब और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में बड़ी मात्रा में ड्रग्स और नशीले पदार्थों को जब्त किया गया है।

दिल्ली से देश कोने-कोने में पहुंचाई जाती है खेप

इन अवैध रूप  से नशीले पदार्थों को राजधानी दिल्ली लाकर देश के कोने-कोने में पहुंचाने का काम शुरू होता है। नशे के इस काले धंधे में बड़े-बड़े गिरोह काम कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और सुरक्षा जांच एजेंसियां ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ कर करोड़ों की ड्रग्स बरामद कर रही हैं। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि आखिर भारत के किन हिस्सों से अवैध रूप से नशीले पदार्थों और ड्रग्स की ये खेप राजधानी दिल्ली पहुंचाई जा रही है?

बॉर्डर पार से पंजाब में ड्रग्स तस्करी का खेल

इसमें सबसे पहले नाम पंजाब का है। भारत का पंजाब राज्य पाकिस्तान के बॉर्डर से जुड़ा है। जैसा की सबको मालूम है कि अफगानिस्तान में अफीम की खेती की जाती है। अफगानिस्तान के रास्ते अफीम और अन्य नशीले पदार्थ पाकिस्तान आते हैं। इसके बाद बॉर्डर में ड्रोन के सहारे इसे पंजाब पहुंचाया जाता है। यहां पर ड्रग्स के गिरोह के बड़े-बड़े सरगना इस अवैध अफीम, कोकीन और अन्य नशीले पदार्थों को दिल्ली समेत पूरे देश में पहुंचाने का काम करते हैं।

गुजरात में समुद्री रास्ते से आती है नशीले पदार्थों की खेप

पंजाब के बाद गुजरात में ड्रग्स और हेरोइन की सबसे ज्यादा खेप पहुंचाई जाती है। गुजरात के मुंद्रा पोर्ट में अरबों रुपये की हेरोइन जब्त की जा चुकी है। गुजरात में समुद्री रास्तों से नशीले पदार्थों की तस्करी होती है। समुद्री रास्तों का इस्तेमाल अंतराष्ट्रीय गिरोह करता है। साल 2021 में गुजरात के मुंद्रा पोर्ट में लगभग 3 हजार किलो की हेरोइन जब्त की गई थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी कीमत 21 हजार करोड़ रुपये आंकी गई थी। इस हेरोइन को समुद्री रास्ते से कंटेनर में छिपाकर लाया गया था।

पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में ड्रग तस्करी

पंजाब और गुजरात के बाद नशीले पदार्थों की तस्करी पूर्वोत्तर भारत के सीमाओं वाले इलाकों से होती है। यहां म्यांमार से बड़ी मात्रा में ड्रग्स, मेथामफेटामाइन जैसे अन्य नशीली दवाओं को भारत में भेजने का काम होता है। त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड जैसे कई पूर्वोत्तर राज्यों में बड़ी आसानी से नशीले पदार्थों की तस्करी का काम हो रहा है। जहां लाचार लोकल पुलिस व्यवस्था के सहारे बॉर्डर पार से नशीले पदार्थों की तस्करी जोरों से हो रही है।

पकड़ी गई 7000 करोड़ की कोकेन

बता दें कि दिल्ली पुलिस और गुजरात पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में 7000 करोड़ रुपये कीमत की 518 किलो कोकेन बरामद की है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और गुजरात पुलिस ने रविवार को गुजरात के अंकलेश्वर में अवकार ड्रग्स लिमिटेड कंपनी की तलाशी में 518 किलोग्राम कोकेन बरामद की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 5,000 करोड़ रुपये है।

दिल्ली के गोदाम में रखा था 562 किलो कोकीन

इससे पहले 1 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने महिपालपुर में तुषार गोयल के गोदाम पर छापेमारी करके 562 किलोग्राम कोकीन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना की खेप जब्त की थी। जांच के दौरान टीम को पता चला की दिल्ली के रमेश नगर में भारी मात्रा में ड्रग्स को छुपा कर रखा गया है। इसके बाद 10 अक्टूबर को दिल्ली के रमेश नगर की एक दुकान से लगभग 208 किलो कोकेन बरामद की गई।

गुजरात से आई ये ड्रग्स

वहीं, इस छापेमारी में पकड़े गए लोगों से पूछताछ में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को पता चला कि बरामद ड्रग्स फार्मा सलूशन सर्विसेज नाम की कंपनी की थी। यह ड्रग्स गुजरात के अंकलेश्वर की अवकार ड्रग्स लिमिटेड कंपनी से आई थी।

इस मामले में 12 लोग गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस ने अंकलेश्वर की कंपनी पर छापेमारी कर 518 किलोग्राम कोकेन बरामद की। इस मामले में अब तक कुल 1,289 किलोग्राम कोकेन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक थाईलैंड की मारिजुआना बरामद हो चुका है। इसकी कीमत 13,000 करोड़ रुपये है। वहीं अब तक इस पूरे मामले में 12 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

MP के झाबुआ में 168 करोड़ की पकड़ी गई ड्रग्स

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में MD ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद की गई है। इसका कनेक्शन भी गुजरात से जुड़ा हुआ है। झाबुआ जिले के आदिवासी इलाके को नशे का आदी बनाया जा रहा था। यहां पुलिस ने 168 करोड़ की MD ड्रग्स बरामद की है। मेघनगर की फैक्ट्री से ड्रग्स को जब्त किया गया है। इस मामले में फैक्ट्री के डायरेक्टर समेत 4 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस की टीम मेघनगर स्थित फौजी नाम की कंपनी में पहुंची हुई थी। फैक्ट्री के मालिक का नाम विजय है, जो कि गुजरात का रहने वाला है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰