महाराष्ट्र चुनाव: महायुति में सीटों के बंटवारा का फार्मूला तय!

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर महायुति (बीजेपी, शिंदे सेना और एनसीपी) के बीच सीट बंटवारे का फार्मूला लगभग तय हो गया है। चंद सीटों को लेकर दोनों तरफ से पेंच अटका है। महायुति की दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ की हुई […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 20 अक्टूबर 2024, 06:40 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
महाराष्ट्र चुनाव: महायुति में सीटों के बंटवारा का फार्मूला तय!
Photo: UB India News Archive

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर महायुति (बीजेपी, शिंदे सेना और एनसीपी) के बीच सीट बंटवारे का फार्मूला लगभग तय हो गया है। चंद सीटों को लेकर दोनों तरफ से पेंच अटका है। महायुति की दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ की हुई बैठक हुई। बैठक में बीजेपी 150, शिंदे सेना 80 और अजित पवार की एनसीपी 58 सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर लगभग सहमति बन गई है। वहीं विपक्षी महाविकास आघाडी में कांग्रेस 100, उद्धव सेना 90 और शरद पवार की एनसीपी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की लगभग सहमति बन गई है।

सूत्रों का कहना है कि उद्धव ठाकरे ने अपने 40 से अधिक उम्मीदवारों को नॉमिनेशन के लिए फार्म बी भी दे दिया है। उधर, समाजवादी पार्टी ने 5 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर महाविकास आघाडी के नेताओं को परेशानी में डाल दिया है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि महायुति और महाविकास आघाडी सीटों का नंबर घोषित करने की बजाय उम्मीदवारों के नामों की सीधे घोषणा कभी भी कर सकते हैं।

अमित शाह की मौजूदगी में बनी सहमति
महायुति के घटक दल बीजेपी, शिंदे सेना और अजित पवार की एनसीपी के नेताओं की बैठक शुक्रवार देर रात तक दिल्ली में हुई जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस , अजित पवार, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले सहित अन्य नेता शामिल हुए। बीजेपी ने झारखंड और उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों नाम की घोषणा शनिवार की रात की है।

उपचुनाव में उम्मीदवारों के नाम घोषित
साथ ही उन्होंने उपचुनाव में उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिया है। अब बस महाराष्ट्र की लिस्ट का इंतजार किया जा रहा है। बताया जा रहा है महायुति के तीनों दल उम्मीदवारों के नाम का ऐलान पहले करेंगे और नामांकन भरने की अंतिम तारीख के बाद ही सही आंकड़े सामने आ सकेंगे। बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने बताया कि जिसके साथ जो घटक दल है उसे अपने कोटे सीट देना होगा। बीजेपी के साथ एक दर्जन सहयोगी दल है जबकि शिंदे के साथ दो दल है। अजित पवार की एनसीपी अकेले ही है।

MVA में भी बनी बात
महाविकास आघाडी के बीच खबर है कि उद्धव सेना और शरद पवार के बीच सीट बंटवारे का मामला तय हो गया है। कांग्रेस और उद्धव सेना व शरद पवार की एनसीपी के बीच कुछ सीटों को लेकर पेंच फंसा हुआ है। मुंबई, विदर्भ और मराठवाड़ा की सीटें को लेकर कांग्रेस और उद्धव सेना के बीच बातचीत जारी है। वैसे महाराष्ट्र कांग्रेस ने करीब 80 उम्मीदवारों की एक लिस्ट पार्टी हाईकमान को भेजी है जिसमें 62 उम्मीदवारों के नाम को हरी झंडी दे दी है इसलिए दिल्ली कभी भी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है।

सपा का महाविकास आघाडी को जोर झटका
महाविकास आघाडी में सीट बंटवारे की घोषणा से पहले ही समाजवादी पार्टी ने पांच सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर महाविकास आघाडी को जोर का झटका दिया। सात और भी सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है। महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी प्रमुख विधायक अबू आसिम आजमी ने साफ कहा कि है कि हमारे नेता अखिलेश यादव ने पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं और हम लोग सात और सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। हम पीछे नहीं हटेंगे। इस बीच उद्धव ठाकरे और अखिलेश यादव के बीच बातचीत की खबर है।

आजमी ने कही ये बात
इस बारे में पूछने पर आजमी ने कहा कि हम आज भी महाविकास आघाडी के साथ है। हमारे नेता अखिलेश यादव ने उन्हीं सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किया है जहां से हम विधायक हैं या फिर जहां हम जीत सकते हैं। इसलिए उम्मीदवार के नाम वापस लेने का सवाल ही नहीं है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
राहुल गांधी हमें आपसे…उम्मीद नहीं’………….
खास खबर

राहुल गांधी हमें आपसे…उम्मीद नहीं’………….

बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उस पत्र के लिए आलोचना की है, जो उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को आदिवासी छात्रों की चिंताओं के बारे में लिखा था। बीजेपी ने उनसे कहा कि वे पहले कांग्रेस-शासित तेलंगाना और कर्नाटक में आदिवासी कल्याण विभागों और हॉस्टलों के कामकाज की समीक्षा करें। पहले गलत […]

UB India News25 अग॰
मुंबई के 30 लाख वोटर्स का नाम कटेगा!
प्रदेश

मुंबई के 30 लाख वोटर्स का नाम कटेगा!

महाराष्ट्र में मतदाता सूची के SIR यानी विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान के तहत एक अहम आंकड़ा सामने आया है. सूबे में करीब 1.8 करोड़ और अकेले मुंबई में 30 लाख मतदाताओं का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इनके फॉर्म ‘अनकलेक्टेड’ कैटेगरी में हैं. अगर समय रहते इनका पता नहीं चलता है, तो […]

UB India News15 अग॰
NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………
खास खबर

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा जोरों पर है कि शरद पवार की पार्टी NCP-SP बिल को समर्थन देने वाली है। इन अटकलों पर NCP-SP की वरिष्ठ नेता और सांसद सुप्रिया सुले ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर पार्टी रुख साफ किया है। […]

UB India News15 जुल॰
मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………
खास खबर

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

मुंबई में जारी भीषण बारिश कहर बरपा रही है। मुंबई में रविवार को हुई भारी बारिश के बीच मानखुर्द इलाके में एक चॉल का हिस्सा ढह जाने से छह लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं, पेड़ गिरने की एक अन्य घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई। इतना […]

UB India News6 जुल॰
क्या है पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस …………..
खास खबर

क्या है पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस …………..

प्यार, भरोसा, सगाई, जन्मदिन की तैयारी और कुछ ही महीनों बाद होने वाली शाही शादी. बाहर से देखने पर यह कहानी किसी सपनों जैसी जिंदगी की लगती है. लेकिन पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड ने इस कहानी के पीछे छिपे एक ऐसे अंधेरे को सामने ला दिया, जिसने हर किसी को झकझोर दिया है. […]

UB India News24 जून
बेशर्मी से बिक गई तुम्हारी वफादारी………………..
खास खबर

बेशर्मी से बिक गई तुम्हारी वफादारी………………..

महाराष्ट्र विधानसभा का तीन सप्ताह का मानसून सत्र सोमवार 22 जून 2026 से शुरू होने जा रहा है. 10 जुलाई तक चलने वाला यह सत्र राजनीतिक उठापटक और मौसम संबंधी चुनौतियों के बीच काफी हंगामेदार रहने की संभावना है. एक ओर कथित ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर सियासी माहौल गर्म है, वहीं दूसरी ओर अनियमित मानसून […]

UB India News22 जून
महाराष्ट्र की राजनीति में टूट, गठबंधन और दल-बदल का है लंबा इतिहास ……………..
खास खबर

महाराष्ट्र की राजनीति में टूट, गठबंधन और दल-बदल का है लंबा इतिहास ……………..

महाराष्ट्र की राजनीति में इस समय जो कुछ भी हो रहा है, वह कोई नई बात नहीं है। राज्य के राजनीतिक इतिहास पर नजर डालें तो पार्टियों में टूट, गठबंधनों का बदलना, पार्टी के चुनाव चिह्नों पर विरोधी दावे, रातों-रात बनने वाली सरकारें और एक साझा प्रतिद्वंद्वी को सत्ता से दूर रखने के लिए विरोधियों […]

UB India News20 जून
अलग हुए तो छोड़ेंगे नहीं…………….
खास खबर

अलग हुए तो छोड़ेंगे नहीं…………….

महाराष्ट्र की सियासत में ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर हलचल चरम पर पहुंच गई है. उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी से बगावत पर उतारू सांसदों को संजय राउत ने खुली चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि जो सांसद पार्टी छोड़ेंगे, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा. दरअसल शिवसेना यूबीटी के 9 में से 6 सांसद दिल्ली पहुंच […]

UB India News17 जून
MVA में महासंग्राम!
खास खबर

MVA में महासंग्राम!

महाराष्ट्र की राजनीति में उठापटक ना हो तो काहे का महाराष्ट्र. यहां की राजनीति में सियासी तापमान एक बार फिर अचानक बढ़ गया है. महाविकास अघाड़ी जिसे भाजपा के खिलाफ मजबूत विपक्षी मोर्चा माना जाता था अब अपने ही अंदर खींचतान से जूझता नजर आ रहा है. राजनीति में गठबंधन बनाना जितना आसान दिखता है […]

UB India News30 अप्रैल