महाराष्ट्र में महायुति के बीच सीटों का झगड़ा दिल्ली में सुलझ गया !

महाराष्ट्र में महायुति के बीच सीटों का झगड़ा दिल्ली में सुलझ गया। फैसला ये हुआ है कि बीजेपी अजीत पवार की NCP के लिए कुछ और सीटें छोड़ेगी। लेकिन महाविकास अघाड़ी में सीटों का फाइनल बंटवारा अभी तक नहीं हो पाया है। महायुति में सीट बंटवारे पर अन्तिम बात करने के लिए देवेन्द्र फडणवीस, अजित […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 26 अक्टूबर 2024, 06:06 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
महाराष्ट्र में महायुति के बीच सीटों का झगड़ा दिल्ली में सुलझ गया !
Photo: UB India News Archive

महाराष्ट्र में महायुति के बीच सीटों का झगड़ा दिल्ली में सुलझ गया। फैसला ये हुआ है कि बीजेपी अजीत पवार की NCP के लिए कुछ और सीटें छोड़ेगी। लेकिन महाविकास अघाड़ी में सीटों का फाइनल बंटवारा अभी तक नहीं हो पाया है। महायुति में सीट बंटवारे पर अन्तिम बात करने के लिए देवेन्द्र फडणवीस, अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल बुधवार रात ही दिल्ली पहुंच गए थे।

इसपर अजित पवार और एकनाथ शिन्दे ने सहमति जताई। 106 में से 83 सीटों पर भी तीनों पार्टियों में सहमति बन गई, लेकिन 23 सीटों पर मामला उलझा हुआ था। इनमें ज्यादा विवाद मुंबई की सीटों को लेकर था। तय हुआ कि अजित पवार को पहले से ज्यादा सीटें मिलेंगी और दूसरी मुंबई की बीस सीटों पर बीजेपी लड़ेगी और 13 सीटों एकनाथ शिन्दे की शिवसेना लड़ेगी।

अजित पवार की समस्या ये है कि उनकी NCP में कई भारी भरकम नेता हैं, सब अपने बेटे-बेटियों, भाई-भतीजों को टिकट दिलाना चाहते हैं । अगर सीट अजित दादा के हिस्से में नहीं आई तो यही नेता तुरंत अपने उम्मीदवार मैदान में उतार देंगे और फिर शरद पवार की NCP से टिकट मांग लेंगे। अमित शाह ने कहा कि बगावत नहीं होनी चाहिए और इसकी जिम्मेदारी अजित पवार और एकनाथ शिंदे के कंधों पर डाल दी लेकिन ये इतना आसान नहीं होगा क्योंकि अजित पवार की NCP और शिंदे की शिवसेना दोनों के नेताओं के पास अन्य विकल्प उपलब्ध हैं।

कुछ हद तक ये बीजेपी में भी होगा लेकिन संगठन और RSS के लोग कोशिश करेंगे तो बगावत करने वालों को मना लेंगे।  एकनाथ शिंदे और अजित पवार के पास एक बड़ा फायदा है। शिवसेना का ओरिजनल निशान तीर कमान शिंदे की सेना के पास है और NCP का ओरिजनल निशान घड़ी अजित पवार के पास है। उधर, महाविकास अघाड़ी के सामने झगड़ा सिर्फ सीटों के बंटवारे का नहीं है। बात इससे कहीं बड़ी है। सीटों की झगड़े की जड़ इस बात में है कि अगर अघाड़ी चुनाव जीती तो सीएम की कुर्सी पर कौन बैठेगा।

आदित्य ठाकरे ने कहा कि महाविकास अघाड़ी का चेहरा सीटों के बंटवारे के बाद किया जाएगा। लेकिन साथ ही उन्होंने ये भी कह दिया कि महाराष्ट्र के लोग आज भी उद्धव ठाकरे के शासन को याद करते हैं।’चुनाव मंच’ में उद्धव की पार्टी के एक और नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने दावा किया कि पॉपुलैरिटी रैंकिग्स में उद्धव ठाकरे सबसे आगे हैं। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान ना करना, रणनीति का हिस्सा है।  मेरा ये मानना है कि महाविकास अघाड़ी के सामने झगड़ा सिर्फ सीटों के बंटवारे का नहीं है। सीटों के झगड़े की जड़ इस बात में है कि अगर अघाड़ी चुनाव जीती तो सीएम की कुर्सी पर कौन बैठेगा। उद्धव सबसे बड़े दावेदार हैं। लेकिन ये समस्य़ा महायुति की भी है। यहाँ तो मुख्यमंत्री पद के तीन-तीन दावेदार हैं। शिन्दे आज हैं, पर चुनाव जीते तो BJP की सीटें ज़्यादा होंगी और फड़नवीस कहेंगे, मैं लौट के आऊंगा। सपना अजित दादा का भी है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰