पटनावासियों के प्यार के आगे झुकेगा पुष्पा…

रविवार की शाम राजधानी पटना का गांधी मैदान पुष्पाराज का स्वैग में डूबा रहा। पुष्पा-2 द रूल की ट्रेलर लांचिंग में 60 हजार से अधिक फैंस गांधी मैदान पहुंच गए। युवाओं की दिवानगी को देखते हुए अल्लू अर्जुन गदगद हो गए और उन्होंने मंच से कहा – पुष्पाराज आज तक झुका नहीं है, लेकिन आपके […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 18 नवंबर 2024, 07:59 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पटनावासियों के प्यार के आगे झुकेगा पुष्पा…
Photo: UB India News Archive

रविवार की शाम राजधानी पटना का गांधी मैदान पुष्पाराज का स्वैग में डूबा रहा। पुष्पा-2 द रूल की ट्रेलर लांचिंग में 60 हजार से अधिक फैंस गांधी मैदान पहुंच गए। युवाओं की दिवानगी को देखते हुए अल्लू अर्जुन गदगद हो गए और उन्होंने मंच से कहा – पुष्पाराज आज तक झुका नहीं है, लेकिन आपके प्रेम में आज झुकेगा…। दर्शकों की भीड़ के साथ अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर करते हुए धन्यवाद पटना लिखा है। अल्लू अर्जुन के साथ आई फिल्म की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने भी दर्शकों को जोरदार अभिवादन किया। उन्होंने मंच से लव यू पटना कहा, तो युवाओं की भीड़ ने उन्हें लव यू टू से जवाब दिया। रश्मिका ने भोजपुरी में दर्शकों का अभिवादन किया।

जोश, जुनून और जज्बे से भरे लोगों के लिए रविवार का दिन बेहद खास रहा। गांधी मैदान में अभिनेता अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा-2 का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस दौरान क्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन गांधी मैदान पहुंचे। अल्लू अर्जुन को देखने और सुनने की भीड़ ऐसी थी जो जहां खड़ा था वहीं से उनका अभिनंदन करता रहा। हजारों की भीड़ से एक ही आवाज सुनाई दे रही थी पुष्पा छुकेगा नहीं, लेकिन पटना के लोगों की भीड़ और प्यार देखते हुए आखिरकार पुष्पा बिहार में झुक गए।
बिहार वालों का प्यार देख झुका पुष्पा

कार्यक्रम के दौरान अल्लू अर्जुन ने कहा कि बिहार की पावन धरती को मेरा सत-सत प्रणाम। पहली बार बिहार आया हूं। आपने बहुत प्यार दिया, इसके लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। फिल्म में पुष्पा कभी नहीं झुका, लेकिन आप सभी के प्यार ने हमें झुका दिया। दर्शकों के अपार प्रेम और भीड़ को देखते हुए अपने प्रमुख डायलॉग ‘पुष्पा कोई फ्लॉवर समझे हैं क्या, अब मैं वाइल्ड फॉयर हूं’ सुनाया।
अल्लू अर्जुन ने कहा कि अगर हमसे कोई गलती हो गई हो तो आप सभी माफ करना। आप सभी दर्शकों का प्यार है कि फिल्म को अपार सफलता मिली है। तीन वर्षों का मेहनत आज आपके सामने है। फिल्म बनाने को लेकर सभी कलाकारों ने काफी मेहनत किया है। पांच दिसंबर को सिनेमाघरों में फिल्म प्रसारित की जाएगी ऐसे में पटना के लोगों का प्यार जरूरी है।
रश्मिका की झलक पाने के लिए फैन हुए बेकाबू

वहीं अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की एक झलक पाने को दर्शक बेकाबू हो गए। मंच पर आते ही रश्मिका ने हाथ जोड़ कर सभी का अभिनंदन करते हुए नमस्ते पटना कहा। उनकी बात को सुन दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। इस दौरान अभिनेत्री ने कहा कि पुष्पा की श्रीबल्ली सभी का स्वागत करती है। दो वर्ष की मेहनत के बाद आप सभी के सामने फिल्म पुष्पा टू आई है। पुष्पा की दुनिया को आप सभी देखेंगे। पांच सितंबर को फिल्म प्रसारित होगी। आप सभी अपने परिवार के साथ फिल्मों का आनंद उठाने जरूर जाएं। फिल्म की सफलता को लेकर आप सभी का प्यार जरूरी है।

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में विराजमान प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा थे। उन्होंने कलाकारों का स्वागत करते हुए कहा कि बिहार देश के सभी कलाकारों का स्वागत करती है। बिहार में फिल्म नीति लागू हो गई है। ऐसे में सभी फिल्मकारों का स्वागत है। आप बिहार में फिल्मों का निर्माण करें इसके लिए सरकार की ओर से मदद की जाएगी। पुष्पा टू फिल्म को अपार प्यार बिहार के लोगों से मिलेगा। राजधानी में पहली बार दक्षिण भारत के कलाकार आएं हैं यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है। फिल्म को प्रदेश में अपार सफलता मिलेगी।

लोक गीतों से सजी महफिल
दक्षिण भारतीय अभिनेता को मंच पर आने से पहले गांधी मैदान में लोक गीतों की महफिल सजी। मंच पर आसीन वरिष्ठ लोक गायिका डा. नीतू कुमारी नूतन ने अपने गीतों से पटना वासियों का पूरा मनोरंजन कराया। उन्होंने कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना विघ्न हर मंगल कर श्रीगणपति महाराज… से की।

इसके बाद दर्शकों की फरमाइश पर उन्होंने देवी गीत मइया ओढ़ले फूलवा.. से सभी को आनंदित किया। मिथिला की लोक संस्कृति व भगवान श्रीराम का वंदन करते हुए गायिका ने रामजी से पूछे जनकपुर की नारी बता द बबुआ, लोगवा देते काहे गाली… को प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। बिहार कोकिला शारदा सिन्हा को नमन करते हुए नूतन ने कहे तो सजना… गीत पर वाहवाही लूटी। इसके बाद उन्होंने मोर सैंया गए परदेस, अब लगे न जिया हमार हे.. भोजपुरी गीतों पर दर्शकों की तालियां बटोरी।

अक्षरा ने अपनी प्रस्तुति से जीता दिल
समारोह को यादगार बनाने को लेकर अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीता। अक्षरा ने कहा कि बिहारियों के लिए गर्व की बात है कि दक्षिण भारत के सुपर स्टार का बिहार आना हुआ। कार्यक्रम के दौरान बाहर से आए कलाकारों ने पुष्पा टू के अलग-अलग गीतों पर नृत्य का उम्दा प्रदर्शन कर दर्शकों को पूरा मनोरंजन कराया।

समारोह के दौरान फिल्म के निर्देशक सुकुमार ने कहा कि दर्शकों को यह फिल्म पूरा मनोरंजन कराएगी। फिल्म निर्माता नवीन येर्नेनी वाई रवि शंकर ने कहा कि फिल्म को लेकर दो साल कार्य करना पड़ा। आप सभी दर्शकों का प्यार मिलना हम सभी के लिए बड़ा उपहार होगा। आप सभी पांच दिसंबर को सिनेमा घरों में फिल्म का आनंद उठाने जरूर जाएं। लगभग पांच सौ करोड़ की लागत से बनी फिल्म धूम मचाएगी।
फिल्म के संवाद पर दर्शकों में दिखा जोश

बॉक्स आफिस पर धमाका मचाने आने वाली फिल्म पुष्पा टू द रूल का लगभग तीन मिनट के ट्रेलर में भरपूर ड्रामा, सस्पेंस-थ्रिलर, एक्शन, दमदार डायलॉग व भारतीय संस्कृति की झलक दिखी। अर्जुन अल्लू के डायलॉग जो मेरा हक का पैसा है… वो चार आना हो या आठ आना, वो सातवें आसमान पर हो या सात समंदर पार हो.. पुष्पा का उसूल, करने का वसूल.. पर दर्शकों का जोश खूब दिखा। पुष्पा ढाई अक्षर का नाम नहीं है इंटरनेशनल ब्रांड है ब्रांड… जो आग लगा देगा। इन दमदार डायलॉग को सुन कर दर्शकों का उत्साह बना रहा।

गांधी मैदान में बुलाए गए अतिरिक्त पुलिसकर्मी
फिल्म पुष्पा-2 का ट्रेलर रिलीज को लेकर रविवार को गांधी मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।जब दर्शकों की भीड़ बढ़ने लगी तो अतिरिक्त पुलिसकर्मी और आसपास के थानेदारों को भी बुला लिया गया। गांधी मैदान में 20 थानेदार, 15 डीएसपी और 550 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

मौके पर सिटी एसपी भी पहुंची थी। अभिनेता के आने की सूचना मिलने के बाद कुछ देर के भीड़ बेकाबू हो गई थी। दर्शकों ने अंदर प्रवेश करने के लिए एक जगह बैरिकेड्स तोड़ दिया गया। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद स्थिति सामान्य हो गई। सिटी एसपी मध्य स्वीटी सहरावत ने बताया कि काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती हुई थी। कुछ दर्शक बैरिकेड्स से आगे बढ़ना चाहते थे, सिर्फ उन्हें हटाया गया था।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰