ISRO का एक और कमाल!

जब हम और आप सो रहे थे, तब इसरो अंतरिक्ष में एक और कामयाबी के झंडे गाड़ रहा था. जी हां, सोमवार की देर रात एलन मस्क का रॉकेट इसरो के GSAT-20 सैटेलाइट को पीठ पर बांधकर अंतरिक्ष में उड़ चला. दरअसल, एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट ने मंगलवार तड़के इसरो […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 19 नवंबर 2024, 06:01 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ISRO का एक और कमाल!
Photo: UB India News Archive

जब हम और आप सो रहे थे, तब इसरो अंतरिक्ष में एक और कामयाबी के झंडे गाड़ रहा था. जी हां, सोमवार की देर रात एलन मस्क का रॉकेट इसरो के GSAT-20 सैटेलाइट को पीठ पर बांधकर अंतरिक्ष में उड़ चला. दरअसल, एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट ने मंगलवार तड़के इसरो यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के जीसैट-20 संचार उपग्रह को फ्लोरिडा के केप कैनावेरल से सफलतापूर्वक लॉन्च किया. इसरो के 4700 किलोग्राम वजनी जीसैट-एन2 उपग्रह का मकसद दूर-दराज के क्षेत्रों में डेटा अथवा इंटरनेट सेवाएं सेवाएं पहुंचाना है.

दरअसल, इस जीसैट-एन2 उपग्रह को दूर-दराज के इलाकों तक डेटा और इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने और पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में इन-फ्लाइट इंटरनेट कनेक्टिविटी को सक्षम बनाने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है. इसरो का मार्क-3 लॉन्च वाहन जियो स्टेशनरी ट्रांसफर ऑर्बिट यानी भू-स्थैतिक स्थानांतरण कक्षा में अधिकतम 4000 किलोग्राम वजन ले जा सकता है, मगर GSAT-N2 का  वजन 4700 किलोग्राम था. इसके लिए भारत को एक ऐसे रॉकेट की जरूरत थी, जो इस भार को अंतरिक्ष में पहुंचा सकता था. इसीलिए इसरो ने इस मिशन के लिए स्पेसएक्स के लॉन्च व्हीकल का सहारा लिया. इसरो का स्पेसएक्स के साथ यह पहला कमर्शियल कोलैबोरेशन है.

यहां बताना जरूरी है कि जीसैट-एन2 को जीसैट-20 के रूप में भी जाना जाता है. यह एक हाई-थ्रूपुट कम्युनिकेशन सैटेलाइट है, जो केए-बैंड में काम करता है. इसे न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) ने डेवलप किया है. NSIL अंतरिक्ष विभाग के तहत इसरो की कमर्शियल शाखा है. स्पेस इंडिया लिमिटेड ने इस लॉन्चिंग की पूरी जानकारी एक्स पर दी है.

क्या है इसरो की यह सैटेलाइट
इसरो ने बताया कि GSAT-N2 सेटेलाइट में कई स्पॉट बीम हैं और इसे छोटे यूजर टर्मिनल के जरिए बड़े यूजर बेस को सपोर्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है. इसरो के अनुसार, GSAT-N2 की मिशन लाइफ 14 साल की है और इसमें 32 यूजर बीम हैं. पूर्वोत्तर क्षेत्र में 8 नैरो स्पॉट बीम और शेष भारत को कवर करने वाले 24 वाइड स्पॉट बीम. इन बीम को पूरे भारत में हब स्टेशनों द्वारा सपोर्ट किया जाएगा. सेटेलाइट का केए-बैंड हाई-थ्रूपुट कम्युनिकेशन पेलोड लगभग 48 Gbps का थ्रूपुट प्रदान करता है.

बेंगलुरु स्थित यूआर राव सैटेलाइट सेंटर के निदेशक डॉ. एम शंकरन ने कहा,’यह स्वदेशी उपग्रह, एक बार चालू हो जाने पर वैश्विक मानचित्र पर भारत के ऊपर इन-फ्लाइट इंटरनेट कनेक्टिविटी में महत्वपूर्ण अंतर को दूर करेगा.’ डॉ. शंकरन ने आगे ज़ोर देते हुए कहा, ‘यह भारत का सबसे ज़्यादा थ्रूपुट वाला उपग्रह है और अत्यधिक मांग वाले केए-बैंड में विशेष रूप से काम करने वाला एकमात्र उपग्रह है.’

अब तक भारत में उतरने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अपने इंटरनेट सेवाओं को बंद करना पड़ता था. क्योंकि भारत पहले इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी की अनुमति नहीं देता था. लेकिन हाल ही में नियमों में बदलाव के बाद अब भारतीय हवाई क्षेत्र में इन-फ्लाइट इंटरनेट एक्सेस की अनुमति मिल गई है. नए नियमों के तहत 3,000 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर उड़ान भरने वाले विमानों में वाई-फाई सेवाओं की अनुमति है. हालांकि, यात्री इन सेवाओं का उपयोग तभी कर सकते हैं, जब उड़ान के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग की अनुमति हो.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰