शीतकालीन सत्र से पहले किरेन रिजिजू ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शीतकालीन सत्र से पहले 24 नवंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाने की घोषणा की है। विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम का हंसराज कॉलेज में हुआ आयोजन​ युवा अपने विचारों और सुझावों को साझा करें और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। युवाओं से इस आशय की अपील दिल्ली विश्वविद्यालय […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 19 नवंबर 2024, 06:07 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
शीतकालीन सत्र से पहले किरेन रिजिजू ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
Photo: UB India News Archive

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शीतकालीन सत्र से पहले 24 नवंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाने की घोषणा की है।

विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम का हंसराज कॉलेज में हुआ आयोजन​

युवा अपने विचारों और सुझावों को साझा करें और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। युवाओं से इस आशय की अपील दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य वक्ता केंद्रीय संसदीय और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने की।

हंसराज कॉलेज के पूर्व विद्यार्थी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित युवा कनेक्ट  के तहत हंसराज कॉलेज के युवा विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने विकसित भारत अभियान के विभिन्न पक्षों और सरकार के रोड मैप को युवाओं के बीच रखा तथा पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए युवाओं से भी इसमें शामिल होने का आग्रह किया। विकसित भारत अभियान का उद्देश्य आजादी के 100वें वर्ष यानी वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। यह दृष्टिकोण आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, पर्यावरणीय स्थिरता और सुशासन सहित विकास के विभिन्न पहलुओं को सम्मिलित करता है।

विकसित भारत की दिशा में बढ़ते कदम
मंत्री किरेन रिजिजू ने युवाओं के समक्ष एक विस्तृत प्रेजेंटेशन  के साथ विकसित  भारत के विविध आयामों और उस दिशा में सरकार की ओर  से किए जा रहे प्रयासों को सामने रखा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत अभियान तभी सफल होगा जब देश का हर नागरिक खासकर युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा इस उद्देश्य में हाथ बटाएगी।

सरकार के रोडमैप को किया सा​झा
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने सरकार के रोड मैप को भी साझा किया, जिसमें विकसित भारत के लिए आवश्यक कदमों की रूपरेखा शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं की भागीदारी और सहयोग से विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि यह संकल्प पीएम ने पहली बार सरकार गठन के समय ही ले  लिया था।

खेलो इंडिया और पीएम की फिट इंडिया मूवमेंट की केंद्रीय मंत्री ने की चर्चा
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस मौके पर ‘एक भारत और श्रेष्ठ भारत’ पर भी जोर दिया। उन्होंने देश की एकता पर विशेष बल दिया। इसके अलावा ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह देश को विकसित  करने और सुशासन की दृष्टि से एक बड़ा कदम सिद्ध हो सकता  है। इस मौके पर उन्होंने खेलो इंडिया और पीएम की फिट इंडिया मूवमेंट की भी चर्चा की। साथ ही देश में हर वर्ग के लिए चल रहे प्रमुख सरकारी स्कीमों को भी सामने रखा। केंद्रीय मंत्री ने युवाओं के प्रश्नों के दिए उत्तर अपने वक्तव्य के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने युवाओं से प्रश्न भी आमंत्रित किए जिसमें विकसित भारत कार्यक्रम, विकास की दिशा, पर्यावरण समबन्धी प्रश्न, भाषा से जुड़े पक्षों आदि पर अनेक रोचक प्रश्नों के उन्होंने उत्तर दिए।

तय समय से पहले लक्ष्य पूरा होने की आशा
इससे पहले कार्यक्रम के प्रारम्भ में हंसराज कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रमा ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि देश जिस तेज गति से आगे बढ़ रहा है विकसित  भारत का लक्ष्य हम तय समय से पहले ही प्राप्त कर लेंगे। उन्होंने इस सम्बन्ध में हंसराज कॉलेज की विविध गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को भी सामने रखा. कार्यक्रम का संचालन डॉ. विजय कुमार मिश्र और धन्यवाद  ज्ञापन कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मंजीत सिंह सागी ने किया।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰