29 साल बाद पत्नी सायरा से अलग हुए एआर रहमान

ऑस्कर अवॉर्ड विजेता संगीतकार एआर रहमान (57) और उनकी पत्नी सायरा बानू शादी के करीब तीन दशक बाद अलग हो रहे हैं। सायरा की वकील वंदना शाह ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर कपल के तलाक की अनाउंसमेंट कर प्राइवेसी की मांग की है। कुछ समय बाद एआर रहमान ने भी सोशल मीडिया पर इमोशनल नोट […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 20 नवंबर 2024, 08:33 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
29 साल बाद पत्नी सायरा से अलग हुए एआर रहमान
Photo: UB India News Archive

ऑस्कर अवॉर्ड विजेता संगीतकार एआर रहमान (57) और उनकी पत्नी सायरा बानू शादी के करीब तीन दशक बाद अलग हो रहे हैं। सायरा की वकील वंदना शाह ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर कपल के तलाक की अनाउंसमेंट कर प्राइवेसी की मांग की है। कुछ समय बाद एआर रहमान ने भी सोशल मीडिया पर इमोशनल नोट शेयर कर इसे कन्फर्म किया है।

सायरा बानू की वकील वंदना शाह का ऑफिशियल स्टेटमेंट-

QuoteImage

शादी के कई सालों बाद मिसेस सायरा और उनके पति मिस्टर एआर रहमान ने एक दूसरे से अलग होने का कठिन फैसला लिया है। ये फैसला उनके रिश्ते के लिए महत्वपूर्ण भावनात्मक तनाव के बाद आया है। एक-दूसरे के लिए अपने गहरे प्यार के बावजूद, जोड़े ने पाया है कि तनाव और कठिनाइयों ने उनके बीच एक ऐसी खाई पैदा कर दी है, जिसे भरने में कोई भी इस समय सक्षम महसूस नहीं कर रहा है।

QuoteImage

वकील का स्टेटमेंट सामने आने के बाद एआर रहमान ने भी सोशल मीडिया पर तलाक की अनाउंसमेंट की है।

QuoteImage

ऐसा लगता है कि हर चीज का अनदेखा अंत होता है। टूटे हुए दिलों के वजन से ईश्वर का सिंहासन भी कांप सकता है। फिर भी, इस बिखराव में, हम अर्थ तलाशते हैं, भले ही टुकड़ों को फिर से अपनी जगह न मिले। दोस्तों, इस नाजुक वक्त से गुजरते हुए हमारी निजता का सम्मान करने के लिए धन्यवाद।

QuoteImage

-एआर रहमान

तलाक की खबर सामने आने के बाद बच्चों ने की प्राइवेसी की मांग

एआर रहमान की बड़ी बेटी खतीजा ने पेरेंट्स के तलाक की खबर सामने आने के बाद इंस्टाग्राम में पोस्ट शेयर कर प्राइवेसी की मांग की है। उन्होंने लिखा-

QuoteImage

अगर इस मामले के प्रति प्राइवेसी और सम्मान प्रदर्शित किया जा सके तो मैं इसकी बहुत आभारी रहूंगी।

QuoteImage

QuoteImage

मैं आप सभी से विनती करता हूं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए। समझने के लिए शुक्रिया।

QuoteImage

1995 में हुई थी रहमान-सायरा की शादी 27 साल की उम्र में एआर रहमान का सायरा से निकाह 12 मार्च 1995 को हुआ था। तब सायरा 21 साल की थीं। यह एक अरेंज मैरिज थी, जिसे एआर रहमान की मां ने तय किया था। दोनों की दो बेटियां खतीजा, रहीमा और एक बेटा अमीन है।

देखिए रहमान और सायरा की शादी की तस्वीरें…

सायरा बानू, एक्टर राशिन रहमान की साली हैं।
सायरा बानू, एक्टर राशिन रहमान की साली हैं।

गुजरात में जन्मीं सायरा, एआर रहमान की मां ने दरगाह में देखकर पसंद किया था सायरा बानू का जन्म 20 दिसंबर 1973 को गुजरात के कच्छ में हुआ था। शुरुआती पढ़ाई कच्छ से करने के बाद सायरा का परिवार चेन्नई आकर बस गया था। सिमी गरेवाल के चैट शो में एआर रहमान ने बताया था कि वो 27 साल के थे और उनके पास अपने लिए दुल्हन तलाशने का समय नहीं था। उन्हें लगा कि ये उनकी शादी का सही समय है तो एक रोज उन्होंने मां से कह दिया- मेरे लिए दुल्हन ढूंढो।

एआर रहमान ने बताया था कि उनकी मां अक्सर चेन्नई में सूफी संत मोती बाबा की दरगाह जाया करती थीं। एक रोज उनकी नजर सायरा पर पड़ी, जो बेहद सुंदर और सौम्य थीं। मां उन्हें या उनके परिवार को नहीं जानती थीं, लेकिन आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि वो दरगाह से महज चंद घरों की दूरी पर ही रहती हैं। मां ने एक दिन उनके घर जाकर बात की और इस तरह दोनों की बात 1994 के आखिर में पक्की हो गई।

28वें जन्मदिन पर की थी सायरा से पहली मुलाकात एआर रहमान ने इंटरव्यू में बताया था कि उनकी सायरा से पहली मुलाकात 6 जनवरी 1995 को उनके 28वें जन्मदिन पर हुई थी। सायरा का परिवार उस दिन एआर रहमान को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचा था। इसके बाद दोनों की फोन पर बातें शुरू हो गई थीं। बता दें कि सायरा बेहद दीनी हैं और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं।

पत्नी सायरा और बच्चों के साथ एआर रहमान।
पत्नी सायरा और बच्चों के साथ एआर रहमान।

पत्नी को हिंदी बोलने से रोकने पर विवादों में रहे थे एआर रहमान साल 2022 में एआर रहमान एक अवॉर्ड फंक्शन में पत्नी सायरा के साथ पहुंचे थे। अवॉर्ड लेते हुए एआर रहमान पत्नी को भी मंच तक ले गए। जब उनकी पत्नी ने हिंदी में बात करना शुरू की, तो एआर रहमान ने उन्हें टोकते हुए कहा था, हिंदी नहीं तमिल में बात करो। इस पर सायरा खामोश हो गईं और कुछ देर बाद माफी मांगते हुए कहा- माफ करिए मैं फ्लूएंट तमिल नहीं बोल पाती। वीडियो सामने आने के बाद एआर रहमान की जमकर आलोचना हुई थी।

तमिल गानों को आवाज दे चुकीं हैं बेटी खतीजा एआर रहमान की बेटी खतीजा (28) ने रजनीकांत की एंथीरन के पुड़िया मनिधा सॉन्ग के साथ सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वो कई तमिल गानों को आवाज दे चुकी हैं। साल 2022 में उन्होंने रियासदीन शेख मोहम्मद से शादी की है। एआर रहमान के छोटे बेटे एआर अमीन भी सिंगर हैं। उन्होंने साल 2015 में एआर रहमान के कंपोजिशन की फिल्म ओ कढाल कनमनी के गाने से सिंगिग करियर की शुरुआत की थी।

एआर रहमान की बेटियां खतीजा, रहीमा और बेटा अमीन।
एआर रहमान की बेटियां खतीजा, रहीमा और बेटा अमीन।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
केरल की केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब……..
खास खबर

केरल की केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब……..

23 अगस्त को पिंक सिटी जयपुर में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ग्रैंड फिनाले हुआ. जहां 52 फाइनलिस्ट्स के बीच केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीता. इस नेशनल टाइटल के साथ केजिया लिज मेजो अब 75वें मिस यूनिवर्स पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. जो नवंबर में प्यूर्टो […]

UB India News24 अग॰
Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….
मनोरंजन

Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….

अगर सुबह से आपका Facebook ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह समस्या सिर्फ आपके साथ नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में हजारों यूजर्स के साथ देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने बताया कि उन्हें फेसबुक लॉगिन करने, वेबसाइट खोलने […]

UB India News19 जुल॰
क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?
मनोरंजन

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए. कपल ने बेहद सादगी से घर पर ही शादी रचाई. इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री के कुछ गिने-चुने लोग और परिवार के सदस्य शामिल हुए. आमिर और गौरी की शादी की कई तस्वीरें सामने आईं, जिनपर लोग तमाम तरह के […]

UB India News6 जुल॰
बिहार में बजाया डबल मीनिंग या अश्लील गाना तो खैर नहीं…………
पटना

बिहार में बजाया डबल मीनिंग या अश्लील गाना तो खैर नहीं…………

बिहार में सार्वजनिक स्थानों और शादी समारोहों में अश्लील, डबल मीनिंग और जातीय विद्वेष को बढ़ावा देने वाले गाने बजाने वालों की अब खैर नहीं। सरकार ने ऐसे गीतों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है। बिहार सरकार की ओर से कहा गया है कि अश्लील, डबल मीनिंग और जातीय विद्वेष के गाने […]

UB India News17 जून
पहले दिन ‘राजा शिवाजी’ ने ‘प्रैटियट’ और ‘एक दिन’ पर बनाई बढ़त
मनोरंजन

पहले दिन ‘राजा शिवाजी’ ने ‘प्रैटियट’ और ‘एक दिन’ पर बनाई बढ़त

शुक्रवार, 1 मई को बड़े पर्दे पर रोमांटिक से लेकर ऐतिहासिक ड्रामा और स्पाई थ्रिलर फिल्में रिलीज हुई हैं. इनमें साई पल्लवी और जुनैद खान की एक दिन, रितेश देशमुख की राजा शिवाजी और मोहनलाल-ममूटी की पैट्रियट शामिल हैं. वहीं दो हफ्ते पहले रिलीज हुई अक्षय कुमार की भूत बंगला भी सिनेमाघरों में चल रही […]

UB India News1 मई
आशा भोसले का आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
मनोरंजन

आशा भोसले का आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। आज सोमवार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा। आशा ताई के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर तमाम फिल्मी कलाकारों और राजनेताओं का आना-जाना लगा हुआ है। गायिका को राजकीय सम्मान दिया गया […]

UB India News13 अप्रैल
मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ निधन , कल होगा अंतिम संस्कार …………
दुर्घटना

मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ निधन , कल होगा अंतिम संस्कार …………

मशहूर गायिका आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल […]

UB India News12 अप्रैल
‘धुरंधर’ को आने में देर हुई !……………..
खास खबर

‘धुरंधर’ को आने में देर हुई !……………..

कोई भी राष्ट्र, जो खुद को अपनी ही वीरता की कहानियां सुनाने से कतराता है, वह इससे ज्यादा ईमानदार नहीं बन जाता, बल्कि वह और भी ज्यादा कमजोर हो जाता है-दूसरों के गढ़े हुए मिथकों, लगातार खुद पर संदेह करने की जड़ता, और इस खोखले विश्वास के सामने कि अपनी नियति खुद तय करने की […]

UB India News28 मार्च