महाराष्ट्र में पांच दिसंबर को मुख्यमंत्री सहित दो उपमुख्यमंत्री लेंगे शपथ !

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर बड़ी खबर है. पांच दिसंबर को मुख्यमंत्री सहित दो उपमुख्यमंत्री शपथ लेंगे. इस बीच सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र सरकार में बीजेपी के पास 21 से 22 मंत्रालय होंगे. सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय बीजेपी के पास ही होगा. महाराष्ट्र स्पीकर पद बीजेपी को मिल सकता […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 3 दिसंबर 2024, 08:57 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
महाराष्ट्र में पांच दिसंबर को मुख्यमंत्री सहित दो उपमुख्यमंत्री लेंगे शपथ !
Photo: UB India News Archive

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर बड़ी खबर है. पांच दिसंबर को मुख्यमंत्री सहित दो उपमुख्यमंत्री शपथ लेंगे. इस बीच सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र सरकार में बीजेपी के पास 21 से 22 मंत्रालय होंगे.

सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय बीजेपी के पास ही होगा. महाराष्ट्र स्पीकर पद बीजेपी को मिल सकता है. बाकी विभागों के बारे में बाद में चर्चा होगी.

इसके साथ ही सूबे की नई सरकार में एकनाथ शिंदे की शिवसेना के 11 से 12 मंत्री होंगे जबकि अजित पवार की एनसीपी की ओर से सरकार में 10 मंत्री होंगे. हालांकि, एकनाथ शिंदे ने कैबिनेट में 16 मंत्रालयों की मांग की है.

सूत्रों का कहना है कि एकनाथ शिंदे और अजित पवार शपथ लेंगे. यह शपथ ग्रहण समारोह पांच दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे.

किसे मिल सकता है कौन सा मंत्रालय?

सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र में बीजेपी गृह और राजस्व जैसे पद बने रह सकते हैं. इसके साथ ही पार्टी के खाते में स्पीकर और विधान परिषद के चेयरमैन का पद भी जा सकता है. एनसीपी को वित्त जबकि शिंदे की शिवसेना को शहरी विकास मंत्रालय मिल सकता है. इसके अलावा बाकी मंत्रालयों पर बाद में चर्चा की जाएगी. इसके साथ ही 16 दिसंबर से नागपुर में महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होगा.

इससे पहले मुंबई में महायुति के तीनों नेताओं देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार मीटिंग करेंगे और नए मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रिमंडल के फॉर्मूले पर सहमति जताएंगे. हालांकि, कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे अभी भी अस्वस्थ हैं. इस वजह से लगातार बैठकें टल रही हैं. शिंदे कुछ टेस्ट कराने के लिए अस्पताल जा रहे हैं. वे बुखार से पीड़ित है. इससे कमजोरी महसूस कर रहे हैं.

CM पद पर अब भी सस्पेंस

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे आए लगभग डेढ़ हफ्ता हो गया है, लेकिन सीएम पद पर सस्पेंस अब भी बरकरार है. माना जा रहा है कि महायुति की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते बीजेपी अपना मुख्यमंत्री चाहती है. पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे चल रहा है. फडणवीस के नाम पर अजित पवार भी राजी हैं.

हालांकि शिवसेना दोबारा एकनाथ शिंदे को ही सीएम बनाना चाहती है. शिवसेना का तर्क है कि शिंदे सरकार की नीतियों की वजह से ही चुनाव में महायुति ऐसा प्रदर्शन कर सकी है.

महाराष्ट्र में चुनाव में महायुति को 232 सीटें मिली हैं. बीजेपी ने 132, शिवसेना (शिंदे गुट) ने 57 और अजित पवार की एनसीपी ने 41 सीटें हासिल की हैं. गठबंधन की दो पार्टियों को 1-1 सीट पर जीत मिली है. दूसरी ओर विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी बुरी तरह पिछड़ गया है. ठाकरे की शिवसेना 20, शरद पवार की एनसीपी 10 और कांग्रेस 16 सीट ही जीत पाई.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰