संभल हिंसा का ‘पाकिस्तान कनेक्शन’?

संभल में जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर सर्वेक्षण विवाद के दौरान हाल में भड़की हिंसा में पाकिस्तान निर्मित कारतूस बरामद करने का पुलिस ने दावा किया है. संभल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार विश्नोई ने त्रकारों को बताया कि 24 नवंबर की घटना के बाद एसआईटी (विशेष जांच दल) गठित की गई थी, जिनके अनुरोध पर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 4 दिसंबर 2024, 05:21 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
संभल हिंसा का ‘पाकिस्तान कनेक्शन’?
Photo: UB India News Archive

संभल में जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर सर्वेक्षण विवाद के दौरान हाल में भड़की हिंसा में पाकिस्तान निर्मित कारतूस बरामद करने का पुलिस ने दावा किया है. संभल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार विश्नोई ने त्रकारों को बताया कि 24 नवंबर की घटना के बाद एसआईटी (विशेष जांच दल) गठित की गई थी, जिनके अनुरोध पर ‘फोरेंसिक टीम’, ‘एचएचएमडी मेटल डिटेक्टर’ और नगर पालिका की टीम ने घटनास्थल पर जांच की.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस जांच में जो चौंकाने वाली बात सामने आई है, उसमें छह खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं और ये कारतूस ‘पाकिस्तानी ऑर्डिनेंस (आयुध फैक्टरी)’ के बने हुए हुए हैं. विश्नोई ने बताया कि इसमें एक कारतूस पर ‘मेड इन यूएसए ‘ भी लिखा हुआ है. उन्होंने कहा कि यह बहुत ही गंभीर मामला है और इसकी जांच उतनी ही गंभीरता से की जाएगी. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुछ सीसीटीवी तोड़ दिए गए हैं, लेकिन उनके डीवीआर भी खंगाले जा रहे हैं.

संभल में अदालत के आदेश पर 19 नवंबर को जामा मस्जिद के पहली बार किये गये सर्वेक्षण के बाद से ही तनाव की स्थिति बनी हुई है. अदालत ने यह आदेश जिस याचिका पर दिया उसमें दावा किया गया है कि जिस जगह पर जामा मस्जिद है वहां पहले कभी हरिहर मंदिर था.

पिछले 24 नवंबर को मस्जिद का दोबारा सर्वेक्षण किये जाने के दौरान हिंसा भड़क उठी थी. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प में चार लोगों की मौत हो गयी थी तथा कई अन्य जख्मी हो गये थे. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस घटना में कुल 29 पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस टीम बुधवार को भी तलाश करेंगी.

बिश्नोई ने पत्रकारों को बताया,‘‘ हमने संभल मामले की दो एसआईटी गठित कर जांच शुरू की. घटनास्थल की नालों की सफाई की गयी और जहां शव मिले थे वहां फोरेंसिक टीम ने तलाश किया तो छह खोखे बरामद हुए, जिसमे पांच ‘फायर’ किए हुए और एक ‘मिस फायर’ था.

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आज अंधेरा हो गया इसलिए बुधवार को भी तलाश अभियान चलाया जाएगा और जिन-जिन जगहों पर शव मिले हैं, उनकी फोरेंसिक टीम द्वारा जांच की जाएगी. उन्होंने बताया कि संभल में पहले भी कई बार एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) के छापे पड़ चुके हैं.

पुलिस अधीक्षक के अनुसार यहां के कई अपराधी दुबई में भी हैं और असलहों की तस्करी करते हैं. गुजरात की अपराध शाखा ने कुछ दिनों पहले यहां के तीन लोगों को पकड़ा था. विश्नोई ने कहा कि संभल से जुडे अपराधियों की छानबीन की जाएगी.

पाकिस्तान निर्मित कारतूस मिलने के मामले पर उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ‘बैलेस्टिक एक्सपर्ट’ की भी राय लेगी और ‘फोरेंसिक लैब’ भेज कर जांच भी की जाएगी.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰