राहुल और प्रियंका गांधी को संभल जाने से रोकने पर भड़का विपक्ष, कई सांसदों ने किया लोकसभा से वॉकआउट

संभल में हुई हिंसा के बाद विपक्षी दलों की तरफ से सरकार पर लगातार हमले हो रहे हैं. इस बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) बुधवार को दिल्ली से संभल जाने के लिए निकली. पुलिस की तरफ से कांग्रेस नेताओं को संभल जाने से रोकने के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 4 दिसंबर 2024, 06:22 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
राहुल और प्रियंका गांधी को संभल जाने से रोकने पर भड़का विपक्ष, कई सांसदों ने किया लोकसभा से वॉकआउट
Photo: UB India News Archive

संभल में हुई हिंसा के बाद विपक्षी दलों की तरफ से सरकार पर लगातार हमले हो रहे हैं. इस बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) बुधवार को दिल्ली से संभल जाने के लिए निकली. पुलिस की तरफ से कांग्रेस नेताओं को संभल जाने से रोकने के लिए जगह-जगह पर बैरिकेडिंग लगाए गए हैं. दोनों ही नेताओं को पुलिस ने गाजिपुर बॉर्डर पर ही रोक दिया.

विपक्ष के नेता राहुल गांधी को हिंसा प्रभावित संभल जाने से रोके जाने पर कुछ विपक्षी सांसदों ने लोकसभा से वॉकआउट किया. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य कांग्रेस नेता सुबह संभल जाने के लिए गाजीपुर सीमा पर पहुंचे थे. वहां भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच उन्हें आगे नहीं जाने दिया गया.

राहुल गांधी को संभल जाने से रोके जाने पर सपा के चीफ अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार क्या छिपाना चाहती है? पहले दिन से ही समाजवादी पार्टी समेत सभी ने कहा है कि संभल प्रशासन ने जो कुछ भी किया है, वह भाजपा के निर्देश पर किया है… वे किसी भी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को संभल जाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं. वे क्या छिपाने की कोशिश कर रहे हैं?”

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी राजनीतिक दलों से कहा है कि वे सुनिश्चित करें कि प्रदर्शन के दौरान संसद भवन में एंट्री बाधित न हो, ताकि सदस्यों को असुविधा न हो. उन्होंने कहा कि सदस्यों का आचरण ऐसा होना चाहिए जिससे सदन की गरिमा बनी रहे.

 

उत्तर प्रदेश स्थित संभल में हिंसा के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में सांसद आज जिले का दौरा करेंगे. इससे पहले कई जिलों की पुलिस अलर्ट है.

यूपी पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर, छिजारसी टोल प्लाजा, ब्रजघाट टोल प्लाजा, अमरोहा बॉर्डर, संभल बॉर्डर पर बेरिकेड्स लगाए हैं.

लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के आज हिंसा प्रभावित संभल का दौरा करने की संभावना के कारण बृजघाट, अमरोहा में पुलिस बैरिकेडिंग लगाई गई है.

सुबह 10.30 बजे राहुल गांधी संभल के लिए रवाना हुए. इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ता भी दिल्ली यूपी बॉर्डर पर जुटे हैं.संभल में 10 दिसंबर तक बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है.संभल के जिला कलेक्टर ने आसपास के जिलों के कलेक्टर को राहुल गांधी और उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पत्र भी लिखा है.कांग्रेस का कहना है कि संभल में मौजूदा समय में धारा 163 लागू है, तो ऐसी स्थिति में प्रशासन को पार्टी की तरफ से पांच लोगों को तो जाने की इजाजत देनी ही चाहिए.

दूसरी ओर  संभल हिंसा के आरोपियों से मुलाकात करने में मुरादाबाद के जेलर और डिप्टी जेलर सस्पेंड. मुरादाबाद के जेल अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को लिखा गया. संभल हिंसा में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेता बिना जेल मैन्युअल का पालन किया ही मुलाकात करने पहुंच गए थे

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…
खास खबर

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है. राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने याचिका की कॉपी शिकायतकर्ता को सौंपने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से कहा है कि वह 20 अगस्त को […]

UB India News17 अग॰
‘पीएम आवास के बाहर भीड़ लेकर तो हम पहुंचे थे’ , सपा और कांग्रेस में तू-तू-मैं-मैं!……………….
विपक्ष

‘पीएम आवास के बाहर भीड़ लेकर तो हम पहुंचे थे’ , सपा और कांग्रेस में तू-तू-मैं-मैं!……………….

लोकसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद, विपक्ष के हंगामे के कारण पहले सदन को दोपहर 12 बजे तक और फिर दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. विपक्ष के सदस्यों के नारेबाजी करने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उनसे प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह किया […]

UB India News22 जुल॰
डोरी से बंधे हाथ, गुस्सैल चेहरा, पुलिस लेने आई तो जमीन पर लेट गए; PM आवास के बाहर दिखा राहुल गांधी का संघर्ष
विपक्ष

डोरी से बंधे हाथ, गुस्सैल चेहरा, पुलिस लेने आई तो जमीन पर लेट गए; PM आवास के बाहर दिखा राहुल गांधी का संघर्ष

दिल्ली में NEET छात्रों पर सोमवार को हुए लाठीचार्ज के मामले में कांग्रेस पीएम आवास के सामने बड़ा प्रदर्शन किया. कांग्रेस के दिग्गज नेता अचानक पीएम मोदी के आवास के बाहर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए. कांग्रेस शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है. इस दौरान पुलिस राहुल गांधी […]

UB India News21 जुल॰
23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..
खास खबर

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र लिखकर चिंता जताई है. इन दलों ने SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं और दावा किया है कि हाल के चुनावों के नतीजे ‘जनता की इच्छा’ को नहीं दर्शाते हैं. पत्र में आरोप लगाया गया […]

UB India News3 जुल॰
भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..
विपक्ष

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

पाकिस्तान का ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमानों को मार गिराने का दावा झूठा साबित हुआ है. भारतीय वायुसेना के एक दस्तावेज से इसकी पोल खुली है. अब इस मुद्दे पर बीजेपी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. राफेल विमान को लेकर कांग्रेस नेता की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर […]

UB India News24 जून
थरूर एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर क्यों आ गए…………………….
खास खबर

थरूर एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर क्यों आ गए…………………….

कांग्रेस सांसद शशि थरूर अपने बयान के कारण एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, थरूर ने 21 जून को श्रीनगर दौरे के दौरान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- हमने जम्मू-कश्मीर की स्थिति और हालात में आ […]

UB India News22 जून
कांग्रेस ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए……………..
खास खबर

कांग्रेस ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए……………..

ईरान-अमेरिका डील के बाद इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कांग्रेस की ओर से भी इस पर प्रतिक्रिया सामने आई। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार कहा कि यह खबर स्वागतयोग्य है कि अमेरिका और ईरान एक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे, भले ही पूरी जानकारी अभी आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं की गई […]

UB India News15 जून
विपक्षी गठबंधन से कितनी उम्मीदें……………..
खास खबर

विपक्षी गठबंधन से कितनी उम्मीदें……………..

एक ऐसे समय में, जब यह सवाल मजबूती से और कुछ हंसी उड़ाने वाले अंदाज में पूछा जाता है कि क्या ‘इंडिया’ नाम का गठबंधन जिंदा भी है, तब सोमवार को इंडिया ब्लॉक की बैठक दिल्ली में हुई। इस बैठक में लगभग 25 दलों ने हिस्सा लिया। हालांकि, इसमें कोई क्रांतिकारी पहल नहीं हुई, लेकिन […]

UB India News9 जून
इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………
राष्ट्रीय

इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………

दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में सोमवार को इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न हो गई है। इस बैठक में केंद्र सरकार को घेरने की विपक्ष की साझा रणनीति पर चर्चा की गई है। बैठक में कांग्रेस, टीएमसी, सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा किया गया है। हालांकि, डीएमके और आम आदमी पार्टी ने […]

UB India News8 जून