पुष्पा 2′ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

अल्लू अर्जुन और निर्देशक सुकुमार की ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने दुनिया भर में शानदार ओपनिंग कर धमाका कर दिया है। भारत में, फिल्म ने 175.1 करोड़ रुपए से ज्याद की कमाई कर ली है जो अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। इसके अलावा, ‘पुष्पा 2’ ने शाहरुख खान की ‘जवान’ को […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 6 दिसंबर 2024, 05:11 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पुष्पा 2′ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
Photo: UB India News Archive

अल्लू अर्जुन और निर्देशक सुकुमार की ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने दुनिया भर में शानदार ओपनिंग कर धमाका कर दिया है। भारत में, फिल्म ने 175.1 करोड़ रुपए से ज्याद की कमाई कर ली है जो अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। इसके अलावा, ‘पुष्पा 2’ ने शाहरुख खान की ‘जवान’ को पछाड़कर हिंदी में पहले दिन अब तक की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली मूवी के लिस्ट में शामिल हो गई। अल्लू अर्जुन स्टारर यह फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग करने वाली भारत की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। फिल्म ने पहले दिन यानी गुरुवार को एसएस राजामौली की सुपरहिट ‘आरआरआर’ की जगह लेते हुए 175 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है।

पुष्पा ने पहले दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2’, 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को दुनिया भर में 10,000 से अधिक स्क्रीन पर दिखाया गया। ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, ‘पुष्पा 2’ ने भारत में पहले दिन 175.1 करोड़ रुपए की धमाकेदार कमाई की। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और बेंगलुरु में स्पेशल प्रीमियर शो ने 10.1 करोड़ रुपए की कमाई की। गुरुवार को सीक्वल ने 165 करोड़ रुपए कमाए, जिसमें तेलुगु वर्जन ने भारत में 85 करोड़ रुपए का जबरदस्त बिजनेस किया। हिंदी वर्जन में 67 करोड़ रुपए की कमाई की, जिसने शाहरुख खान की ‘जवान’ के 64 करोड़ रुपए के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

पुष्पा 2 ने इन फिल्मों को पछाड़ बनाया नया रिकॉर्ड

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ने तमिल में 7 करोड़ रुपए और मलयालम वर्जन में 5 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया है। वहीं ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने अपने एक्स पेज पर दावा किया है कि फिल्म ने भारत में ऑल टाइम डे 1 ओपनर का मील का पत्थर हासिल किया। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, किसी ने नहीं सोचा था कि ‘पुष्पा 2’ पहले दिन 223 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन करके एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ को पछाड़ सकती है। सुकुमार द्वारा निर्देशित, ‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल लीड रोल में दिखाई दिए। फिल्म में अनसूया भारद्वाज, सुनील, जगपति बाबू, राव रमेश और जगदीश प्रताप बंडारी भी हैं। वहीं एक्ट्रेस श्रीलीला ने फिल्म ‘पुष्पा 2’ में कैमियो किरदार निभाया।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰