क्या बीजेपी के भीतर नई लकीर खींच पाएंगे फडणवीस?

हिंदुत्व की पिच पर महाराष्ट्र में आरएसएस के पुराने और पसंदीदा नेता देवेंद्र फडणवीस ने तेज बैटिंग की. पहले ‘वोट जिहाद’ याद दिलाया फिर ‘बंटोगे तो कटोगे’ के नारे को बेहद जरूरी बताया. ‘बंटोगे तो कटोगे’ का अजित पवार ने विरोध किया तो वहीं फडणवीस ने कहा कि इस नारे का मतलब बाद में समझ […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 6 दिसंबर 2024, 07:31 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या बीजेपी के भीतर नई लकीर खींच पाएंगे फडणवीस?
Photo: UB India News Archive

हिंदुत्व की पिच पर महाराष्ट्र में आरएसएस के पुराने और पसंदीदा नेता देवेंद्र फडणवीस ने तेज बैटिंग की. पहले ‘वोट जिहाद’ याद दिलाया फिर ‘बंटोगे तो कटोगे’ के नारे को बेहद जरूरी बताया. ‘बंटोगे तो कटोगे’ का अजित पवार ने विरोध किया तो वहीं फडणवीस ने कहा कि इस नारे का मतलब बाद में समझ आएगा. मुस्लिम बहुल इलाके में ओवैसी के खिलाफ धारदार भाषण देकर बहुसंख्यक वोट एकजुट किए.

देश के 14 राज्यों में आज बीजेपी के मुख्यमंत्री हैं. 20 राज्य ऐसे हैं जहां बीजेपी गठबंधन के सीएम हैं. यानी या तो बीजेपी के मुख्यमंत्री हैं या बीजेपी के साथी दलों के सीएम. लेकिन आज बात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की.

44 साल पहले जिस अरब सागर के किनारे मुंबई में बीजेपी के पहले अधिवेशन में अंधेरा छंटने और कमल खिलने की बात अटल बिहारी वाजपेयी ने कही, उसी मुंबई के आजाद मैदान में नरेंद्र मोदी के सामने मौजूदा दौर में देश के भीतर बीजेपी के 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र सरकार के मुखिया के पद की शपथ ग्रहण की.

2014 में पहली बार बने थे महाराष्ट्र के सीएम

2013 में जब देश में लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात से दिल्ली की राजनीति के लिए नरेंद्र मोदी के नाम की चर्चा तेज हुई, तब 11 साल पहले महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर देवेंद्र फडणवीस ने कमान संभाली. 2014 में नरेंद्र मोदी के दिल्ली पहुंचने के बाद उसी साल फडणवीस महाराष्ट्र में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बनते हैं.

तब नारे लगे, दिल्ली में नरेंद्र, महाराष्ट्र में देवेंद्र. 2024 में फिर दिल्ली में नरेंद्र हैं और महाराष्ट्र में देवेंद्र, जिसकी एक वजह हिंदुत्व की पिच पर बीजेपी की आक्रामक बल्लेबाजी है. जहां नरेंद्र मोदी ने नारा दिया, ‘एक हैं तो सेफ हैं.’

हिंदुत्व की पिच पर फडणवीस ने की तेज बैटिंग

हिंदुत्व की पिच पर महाराष्ट्र में आरएसएस के पुराने और पसंदीदा नेता देवेंद्र फडणवीस ने तेज बैटिंग की. पहले ‘वोट जिहाद’ याद दिलाया फिर ‘बंटोगे तो कटोगे’ के नारे को बेहद जरूरी बताया. ‘बंटोगे तो कटोगे’ का अजित पवार ने विरोध किया तो वहीं फडणवीस ने कहा कि इस नारे का मतलब बाद में समझ आएगा. मुस्लिम बहुल इलाके में ओवैसी के खिलाफ धारदार भाषण देकर बहुसंख्यक वोट एकजुट किए.

चर्चा में रहा फडणवीस का ‘जागो हिंदू जागो’ गीत

चुनाव के दौरान सबसे ज्यादा देवेंद्र फडणवीस का ‘जागो हिंदू जागो’ गीत चर्चा में रहा, जो जनवरी में अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के वक्त महाराष्ट्र में फडणवीस ने एक कार्यक्रम में गाया था. देश में 80 लोकसभा सीटों वाले सबसे बड़े राज्य के दो बार लगातार मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ पार्टी के भीतर पहले से हिंदुत्व के प्रखर मुखर ध्वजवाहक बनते आ रहे हैं. वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भी हैं, जो इन दिनों अपने राज्य में किसी भी होटल-रेस्टोरेंट या पब्लिक प्लेस पर गोमांस खाने को गैरकानूनी घोषित करके चर्चा में हैं.

क्या नई लकीर खींच पाएंगे फडणवीस?

हिंदुत्व की लाइन पर ही उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी चलते हैं, जो अपने राज्य में यूसीसी कानून का ड्राफ्ट सबसे पहले तैयार करा चुके हैं. मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव भी हिंदुत्व की लकीर पर हैं, जो ‘हिंदू किसी को छेड़ता नहीं, छेड़ दे तो छोड़ता नहीं’ की बात करते हैं.

सवाल यह है कि इन सबके बीच क्या अब देवेंद्र फडणवीस हिंदुत्व के नए नेता के तौर पर पार्टी के भीतर मुख्यमंत्रियों के बीच नई लकीर खींच सकते हैं? देवेंद्र फडणवीस की शैली हिंदुत्ववादी के साथ-साथ विकासवादी भी है. पिछले कार्यकाल में वह मुख्यमंत्री की जगह ढाई साल धैर्य से डिप्टी सीएम बने रहे.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साइन की पहली फाइल

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को कार्यभार संभालने के बाद पहली कैबिनेट मीटिंग की. इस दौरान उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम- एकनाथ शिंदे और अजित पवार मौजूद रहे. फडणवीस ने अपनी पहली फाइल पर साइन करते हुए Bone Marrow ट्रांसप्लांट की प्रतीक्षा कर रहे एक मरीज को पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी.

दरअसल, पुणे के रहने वाले चंद्रकांत कुर्हाड़े की पत्नी ने अपने पति के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद मांगी थी. मुख्यमंत्री ने पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करने से पहले फाइल पर अपने हस्ताक्षर किए.

‘हमारा महाराष्ट्र अब नहीं रुकेगा’

देवेंद्र फडणवीस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया सरकार को सही करता है, जब वे गलत होते हैं. कई बार हम मीडिया के सामने अनजान बन जाते हैं. हमारा महाराष्ट्र अब नहीं रुकेगा. पिछले 2.5 सालों में महाराष्ट्र ने जो गति पकड़ी है, वह सभी क्षेत्रों में जारी रहेगी. हमारी भूमिकाएं हमारी दिशा बदल सकती हैं. मेरे, शिंदे और पवार के बीच समझ एक जैसी होगी.

‘बढ़ाएंगे लाडकी बहिण योजना की राशि’

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य अपने घोषणापत्र में दिए गए आश्वासनों को पूरा करना है. यह सरकार पारदर्शी तरीके से काम करेगी. ये पांच साल बदले (विपक्ष के खिलाफ) के नहीं, बल्कि काम के होंगे. लाडकी बहिण योजना को हम जारी रखेंगे. योजना में अभी 1500 रुपये दे रहे हैं, इसे बढ़ाकर 2100 करेंगे. लेकिन पहले हम आर्थिक सोर्स मजबूत करेंगे, फिर इसे बढ़ाएंगे. हम बजट (मार्च) में राशि बढ़ाएंगे. हम कुछ आवेदनों की पात्रता की जांच करेंगे, सभी की नहीं. कुछ आवेदनों में विसंगति हो सकती है.

सीएम फडणवीस ने कहा कि मुंबई विधानसभा 9 दिसंबर को प्रस्तावित है. पहले स्पीकर का चुनाव. नागपुर विधानसभा सत्र से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार. हमने विभागों पर लगभग फैसला कर लिया है. निवर्तमान महायुति सरकार की तुलना में विभागों में कुछ बदलाव होगा. कोई बड़ा बदलाव नहीं. मैं नदी कनेक्शन परियोजना पर ध्यान केंद्रित करूंगा.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰