एडिलेड टेस्ट में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने दी करारी शिकस्त, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एड‍िलेड ओवल में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम को 10 विकेट से हार झेलनी पड़ी. ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 19 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने मैच के तीसरे दिन (8 दिसंबर) के पहले सेशन में आसानी से हासिल कर लिया. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 8 दिसंबर 2024, 05:58 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
एडिलेड टेस्ट में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने दी करारी शिकस्त, सीरीज 1-1 से बराबर
Photo: UB India News Archive

भारत और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एड‍िलेड ओवल में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम को 10 विकेट से हार झेलनी पड़ी. ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 19 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने मैच के तीसरे दिन (8 दिसंबर) के पहले सेशन में आसानी से हासिल कर लिया. नाथन मैकस्वीनी 10 और उस्मान ख्वाजा 9 रन पर नाबाद रहे. ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ ही सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा.

भारतीय बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में भी शर्मनाक प्रदर्शन किया. इसके चलते भारत दूसरी पारी में 175 रन ही बना सका. बता दें कि भारतीय टीम इस प‍िंंक बॉल टेस्ट में अपनी पहली पारी में 180 रनों पर ढेर हो गई थी. वहीं मेजबान टीम ऑस्ट्रेल‍िया अपनी पहली इनिंग्स में 337 रनों पर ऑलआउट हो गई. इस तरह ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 157 रनों की लीड म‍िली, जो भारतीय टीम पर भारी पड़ी.

भारत की दूसरी पारी की हाइलाइट्स: कमिंस के 5 विकेट
दूसरी पारी में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 12 रनों के स्कोर पर ही केएल राहुल (7) का विकेट गंवा दिया. राहुल को पैट कमिंस ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट कराया. इसके बाद यशस्वी जायसवाल भी 24 रन बनाकर स्कॉट बोलैंड की गेंद पर चलते बने. विराट कोहली भी कुछ खास नहीं कर पाए और बोलैंड की बॉल पर विकेटकीपर कैरी को कैच दे बैठे. कोहली ने 21 गेंदों का सामना करते हुए 11 रन बनाए.

शुभमन गिल (28) से अच्छी पारी की उम्मीद थी, लेकिन मिचेल स्टार्क ने उनका मिडिल स्टम्प उड़ा दिया. कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर निराश किया और पैट कमिंस की गेंद पर बोल्ड हो गए. रोहित ने 6 रन बनाए. यहां से ऋषभ पंत और नीतीश रेड्डी ने दूसरे दिन के खेल में भारतीय टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया.

ऑस्ट्रेल‍िया टीम में बड़ा बदलाव, इस तूफानी गेंदबाज की एंट्री

तीसरे दिन भारतीय टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा, जब ऋषभ पंत चलते बने. पंत को मिचेल स्टार्क ने पहली स्लिप पर स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया. पंत ने पांच चौके की मदद से 31 गेंदों पर 28 रन बनाए. इसके बाद पैट कमिंस ने भारत को दो तगड़े झटके दिए. उन्होंने पहले आर. अश्विन (7) को विकेट के पीछे कैच आउट कराया. फिर हर्षित राणा (0) को भी सस्ते में चलता कर दिया.

नीतीश रेड्डी ने जरूर कुछ तूफानी शॉट्स लगाए, लेकिन वो भी कमिंस का शिकार बन गए. नीतीश ने भारत के लिए दूसरी पारी में भी सबसे ज्यादा 42 रन बनाए, जिसमें छह चौके के अलावा एक सिक्स शामिल रहा. मोहम्मद सिराज (7) आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे, जिन्हें स्कॉट बोलैंड ने आउट किया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए. जबकि स्कॉट बोलैंड को तीन सफलता हासिल हुई. वहीं मिचेल स्टार्क ने दो विकेट चटकाए.

ऑस्ट्रेल‍िया की पहली पारी की हाइलाइट्स: हेड का शतक
भारत के 180 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेल‍िया की पहली पारी 337 रनों पर सिमटी थी. ट्रेव‍िस हेड ने अपने टेस्ट करियर का आठवां और भारत के खिलाफ दूसरा शतक जड़ा. हेड ने 141 गेंदों का सामना करते हुए 140 रन बनाए, जिसमें 17 चौके और चार छक्के शामिल रहे. मार्नस लाबुशेन ने भी 64 रनों का अहम योगदान दिया. लाबुशेन ने 126 गेंदों की पारी में 9 चौके लगाए. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद स‍िराज को चार-चार, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी और रव‍िचंद्रन अश्व‍िन को 1-1 सफलता म‍िली.

भारत की पहली पारी की हाइलाइट्स: स्टार्क का ‘सिक्सर’
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की पहली पारी महज 180 रनों पर सिमट गई थी. भारत की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी टॉप स्कोरर रहे, ज‍िन्होंने 42 रनों की पारी खेली. वहीं म‍िचेल स्टार्क ऑस्ट्रेल‍िया की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 6 व‍िकेट झटके. वहीं स्कॉट बोलैंड और कप्तान पैट कम‍िंस को 2-2 विकेट मिले. नीतीश रेड्डी के अलावा केएल राहुल (37), शुभमन गिल (31) और रव‍िचंद्रन अश्व‍िन (22) रनों ने भी बल्ले से अहम योगदान दिया. विराट कोहली (7) और रोहित शर्मा (3) फ्लॉप रहे.

भारत ने पर्थ टेस्ट में दर्ज की थी धांसू जीत
टीम इंड‍िया ने पर्थ में हुए पहले टेस्ट में 295 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इससे पहले एक ही पिंक बॉल टेस्ट खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम को 8 विकेट से हार मिली थी. यह मुकाबला दिसंबर 2020 को एडिलेड में ही हुआ था. वैसे भारतीय टीम ने पिछले 2 दौरों पर ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराया है. इस बार हैट्रिक का मौका है. इस  ‘महासीरीज’ में कुल 5 मैच खेले जाने हैं.

भारत ने ऑस्ट्रेलिया में जीती है पिछली दो सीरीज
भारतीय टीम 1947 से ऑस्ट्रेलिया का दौरा करती आ रही है. इस दौरान दोनों टीमों के बीच क्रिकेट के मैदान पर रोमांचक मुकाबले देखने को मिले. अब तक भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी धरती पर 13 टेस्ट सीरीज खेल चुकी है. पिछली दो टेस्ट सीरीज में कंगारू टीम को उसी के घर में लगातार हराया है. अब भारतीय टीम के पास ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीत की हैट्रिक बनाने का मौका है. भारतीय टीम ने आजादी मिलने के करीब चार महीने बाद ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया. उस ऑस्ट्रेलियाई टीम में सर डोनाल्ड ब्रैडमेन (178.75 की औसत से 715 रन) और तेज गेंदबाज रे लिंडवाल (18 विकेट) थे. भारत के लिए विजय हजारे ने सर्वाधिक 429 रन बनाए थे.

एड‍िलेड टेस्ट के ल‍िए भारत की प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (व‍िकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), नीतीश रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

एड‍िलेड टेस्ट के ल‍िए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, स्कॉट बोलैंड

भारत Vs ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में h2h
कुल टेस्ट सीरीज: 28
भारत जीता: 11
ऑस्ट्रेलिया जीता: 12
ड्रॉ: 5

ऑस्ट्रेलिया में भारत का टेस्ट सीरीज रिकॉर्ड
कुल टेस्ट सीरीज: 13
भारत जीता: 2
ऑस्ट्रेलिया जीता: 8
ड्रॉ: 3

भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा
22-25 नवंबर: पहला टेस्ट, पर्थ (भारत 295 रनों से जीता)
6-10 दिसंबर: दूसरा टेस्ट, एडिलेड
14-18 दिसंबर: तीसरा टेस्ट, ब्रिस्बेन
26-30 दिसंबर: चौथा टेस्ट, मेलबर्न
03-07 जनवरी: पांचवां टेस्ट, सिडनी

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰