तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन ,सेलेब्स ने जताया दुख

तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का सोमवार सुबह निधन हो गया. वह 73 साल के थे. जाकिर पिछले दो सप्ताह से सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे. उन्हें हाई बीपी और दिल से जुड़ी बीमारिया थीं, जिसका वह ट्रीटमेंट करवा रहे थे. उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन की खबर से म्यूजिक […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 16 दिसंबर 2024, 06:27 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन ,सेलेब्स ने जताया दुख
Photo: UB India News Archive

तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का सोमवार सुबह निधन हो गया. वह 73 साल के थे. जाकिर पिछले दो सप्ताह से सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे. उन्हें हाई बीपी और दिल से जुड़ी बीमारिया थीं, जिसका वह ट्रीटमेंट करवा रहे थे. उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन की खबर से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है. जाकिर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है. सोशल मीडिया पर फैंस उनसे जुड़ी यादें और किस्से भी शेयर कर रहे हैं.

उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन के बाद उनकी आखिरी पोस्ट भी वायरल हो रही है. इस पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें नैचर की खूबसूरती को दिखा रहे हैं. लहलहाते पेड़ों के इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने हाथ जोड़ने और दिल वाले इमोजी के साथ लिखा था, “एक अद्भुत पल शेयर कर रहा हूं.”

जाकिर हुसैन के निधन पर सेलेब्स ने जताया दुख

जाकिर हुसैन के निधन पर रणवीर सिंह, अमिताभ बच्चन, करीना कपूर खान, सोनाली बेंद्रे और कई अन्य हस्तियों ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया और महान तबला वादक को श्रद्धांजलि दी. अमिताभ बच्चन ने एक्स पर लिखा, ” एक बहुत दुखद दिन…” फिर उन्होंने अपने ब्लॉग पर जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि दी और लिखा, “एक प्रतिभाशाली व्यक्ति .. एक बेजोड़ उस्ताद .. एक अपूरणीय क्षति .. जाकिर हुसैन .. हमें छोड़कर चले गए ..” वहीं, करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर जाकिर हुसैन के साथ अपनी और रणधीर कपूर की एक तस्वीर शेयर की, उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने लिखा, “उस्ताद फॉरेवर”. मलाइका अरोड़ा ने भी तबला वादक की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, “लीजेंड रेस्ट इन पीस”.

फैमिली ने की प्राइवेसी बनाए रखने की अपील

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, उस्ताद जाकिर हुसैन की फैमिली ने एक बयान में कहा, “एक ट्रेनर, टीचर और मेंटोर के रूप में उनके काम ने अनगिनत म्युजिशियंस पर एक अमिट छाप छोड़ी है. उन्हें उम्मीद थी कि वे अगली पीढ़ी को और आगे बढ़ने के लिए इंस्पायर करेंगे. अब तक के सबसे महान संगीतकारों में से एक के रूप में एक अद्वितीय विरासत छोड़ गए हैं.” परिवार ने इस समय प्राइवेसी बनाए रखने का अनुरोध किया है.

जाकिर हुसैन की पत्नी और बेटियां

जाकिर हुसैन ने कथक नृत्यांगना और ट्रेनर एंटोनिया मिनेकोला से शादी की थी. एंटोनिया उनकी मैनेजर भी थीं. उनकी 2 बेटियां- अनीसा कुरैशी और इसाबेला कुरैशी. अनीसा ने यूसीएलए ग्रेजुएशन किया और फिल्ममेकर बैं. इसाबेला मैनहट्टन में डांस की ट्रेनिंग ले रही हैं.

तबलावादक की मौत के बाद लोगों को कर रहा भावुक

बीती रात को संगीत जगत से एक दुखद खबर सामने आई है. महान तबलावादक जाकिर हुसैन अब इस दुनिया में नहीं रहे. उन्होंने अमेरिका के सैन फ्रैंसिस्को के अस्पताल में आखिरी सांसें लीं. दिल की बीमारी से जूझ रहे जाकिर हुसैन ने 73 साल की उम्र में अंतिम सांसें लीं. महान तबलावादक उस्ताद जाकिर हुसैन की दुनिया से रुख्सती के बाद उनका आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट काफी सुर्खियां बटोर रहा है.

जाकिर हुसैन काफी समय से अमेरिका में थे. उनका आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट भी अमेरिका की गलियों का है. 6 हफ्ते पहले किए गए पोस्ट में वो अमेरिका की सड़कों पर घूमते हुए वहां की तेज हवाओं का आनंद उठा रहे थे. जाकिर हुसैन द्वारा शेयर किए गए आखिरी वीडियो में वो प्रकृति का पूरी तरह लुत्फ उठा रहे थे.

इसी साल मिला था ग्रैमी अवॉर्ड
जाकिर हुसैन 6 दशक से तबला बजा रहे थे. वो भारत के सबसे प्रतिष्ठित तबलावादक थे. पंडित रविशंकर ने जाकिर हुसैन को उस्ताद की उपाधि दी थी. साल 2024 में जाकिर हुसैन के बैंड को ग्रैमी अवॉर्ड मिला था. 1988 में उन्हें पद्मश्री से नवाजा गया था. वो सबसे कम उम्र में ये सम्मान प्राप्त करने वाले व्यक्ति बने थे.

अमेरिका में चल रहा था इलाज

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट की मानें को जाकिर हुसैन के परिवार ने एक बयान में कहा कि उन्हें ‘इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस’ नामक एक दुर्लभ फेफड़ों की बीमारी थी, जिसकी वजह से कॉम्प्लिकेशन आने लगे थे।

इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस (IPF) क्या है?

इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस फेफड़ों से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है। आप सांस लेते हैं तो ऑक्सीजन हमारे फेफड़ों में छोटी-छोटी हवा की थैलियों से होते हुए खून में जाता है और फिर यहां से शरीर के सभी अंगों को मिलता है। लेकिन आईपीएफ होने पर फेफड़ों के भीतर निशान ऊतक बढ़ने लगते हैं। जिससे सांस लेना मुश्किल होने लगता है। उम्र के साथ ये समस्या और भी खराब होने लगती है। इससे फेफड़ों के जरिए खून में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। जिससे आपके शरीर के दूसरे अंग ठीक से काम नहीं कर पाते हैं।

इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस के लक्षण और इलाज

आपको बता दें इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस का कोई इलाज नहीं है इस सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है। स्थिति गंभीर होने पर लंग ट्र्रांसप्लांट का विकल्प होता है। धीरे धीरे फेफड़ों में ऊतक बढ़ने लगते हैं और फेफड़ों में जख्म जैसे हो जाके हैं। जिसकी वजह से आपको सीने में दर्द या जकड़न, पैर में सूजन, भूख में कमी, गले में खराश, खांसी, थकान महसूस होना, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, वजन घटना और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। अगर आप किसी दूसरी बीमारी से पीड़ित हैं तो मुश्किलें और बढ़ने लगती हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰