गाबा टेस्ट , कमेंटेटर ने बुमराह को बंदर कहा, फिर माफी मांगी

भारतीय टीम ने गाबा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में खराब शुरुआत की है। टीम ने 48 रन पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। केएल राहुल और कप्तान रोहित शर्मा नाबाद हैं। सोमवार को मुकाबले का तीसरा दिन है और बारिश के कारण खेल रुका हुआ है। टी-ब्रेक से पहले ऋषभ पंत 9 […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 16 दिसंबर 2024, 06:32 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
गाबा टेस्ट , कमेंटेटर ने बुमराह को बंदर कहा, फिर माफी मांगी
Photo: UB India News Archive

भारतीय टीम ने गाबा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में खराब शुरुआत की है। टीम ने 48 रन पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। केएल राहुल और कप्तान रोहित शर्मा नाबाद हैं। सोमवार को मुकाबले का तीसरा दिन है और बारिश के कारण खेल रुका हुआ है।

टी-ब्रेक से पहले ऋषभ पंत 9 रन बनाकर आउट हुए थे। उन्हें पैट कमिंस ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया था। विराट कोहली (3 रन) जोश हेजलवुड का शिकार बने थे। यशस्वी जायसवाल (4 रन) और शुभमन गिल (1 रन) को मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजा था।

दिन के पहले सेशन में ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 445 रन पर ऑलआउट हो गई थी। टीम ने 40 रन बनाने में आखिरी 3 विकेट गंवा दिए हैं। एलेक्स कैरी 70 रन बनाकर आउट हुए। जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट झटके।

रविवार को मुकाबले के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ट्रैविस हेड (152 रन) और स्टीव स्मिथ (101 रन) के शतकों के सहारे 405 रन बना लिए थे। पहले दिन बारिश के कारण 90 में से 13.2 ओवर ही डाले जा रहे। भारतीय टीम टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 1-1 की बराबरी पर है। भारत ने पहला टेस्ट 295 रनों से जीता था, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा मैच 10 विकेट से जीतकर वापसी की थी।

इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटर और फॉक्स स्पोर्ट्स की कमेंटेटर ईसा गुहा ने जसप्रीत बुमराह से नस्लीय टिप्पणी के लिए माफी मांगी है। ईसा ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के गाबा टेस्ट के दूसरे दिन रविवार, 15 दिसंबर को कमेंट्री के दौरान बुमराह के लिए प्राइमेट शब्द का इस्तेमाल किया था। प्राइमेट का एक अर्थ बंदर भी होता है। इसके बाद मामला तूल पकड़ने लगा तो ईसा ने बुमराह से माफी मांग ली।

ईसा गुहा फिलहाल बेस्ट विमेन कमेंटेटर में से एक हैं। वे दुनियाभर की लीग, सीरीज और ICC टूर्नामेंट्स में कमेंट्री करती नजर आती हैं।

ईसा गुहा (बाएं से दूसरी) बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए फॉक्स स्पोर्ट्स के कमेंटेटर पैनल में हैं। पैनल में अन्य कमेंटेटर (बाएं से)- एडम गिलक्रिस्ट, ब्रेट ली और रवि शास्त्री।
ईसा गुहा (बाएं से दूसरी) बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए फॉक्स स्पोर्ट्स के कमेंटेटर पैनल में हैं। पैनल में अन्य कमेंटेटर (बाएं से)- एडम गिलक्रिस्ट, ब्रेट ली और रवि शास्त्री।

अगर मेरे शब्द से ठेस पहुंची तो उसके लिए माफी- ईसा ईसा ने गाबा में दूसरे दिन बुमराह की तारीफ करते हुए उन्हें ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्राइमेट’ कहा था। इसके बाद ईसा ने तीसरे दिन का खेल शुरू होते ही माफी मांग ली। उन्होंने कहा, ‘रविवार को मैंने कमेंट्री के दौरान एक शब्द का इस्तेमाल किया था, जिसके कई अर्थ होते हैं। सबसे पहले मैं माफी मांगती हूं। अगर मैंने कुछ गलत कहा या किसी को ठेस पहुंची तो उसके लिए माफी।’

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं सभी की इज्जत करती हूं, अगर आप कमेंट्री की पूरी ट्रांसक्रिप्ट सुनेंगे तो आप पाएंगे कि मैं भारत के महान खिलाड़ियों की तारीफ कर रही थी। मैं समानता में विश्वास रखती हूं। मैं बस बुमराह की कामयाबी और उपलब्धियों की बात कर रही थी। मैंने शायद उसके लिए गलत शब्द का इस्तेमाल किया, जिसके लिए मैं माफी मांगती हूं।’

भारतीय उप कप्तान जसप्रीत बुमराह इस सीरीज में टॉप विकेट टेकर हैं।
भारतीय उप कप्तान जसप्रीत बुमराह इस सीरीज में टॉप विकेट टेकर हैं।

ईसा ने 16 साल की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू किया था ईसा गुहा इंग्लैंड की पूर्व तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने 16 साल की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। ईसा ने इंग्लैंड के लिए 8 टेस्ट में 29 विकेट लिए। वहीं, 83 वनडे में 101 विकेट अपने नाम किए। ईसा ने टी-20 में 18 विकेट लिए हैं।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन और जोश हेजलवुड।

6 विकेट लेकर बुमराह ने मचाया तहलका

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 445 रन बनाए हैं। टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह ने अच्छा प्रदर्शन किया है और पहली पारी में 6 विकेट हासिल किए हैं। उन्हें बाकी गेंदबाजों का साथ नहीं मिल पाया। इसी वजह से वह मैच में अकेले पड़ गए। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने उनका स्पैल तो किसी तरह से निकाल लिया, लेकिन बाकी के गेंदबाजों के खिलाफ खूब रन बनाए।

जसप्रीत बुमराह ने तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 28 ओवर गेंदबाजी करते हुए 76 रन दिए और उन्होंने 6 विकेट हासिल किए। टेस्ट क्रिकेट में उनका ये 12वां पांच विकेट हॉल है। बेहतरीन गेंदबाजी से उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अपने 50 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए हैं और वह ऑस्ट्रेलिया में 50 या उससे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बने हैं। उनके पहले कपिल देव ऑस्ट्रेलियाई धरती पर 51 टेस्ट विकेट ले चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया की धरती पर सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज: 

  • कपिल देव- 51 विकेट
  • जसप्रीत बुमराह- 50 विकेट
  • अनिल कुंबले- 49 विकेट
  • रविचंद्रन अश्विन-40 विकेट
  • बिशन सिंह बेदी- 35 विकेट

रविचंद्रन अश्विन की कर ली बराबरी

जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट में पिछले कुछ समय से बहुत ही अच्छा खेल दिखा रहे हैं और टीम इंडिया के लिए संकटमोचन साबित हुए हैं। अब वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं और रविचंद्रन अश्विन की बराबरी कर ली है। बुमराह ने WTC 2023-25 में कुल 63 विकेट हासिल किए हैं। वहीं अश्विन ने भी इतने ही विकेट चटकाए हैं।

WTC 2023-25 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज: 

  • जसप्रीत बुमराह-63 विकेट
  • रविचंद्रन अश्विन-63 विकेट
  • मिचेल स्टार्क-61 विकेट
  • पैट कमिंस-58 विकेट
  • जोश हेजलवुड-57 विकेट

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰