अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी का सच सामने आना जरूरी है ………

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को जिस तरह गिरफ्तार किया गया, वह चौंकाने वाला है। ‘पुष्पा 2’ के हीरो पर जिस तरह की गैर-जमानती धाराएं लगाई गईं, वो हैरान करने वाली हैं। अल्लू अर्जुन को जेल भेजने में जिस तरह की तेजी दिखाई गई, वो शक पैदा करने वाली है। ऐसा लगा जैसे किसी सुपर पावर की […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 16 दिसंबर 2024, 06:43 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी  का सच सामने आना जरूरी है ………
Photo: UB India News Archive

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को जिस तरह गिरफ्तार किया गया, वह चौंकाने वाला है। ‘पुष्पा 2’ के हीरो पर जिस तरह की गैर-जमानती धाराएं लगाई गईं, वो हैरान करने वाली हैं। अल्लू अर्जुन को जेल भेजने में जिस तरह की तेजी दिखाई गई, वो शक पैदा करने वाली है। ऐसा लगा जैसे किसी सुपर पावर की सुपरस्टार से निजी दुश्मनी है। ये सही है कि जिस थिएटर में ‘पुष्पा 2’ फिल्म दिखाई जा रही थी, वहां एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ, जिसमें एक महिला दर्शक की भगदड़ में मौत हो गई और कई दर्शक ज़ख्मी हो गए। लेकिन पुलिस तो ऐसे दिखा रही है जैसे अल्लू अर्जुन उस थिएटर की सिक्योरिटी के इंचार्ज थे। अल्लू अर्जुन का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है। उन्होंने पुलिस से प्रीमियर के लिए अनुमति ली थी। फिर उनके साथ ये क्यों हुआ? ये सवाल गंभीर है। क्या अल्लू अर्जुन का कसूर ये है कि उनकी फिल्म अब तक की सबसे बड़ी हिट है? क्या उनकी गलती ये है कि ‘पुष्पा 2’ ने 1000 करोड़ रु. का कारोबार किया है? क्या उनका गुनाह ये है कि जब वो थिएटर में दर्शकों का रिएक्शन देखने गए तो वहां ज़बरदस्त भीड़ थी और लोग बेकाबू हो गए? क्या उनका गुनाह ये है कि अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता इस समय टॉप पर है?

अगर हाईकोर्ट समय रहते शुक्रवार को अन्तरिम जमानत न देता, तो अल्लू अर्जुन को बिना किसी कसूर के जेल में रहना पड़ता। इसका पब्लिक पर रिएक्शन हो सकता था। अगर उनके फैंस सड़कों पर उतर आते, कानून व्यवस्था बिगड़ जाती तो कौन जिम्मेदार होता? आम तौर पर लोकप्रिय हस्तियों के मामले में कोई भी सरकार सोच समझकर काम करती है लेकिन अल्लू अर्जुन के मामले में जानबूझकर ऐसा क्यों किया गया, ये एक रहस्य है, जिसका सच सामने आना जरूरी है।

भगदड़ के पीड़ित परिवार से क्यों नहीं मिले अल्लू अर्जुन?

जेल से रिहा होने के बाद कई लोगों ने तेलुगु सुपरस्टार से सवाल किया कि वह मृतका रेवती के परिवार और उनके घायल बेटे श्री तेज से अस्पताल में क्यों नहीं मिले. वहीं रविवार रात अल्लू अर्जुन ने एक बयान जारी कर इस सवाल का जवाब दे दिया.

अल्लू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए गए अपने नोट में लिखा था, “मैं श्री तेज के बारे में बहुत ज्यादा कंसर्न हूं, जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद से मेडिकल केयर में है. चल रही कानूनी कार्यवाही के कारण, मुझे उनसे और उनके परिवार मिलने न जाने की सलाह दी गई है.  मेरी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं और मैं मेडिकल और पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने की जिम्मेदारी लेने के लिए कमिटेड हूं. मैं उनके जल्द ठीक होने की दुआ करता हूं, और मैं उनसे और उनके परिवार से जल्द से जल्द मिलने के लिए उत्सुक हूं. ”

मृतका के पति ने अल्लू के खिलाफ केस वापस लेने की कही थी बात

बता दें कि अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद, मृतका रेवती के पति एम भास्कर ने कहा था कि वह अभिनेता के खिलाफ मामला वापस लेने को तैयार हैं. उन्होंने मीडिया से कहा था, “मैं केस वापस लेने के लिए तैयार हूं. मेरा बेटा फिल्म देखना चाहता था, इसलिए हम वहां गए. जिस भगदड़ से मेरी पत्नी की मौत हुई, उससे अल्लू अर्जुन का कोई लेना-देना नहीं है.”

पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
इस बीच, पुष्पा 2: द रूल का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम है. इसमें रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं, पैन-इंडिया एक्शन ड्रामा ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. इसके हिंदी डब वर्जन ने भी भारत में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट कमाई की है और देश भर में सभी भाषाओं में ये 900 करोड़ के पार हो गई है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰