याद रखना, जिसने पत्थरबाजी की होगी, वह बचेगा नहीं, संभल हिंसा पर विधानसभा में योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Assembly) के शीतकालीन सत्र के पहले दिन जमकर हंगामा देखने को मिला. हंगामे के बाद संभल हिंसा पर बयान देते हुए योगी आदित्यनाथ ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा. साथ ही उन्होंने कहा कि संभल में माहौल ख़राब किया गया. संभल में दंगों का इतिहास 1947 से है. 1948, 1958, […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 16 दिसंबर 2024, 10:58 AM 10 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
याद रखना, जिसने पत्थरबाजी की होगी, वह बचेगा नहीं, संभल हिंसा पर विधानसभा में योगी आदित्यनाथ
Photo: UB India News Archive

उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Assembly) के शीतकालीन सत्र के पहले दिन जमकर हंगामा देखने को मिला. हंगामे के बाद संभल हिंसा पर बयान देते हुए योगी आदित्यनाथ ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा. साथ ही उन्होंने कहा कि संभल में माहौल ख़राब किया गया. संभल में दंगों का इतिहास 1947 से है. 1948, 1958, 1962, 1978 में दंगे हुए. 1978 में 184 हिंदुओं को दंगे में ज़िंदा जला दिया गया. विपक्ष इस सच को स्वीकार नहीं करेगा. 1980 में फिर दंगा हुआ. 1986,1990, 1992, 1996 में फिर दंगा हुआ. उन्होंने कहा कि जिन्होंने भी  पत्थरबाजी की वो नहीं बचेगा. साथ ही उन्होंने दावा किया कि बिना साक्ष्य के किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो रही है.

योगी के भाषण की 5 बड़ी बातें…

  • मुस्लिम समाज का जुलूस मंदिर के सामने से निकल जाता है। कोई समस्या नहीं होती है। हिंदू समाज की शोभायात्रा मस्जिद के सामने से निकलती है तो दिक्कत क्यों होती है?
  • कल मैं कहूंगा कि मुझे अल्लाह हू अकबर का स्लोगन अच्छा नहीं लगता है तो आपको कैसा लगेगा? मैं जय श्रीराम, हर हर महादेव राधे–राधे कहकर जिंदगी काट सकता हूं।
  • संविधान को पढ़िए, इसमें आपको राम, कृष्ण, बजरंगबली और बुद्ध भी नजर आएंगे। बाबा साहेब के मूल संविधान में कहीं भी धर्म निरपेक्ष, पंथ निरपेक्ष और समाजवाद शब्द नहीं है।
  • संभल में तनावपूर्ण माहौल किसने बनाया है। ये पत्थरबाज कौन हैं? बिना साक्ष्य के एक भी गिरफ्तारी नहीं होगी। याद रखना जिसने पत्थरबाजी की होगी, उसमें से एक भी बचेगा नहीं।
  • संभल में जामा मस्जिद को लेकर सुन्नी और शिया के बीच विवाद हुआ था। भाजपा शासन में ही यह विवाद दूर हुआ। अब हिंदुओं के साथ वहां विवाद हो रहा है। इसलिए कहा है- न बंटेंगे और न कटेंगे।

लाइव अपडेट्स

कल मैं कहूंगा मुझे अल्ला हू अकबर का स्लोगन अच्छा नहीं लगता

सीएम ने कहा- कल मैं कहूंगा कि मुझे अल्ला हू अकबर का स्लोगन अच्छा नहीं लगता है तो आपको कैसा लगेगा? इस पर सदन में हंगामा शुरू हो गया है।

योगी ने कहा कि मैं राधे-राधे कहकर जिंदगी काट सकता हूं। क्या कांवड़ यात्रा में अश्लील गाने बचते हैं, नहीं वहां पर शिव के भजन होते हैं।

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश ने समान नागरिकता संहिता को लेकर बात कही तो आपने उनके खिलाफ महाभियोग चलाने का आवेदन दे दिया।

राज्यसभा के सभापति के खिलाफ भी आप अविश्वास प्रस्ताव ले आए। आपको लगता है कि एक किसान का बेटा यहां कैसे पहुंच गया। आप चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हैं।

मूल संविधान में धर्म निरपेक्ष, पंथ निरपेक्ष और समाजवाद शब्द नहीं

संविधान की प्रस्तावन को एक बार पढ़िए। इसमें आपको राम, कृष्ण, बजरंगबली और बुद्ध भी नजर आएंगे। भारत के समृद्धि परंपरा का दर्शन मिलेगा। बाबा साहेब के मूल संविधान में कहीं भी धर्म निरपेक्ष, पंथ निरपेक्ष और समाजवाद शब्द नहीं है। ये आप सबकी आंखों को खोलने वाला होना चाहिए।

आप लोग संविधान में बदलाव की बात करते हैं। जिन्होंने संविधान का गला घोंटा। उनका पीछलग्गू बनकर सत्ता हथियाना चाहते हैं। जनता की आंखों में धूल झोकना चाहते हैं। ये देश आपको ऐसा नहीं करने देगा।

भगवान कृष्ण ने कहा था- परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम् धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे-युगे। हम तो भगवान राम और कृष्ण को मानते हैं। बुद्ध पर विश्वास करते हैं।

सीएम ने पूछा- ये पत्थरबाज कौन हैं

संभल में 1978 से मंदिर को इन लोगों ने खोलने नहीं दिया। 22 कुओं को बंद किया। वहां का माहौल तनावपूर्ण किसने बनाया है। ये पत्थरबाज कौन हैं? बिना साक्ष्य के एक भी गिरफ्तारी नहीं होगी। याद रखना जिसने पत्थरबाजी की होगी, उसमें से एक भी बचेगा नहीं।

सीएम ने कहा कि प्रदेश की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। हम पत्थरबाजी, कानून व्यवस्था को तोड़ने वालों को नहीं छोड़ेंगे। हम आश्वस्त करते हैं कि किसी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होगी। कट्‌टा चलाने वाले, पत्थरबाजी करने वाले और कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई करेंगे।

योगी ने विधानसभा में कहा–न बटेंगे और न कटेंगे

बहराइच का दंगा, महराजगंज का दंगा। वहां दंगा सड़क पर नहीं हो रहा था। घर के अंदर से गोली चल रही थी। जिस राम गोपाल मिश्रा की हत्या हुई थी, वह घर के अंदर हुई थी। पुलिस अगर घर के अंदर घुसती तो कोई और बात कही जाती। वहां 4-4 कंपनियां पुलिस की थी। मैंने विधायक से कहा था कि तुम्हारे क्षेत्र में दंगा हुआ है, वहां पर देखो। इन्होंने जो तहरीर दी थी वह दूसरे मामले में दी थी, जिसे तोड़- मरोड़कर बताया जा रहा है।

सीएम ने कहा कि मुस्लिम का जुलूस हिंदू मोहल्ले और मंदिर से निकल सकता है, लेकिन हिंदू की शोभायात्रा क्यों नहीं निकल सकती। आपके संभल में सुन्नी और शिया के बीच विवाद हुआ था। जामा मस्जिद को ही लेकर। यह विवाद भाजपा शासन में ही दूर हुआ। अब हिंदुओं के साथ वहां हो रहा है। इसलिए कहा है कि हम न बंटेंगे और न कटेंगे।

संभल में जुमे की नमाज के बाद तकरीरें दी गईं, तभी माहौल खराब हुआ

संभल में 24 नवंबर से सर्वे का कार्य चल रहा है। 23 नवंबर को जुमे की नमाज के पहले और जुमे की नमाज के बाद जिस प्रकार की तकरीरें दी गईं।

उन तकरीरों के बाद माहौल खराब हुआ। हमारी सरकार ने पहले ही कहा कि ज्यूडिशियल कमीशन बनाएंगे। सदन में उसकी रिपोर्ट भी आएगी। दूध का दूध और पानी का पानी होगा।

योगी ने प्रदेश के दंगे गिनाए
योगी ने कहा- बाबरनामा एक बार जरूर पढ़िए। संभल की घटना के साथ-साथ प्रदेश के अलग-अलग जगह पर दंगे हुए। 1972 में आगरा में दंगा हुआ। आजमगढ़ में 1972 में दंगा हुआ 3 मरे थे। बहराइच में 1972 दंगा हुआ था 3 की मौत हुई। अलीगढ़ में 1978 में दंगा हुआ, जिसमें 21 लोगों की मौत हुई।

योगी ने पूरे प्रदेश के दंगों को गिनाया। कहा- इन दंगों की वजह से प्रदेश का माहौल खराब हुआ है। अब प्रदेश में लोगों को कानून पर भरोसा है। यही वजह है कि 40 लाख करोड़ रुपए का निवेश प्राप्त हुआ है।

हमारा पर्व और त्योहार है। किसी का होगा। मुस्लिम समाज का जुलूस मंदिर के सामने से निकल जाता है। कोई समस्या नहीं होती है। हिंदू समुदाय की शोभायात्रा मस्जिद के सामने से निकलती है तो दिक्कत क्यों होती है? आखिर दंगे क्यों होते हैं?

सूर्य, चांद और सत्य को कोई छुपा नहीं सकता है
आपने कुंदरकी की जीत को वोट की लूट बताया। आप सदस्य का आपमान कर रहे हैं। आपके सदस्य की जमानत जब्त हो गई। वहां का पठान, शेख सब कह रहे हैं। हमारे पूर्वज भी हिंदू हैं।

आपके पूर्वज भी हिंदू थे। क्या ये सच नहीं है? ये देशी-विदेशी मुसलमानों की आपसी भिड़ंत है, वर्चस्व की लड़ाई वहां चल रही है। सूर्य, चांद और सत्य को कोई छुपा नहीं सकता है। बाबरनामा कहता है कि हरिहर मंदिर को तोड़कर ढांचा खड़ा किया है।

आपने ब्राह्मण कुल में जन्म लिया है। आप तो पुराणों की परंपरा पर विश्वास करते हैं। पुराण भी कहता है कि विष्णु का 10वां अवतार उसी संभल में होगा।

184 हिंदुओं को जलाकर मार दिया गया
सदन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संभल में 1978 में क्या हुआ था। 184 हिंदुओं को जिंदा जलाकर मार दिया गया। आजादी के बाद से अब तक 16 दंगे हुए हैं।

209 हिंदुओं की हत्या हुई। एक बार भी किसी ने हिंदू परिवारों के प्रति संवेदना नहीं जताई। निर्दोष हिंदुओं के लिए दो शब्द नहीं कहे गए।

योगी ने कहा कि एक वैश्य, जो सबको पैसा देता है। दंगा होता है। सबको घेरा गया। इस पर वैश्य ने कहा कि क्यों घेर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी हाथ से सूद मांगेगा। पहले हाथ काटते हैं। फिर पैर काटते हैं। अंत में गला काटकर हत्या करते हैं।
1978 में मंदिर बंद कर दिया। अब मंदिर सामने आ गए। वहां पत्थरबाज कौन हैं? एक भी पत्थरबाज नहीं बचेगा।

योगी ने पूछा- जय श्रीराम सांप्रदायिक संबोधन कैसे हो गया
योगी ने कहा- रघुराज प्रताप सिंह ने एक बात स्पष्ट की। हम तथ्यों को छुपा करके कब तक जनता को गुमराह करेंगे। हर व्यक्ति जानता है कि कोर्ट के आदेश पर सर्वे हो रहा है।

पश्चिम यूपी के सभी लोग अपने सामान्य संबोधन में राम-राम कहते हैं। ऐसे में जय श्रीराम सांप्रदायिक संबोधन कैसे हो गया। हम मिलते हैं तो राम-राम करते हैं। अंतिम यात्रा में भी राम-राम कहते हैं। हमारा तो कोई काम ही राम के बिना नहीं होता है।

2012 के 2017 के बीच 815 सांप्रदायिक दंगे हुए-योगी
योगी ने कहा- बुद्ध को हम भी मानते हैं, लेकिन हमें इस बारे में भी जानना होगा कि भारत की लंबी परंपरा है। उसी परंपरा के अनुरूप सरकार कार्य कर रही है। NCRB के आंकड़े ये बताते हैं- 2017 से लेकर अब तक प्रदेश में सांप्रदायिक दंगे की जो स्थिति है।

उसमें 97 से लेकर 99 फीसदी कमी आई है। जिन्हें वास्तव में आप लोग दंगे कहते हैं। वो दंगे यूपी में 2017 से अब तक नहीं हुए हैं। 2012 के 2017 के बीच 815 सांप्रदायिक दंगे हुए हैं। उसमें 152 लोगों की मौत हुई। 2007 से 2011 के बीच 616 सांप्रदायिक दंगे हुए। जिसमें 121 लोगों की मौत हुई।

बहराइच में अफसर गुमराह कर रहे- माता प्रसाद पांडेय
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा- बहराइच थानाधिकारी ने फोर्स मांगी थी, लेकिन फोर्स नहीं मिली। अनूप शुक्ला के शोरूम को जलाया गया। पुलिस अधीक्षक के स्तर पर गलती हुई है, इसकी जांच करनी चाहिए।

बहराइच की घटना की जांच होनी चाहिए। अधिकारी गुमराह कर रहे हैं। अच्छा है कि संभल का मंदिर खुल गया। उत्तर प्रदेश की धरती को साम्प्रदायिक आग में जाने से रोकिए। यदि साम्प्रदायिक आग में धकेला गया, तो पूरे यूपी को नुकसान होगा।

राजभैया बोले- हम पत्थर या गुम्मा नहीं चलाते हैं
कुंडा से विधायक राजा भैया ने कहा कि संभल में सर्वे कोर्ट के आदेश पर हुआ है। इससे पहले जितने लोग संभल पर बोले। किसी ने पत्थरबाजी का जिक्र नहीं किया। बहराइच में रामगोपाल मिश्र की निर्मम हत्या की गई।

जिन विधानसभा क्षेत्रों में मुस्लिमों की संख्या हिंदुओं से कम है, तो क्या वे लूटकर जीतकर आए हैं? यह रामवीर सिंह का अपमान है। जिन पुलिसकर्मियों पर गोली चली, उनकी चर्चा नहीं हुई। हमने किसी के धर्म स्थल तोड़कर मंदिर नहीं बनाया। हम किसी सर्वे में बाधक नहीं बनेंगे। पत्थर या गुम्मा नहीं चलाएंगे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰