पंजाब में किसान कल करेंगे ‘रेल रोको’ आंदोलन

शंभू बॉर्डर पर प्रगर्शन कर रहे किसानों ने बुधवार को ‘रेल रोको’आंदोलन का आह्वान किया है। अमृतसर में किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने मंगलवार को कहा कि पंजाब में बुधवार को दोपहर 12 बजे से तीन घंटे के लिए ‘रेल रोको’ आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने पंजाब के लोगों से विरोध प्रदर्शन में भाग लेने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 17 दिसंबर 2024, 06:52 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पंजाब में किसान कल करेंगे ‘रेल रोको’ आंदोलन
Photo: UB India News Archive

शंभू बॉर्डर पर प्रगर्शन कर रहे किसानों ने बुधवार को ‘रेल रोको’आंदोलन का आह्वान किया है। अमृतसर में किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने मंगलवार को कहा कि पंजाब में बुधवार को दोपहर 12 बजे से तीन घंटे के लिए ‘रेल रोको’ आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने पंजाब के लोगों से विरोध प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की। पंढेर ने कहा कि कल हम पंजाब में रेल रोकेंगे। मैं सभी से दोपहर 12 से 3 बजे तक रेलवे रोकने का आग्रह करता हूं।

सरवन सिंह पंढेर ने केंद्र पर बोला हमला

उन्होंने सभी से किसानों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि किसानों का अधिक से अधिक समर्थन करें। पंढेर ने कहा कि पंजाबियों को एक होकर लड़ने की जरूरत है।  पंधेर ने कहा कि 13 जनवरी से शुरू हुए किसान मजदूर मोर्चा को आज 309 दिन हो गए हैं और डल्लेवाल की भूख हड़ताल 22वें दिन में प्रवेश कर गई है। फिर भी मोदी सरकार हठधर्मिता पर अड़ी है। उन्हें लगता है कि वे इसमें सफल होंगे हमारी मांगों को दबा रहे हैं।

पंजाब के लोगों से की ये अपील

पंढेर के आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष और विपक्ष मिलकर किसानों की आवाज दबा रहे हैं। मैं कल के ट्रैक्टर मार्च के लिए हरियाणा के किसान-मजदूरों को धन्यवाद देता हूं। मैं पंजाब के लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे कल दोपहर 12 से 3 बजे तक रेलवे क्रॉसिंग और रेलवे स्टेशनों को अवरुद्ध करें।

जगजीत सिंह डल्लेवाल की भूख हड़ताल के बारे में पूछे जाने पर पंधेर ने कहा कि डल्लेवाल की स्वास्थ्य स्थिति गंभीर है। पंधेर ने कहा कि अगर डल्लेवाल को कुछ हुआ तो इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार होगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पर 140 करोड़ भारतीयों, 3 करोड़ पंजाबियों और 2.5 करोड़ हरियाणवियों का दबाव है… हमारी 12 मांगें हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के गायक ने इस मुद्दे को लोगों का आंदोलन बना दिया।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
क्या है रीजेनरेटिव एग्रीकल्चर, जानें भारत को क्यों है इसकी जरूरत?
कृषि

क्या है रीजेनरेटिव एग्रीकल्चर, जानें भारत को क्यों है इसकी जरूरत?

भारत दुनिया भर में कृषि के मामले में अगृणी देशों की श्रेणी में आता है. भारत की कृषि लगातार तेजी से आगे बढ़ रही है. बीते कुछ सालों में देश का कृषि क्षेत्र में मजबूत विकास दर्ज किया गया है. हालांकि सबसे बड़ी चुनौती ये है कि इस रफ्तार को बनाए रखने के लिए मिट्टी […]

UB India News24 अग॰
पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद
खास खबर

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच आज मंगलवार को किसान महापंचायत का भी ऐलान किया गया है. हरियाणा, पंजाब और कई अन्य राज्यों के किसानों ने भारत-अमेरिका की प्रस्तावित ट्रेड डील दिल्ली के किसान घाट पर महापंचायत की घोषणा की है. किसानों की महापंचायत को देखते हुए हरियाणा सरकार ने शंभू […]

UB India News21 जुल॰
समस्या बढ़ाएगा कमजोर मानसून ,अल नीनो का असर पड़ेगा……………..
खास खबर

समस्या बढ़ाएगा कमजोर मानसून ,अल नीनो का असर पड़ेगा……………..

केद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते सप्ताह आशंका जताई कि मानसून में देरी के कारण खरीफ फसलों की बुवाई पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है, क्योंकि 315 जिलों में सामान्य से कम वर्षा होने के आसार हैं। कृषि मंत्री ने यह भी बताया कि देश के 111 जिलों को सबसे अधिक संवेदनशील के […]

UB India News29 जून
उपकरणों पर किसानों को 35 फीसदी अनुदान मिलेगा………………
पटना

उपकरणों पर किसानों को 35 फीसदी अनुदान मिलेगा………………

फलों को सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से पकाने के उपकरण पर सरकार किसानों को अनुदान देगी। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि फलों को पकाने के लिए राइपनिंग चैंबर स्थापित करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। मीठापुर स्थित कृषि भवन में सोमवार को उद्यान निदेशालय की योजनाओं की समीक्षा […]

UB India News23 जून
बिहार : मानसून पर अल नीनो का दिखने लगा आरंभिक असर,
खास खबर

बिहार : मानसून पर अल नीनो का दिखने लगा आरंभिक असर,

अल नीनो का आरंभिक असर दिखने लगा है। मानसून का करंट 27 जिलों में विस्तार पाकर भी स्वाभाविक रूप से नहीं बरस रहा है। सूबे के 36 जिलों में बारिश की कमी बनी हुई है। 18 जिलों में तो 50% या इससे भी ज्यादा कमी है। बारिश की सर्वाधिक कमी पटना जिले में दर्ज की […]

UB India News23 जून
किसानों के चेहरे की खुशहाली ही बिहार की समृद्धि का द्वार खोलेगा:- मुख्यमंत्री
पटना

किसानों के चेहरे की खुशहाली ही बिहार की समृद्धि का द्वार खोलेगा:- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी आज पटना स्थित बिहार क़ृषि प्रबंधन विस्तार प्रशिक्षण संस्थान (बामेती) सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पष्चिम बंगाल के तारकेष्वर, हुगली में आयोजित विष्व की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डी0बी0टी0) योजनाओं में से […]

UB India News22 जून
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त आज जारी,………………..
खास खबर

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त आज जारी,………………..

इस बार देश के अन्नदाताओं को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त आज 20 जून शनिवार को किसानों के खाते में ट्रांसफर होने वाली है। बंगाल में जीत दर्ज करने के बाद पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल से पीएम किसान की 23वीं किस्त के रूप […]

UB India News20 जून
मखाना और मशरूम उत्पादन में बिहार अग्रणी: शिवराज
पटना

मखाना और मशरूम उत्पादन में बिहार अग्रणी: शिवराज

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र व बिहार सरकार के प्रयास से राज्य में कृषि का सर्वागीण विकास को नई गति मिल रही है। बिहार लीची, मखाना और मशरूम उत्पादन में देश में अग्रणी राज्य है। बुधवार को वे नौबतपुर में खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम को संबोधित कर […]

UB India News18 जून