GST काउंसिल की बैठक , हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस पर जीसटी की कटौती का फैसला टला

आज जेसलमेर में जीएसटी परिषद की 55वीं बैठक हुई। इस बैठक में जीएसटी को लेकर कई फैसले लिए गए। इन फैसलों का अपडेट धीरे-धीरे आ रहा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार अधिकारियों ने कहा कि जीएसटी परिषद ने लाइफ और स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर जीसटी की कटौती का फैसला टाल दिया। काउंसिल ने मंत्रियों से […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 21 दिसंबर 2024, 08:25 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
GST काउंसिल की बैठक , हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस पर जीसटी की कटौती का फैसला टला
Photo: UB India News Archive

आज जेसलमेर में जीएसटी परिषद की 55वीं बैठक हुई। इस बैठक में जीएसटी को लेकर कई फैसले लिए गए। इन फैसलों का अपडेट धीरे-धीरे आ रहा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार अधिकारियों ने कहा कि जीएसटी परिषद ने लाइफ और स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर जीसटी की कटौती का फैसला टाल दिया। काउंसिल ने मंत्रियों से इस पर और अध्ययन करने को कहा है।

शनिवार सुबह करीब 11 बजे से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक जैसलमेर में चल रही है। बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा- बीमा पर जीएसटी कम करने के प्रस्ताव को अगली बैठक के लिए टाल दिया गया है। आज दो चरणों में बैठक हो रही है।

पहले चरण की बैठक सुबह 11 से दोपहर पौने दो बजे तक चलेगी। इसके बाद शाम साढ़े चार बजे से दूसरे चरण की बैठक शुरू होगी। बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के साथ गोवा, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, मेघालय और ओडिशा के मुख्यमंत्री, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री, आर्थिक मामलों और व्यय विभागों के सचिव और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि बैठक में कई वस्तुओं पर जीएसटी की दरों में बदलाव के निर्णय होने के आसार हैं। मंत्री समूह की सिफारिशों के आधार पर कुछ आइटम में जीएसटी कम होगी, जबकि लग्जरी आइटम पर टैक्स बढ़ने की संभावना है।

बोतलबंद पानी, नोटबुक, साइकिल पर जीएसटी की दर 18% से घटकर 5% करने का प्रस्ताव बोतलबंद पानी , नोट बुक और 10 हजार रुपए से कम कीमत वाली साइकिलों पर GST 18% से घटाकर 5% करने का प्रस्ताव है। ऑनलाइन खाना मंगवाना सस्ता हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, GST काउंसिल की बैठक में ऑनलाइन फूड डिलीवरी पर लगने वाले टैक्स को 18 से घटाकर 5% किए जाने के आसार हैं। इससे ऑनलाइन खाना मंगवाना सस्ता हो जाएगा। इसका ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली कंपनियों को भी फायदा होगा।

छोटी पेट्रोल-डीजल कारों पर जीएसटी बढ़ने की संभावना जीएसटी काउंसिल की बैठक में छोटी पेट्रोल और डीजल कारों पर जीएसटी बढ़ाने (12 से बढ़ाकर 18%) प्रस्ताव रखे जाने की संभावना है। पुराने और सेकेंड हैंड वाहनों पर जीएसटी की दरों को 6% तक बढ़ाया जाना तय माना जा रहा है। अभी पुराने यूज्ड वाहनों पर 12% जीएसटी है, जिसे अब बढ़ाकर 18% किया जा सकता है।

सिगरेट, गुटखा सहित तंबाकू उत्पादों पर टैक्स बढ़ाने पर विचार गुटखा, सिगरेट सहित सभी तरह के तंबाकू उत्पादों पर मंत्री समूह ने टैक्स की दर बढ़ाने की सिफारिश की है। तंबाकू प्रोडक्ट पर 28 से बढ़ाकर 35 प्रतिशत तक टैक्स दरें करने का सुझाव है। जीएसटी काउंसिल में इसका प्रस्ताव रखा जाएगा। इन पर जीएसटी बढ़ने की संभावना है।

इसके अलावा ब्रांडेड जूते और घड़ियां और महंगे होंगे। जीएसटी काउंसिल की बैठक में 15 हजार से ज्यादा कीमत वाले ब्रांडेड जूतों और 25 हजार से ज्यादा कीमत की घड़ियों पर टैक्स बढ़ाने को मंजूरी मिलना तय माना जा रहा है। 15 हजार से ज्यादा कीमत के जूतों पर GST 18%से बढ़ाकर 28%, 25 हजार कीमत से ज्यादा की घड़ियों पर भी 28% जीएसटी लगाने का प्रस्ताव है।

शुक्रवार को केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने यहां आगामी केंद्रीय बजट 2025-26 के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (विधानसभा सहित) के साथ बजट पूर्व परामर्श बैठक की अध्यक्षता की थी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰