जर्सी नंबर-99 की कमी खलेगी , अश्विन के संन्यास पर मोदी ने लिखी चिट्ठी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन को लेटर लिखा है। PM ने इस पत्र के जरिए अश्विन को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। मोदी ने पत्र में लिखा- ऐसे समय में जब हर कोई और ज्यादा ऑफ-ब्रेक की उम्मीद कर रहा था, आपने एक ऐसी कैरम बॉल फेंकी, जिसने सभी को चकमा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 22 दिसंबर 2024, 08:16 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जर्सी नंबर-99 की कमी खलेगी , अश्विन के संन्यास पर मोदी ने लिखी चिट्ठी
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन को लेटर लिखा है। PM ने इस पत्र के जरिए अश्विन को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

मोदी ने पत्र में लिखा- ऐसे समय में जब हर कोई और ज्यादा ऑफ-ब्रेक की उम्मीद कर रहा था, आपने एक ऐसी कैरम बॉल फेंकी, जिसने सभी को चकमा दे दिया। लोगों को जर्सी नंबर-99 की कमी खलेगी।

अश्विन ने 18 दिसंबर को गाबा टेस्ट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था।

19 दिसंबर को आर अश्विन ऑस्ट्रेलिया से चेन्नई पहुंचे।
19 दिसंबर को आर अश्विन ऑस्ट्रेलिया से चेन्नई पहुंचे।

PM मोदी का अश्विन को पत्र…

5 पॉइंट्स में PM के लेटर की मुख्य बातें…

1. संन्यास : ऑफ ब्रेक की उम्मीद थी, कैरम बॉल से चौकाया PM मोदी ने अश्विन के अचानक रिटायरमेंट पर कहा- आपके संन्यास ने भारत के साथ-साथ वर्ल्ड क्रिकेट में प्रशंसकों को चकित कर दिया। हम सभी आपसे और भी ज्यादा ऑफ ब्रेक का इंतजार कर रहे थे और आपने कैरम बॉल फेंककर चकमा दिया। आपके लिए यह निर्णय लेना आसान नहीं रहा होगा। खासकर जब आप भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे थे।

2. भारत-पाकिस्तान मैच : आपके शॉट ने खूब तालियां बटोरी मोदी ने लिखा- 2022 टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी गेंद पर आपके शॉट ने खूब तालियां बटोरी थीं। जिस तरह से आपने गेंद को छोड़ा। उसे वाइड बॉल बनने दिया, उससे आपकी सूझबूझ का पता चलता है।

2022 टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ विजयी शॉट खेने के बाद आर अश्विन अपना खुशी इजहार करते हुए।
2022 टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ विजयी शॉट खेने के बाद आर अश्विन अपना खुशी इजहार करते हुए।

3. मां की बीमारी : मां की बीमारी के बाद भी खेले प्रधानमंत्री ने लिखा- हम सभी को वह पल याद है, जब आपकी मां अस्पताल में भर्ती थीं और आपने मैदान में वापसी की। साथ ही चेन्नई में जब बाढ़ की स्थिति थी और आप अपने परिवार से संपर्क नहीं कर पा रहे थे। जिस तरह से आप साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते रहे, वे खेल के प्रति आपकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

4. करियर : लोग जर्सी नंबर-99 की कमी महसूस करेंगे पीएम मोदी ने अश्विन के करियर की अचीवमेंट के लिए सराहा। उन्होंने लिखा- आपके विकेट, रन और सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज की ट्रॉफी ने टीम की सफलता में अहम योगदान दिया। अपने डेब्यू टेस्ट में ही 5 विकेट लिए। वनडे वर्ल्ड कप-2011, चैंपियंस ट्रॉफी-2013 और ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर जैसी अचीवमेंट ने आपको भारतीय टीम का अहम सदस्य बनाया।

लोग जर्सी नंबर-99 की कमी को हमेशा महसूस करेंगे। क्रिकेट प्रेमी हमेशा उस पल को याद करेंगे, जब आपने क्रिकेट के मैदान पर कदम रखा था।

5. सिडनी टेस्ट की पारी : देश को यादगार लम्हे दिए मोदी ने लिखा- 2021 में सिडनी टेस्ट में आपकी मैच बचाने वाली पारी ने देश को यादगार लम्हे दिए। लोग आपको कई मैचों के लिए याद करते हैं। 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 मैच में आपने जिस तरह गेंद को छोड़कर अपना प्रेजेंस ऑफ माइंड दिखाया। वह लाजवाब था और आपके विनिंग शॉट ने उस मैच को हमारी यादों में बसा दिया है।

रविचंद्रन अश्विन का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर रविचंद्रन अश्विन देश के लिए 2010 से 2024 के बीच कुल 287 मैच खेलने में कामयाब रहे। इस बीच उनको 379 पारियों में 765 सफलता हाथ लगी। देश के लिए वह टेस्ट क्रिकेट में 537, वनडे में 156 और टी20 में 72 विकेट चटकाने में कामयाब रहे। इसके अलावा बल्लेबाजी के दौरान उनके बल्ले से 233 पारियों में 4394 रन निकले।

भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 287 मैच खेले और 765 विकेट लिए। अश्विन भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनसे आगे सिर्फ अनिल कुंबले हैं, जिन्होंने 953 विकेट लिए हैं।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰