यूपी के पीलीभीत में 3 खालिस्तानी आतंकियों का एनकाउंटर , एके-47 बरामद

पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस पर हमले करने वाले खालिस्तानी आतंकवादियों को यूपी में आना भारी पड़ा गया. यूपी पुलिस ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर यहां पीलीभीत में छिपे तीनों खालिस्‍तानी आतंकियों का एनकाउंटर कर दिया. जिले के पुलिस कप्‍तान ने खुद इस ऑपरेशन को लीड करते हुए तीनों आतंकियों का खात्‍मा किया. लंबे […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 23 दिसंबर 2024, 05:50 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
यूपी के पीलीभीत में 3 खालिस्तानी आतंकियों का एनकाउंटर , एके-47 बरामद
Photo: UB India News Archive

पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस पर हमले करने वाले खालिस्तानी आतंकवादियों को यूपी में आना भारी पड़ा गया. यूपी पुलिस ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर यहां पीलीभीत में छिपे तीनों खालिस्‍तानी आतंकियों का एनकाउंटर कर दिया. जिले के पुलिस कप्‍तान ने खुद इस ऑपरेशन को लीड करते हुए तीनों आतंकियों का खात्‍मा किया. लंबे समय के बाद यूपी में खालिस्‍तानी आतंकियों ने आकर पनाह ली ही थी, लेकिन योगी की पुलिस ने उसे खत्‍म कर दिया. इसमें कुछ फैक्‍ट चौंकाने वाले हैं, जैसे आतंकियों की उम्र. उनकी उम्र पर अगर आप गौर करेंगे तो निश्चित ही चौंक जाएंगे. ये कौन थे, इनकी उम्र कितनी थी, कहां के रहने वाले थे और इन्‍होंने क्‍या-क्‍या जुर्म किए थे, आइये जानते हैं..

आपको बता दें कि ये तीनों आतंकवादी गुरदासपुर जिले के कलानौर क्षेत्र में बक्शीवाल और वडाला बागरबी पुलिस चौकी पर हमला करने के आरोपी थे. इस ऑपरेशन में मारे गए आतंकवादियों की पहचान गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि और जसन प्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह के रूप में हुई है. इन तीनों का संबंध खालिस्तानी कमांडो फोर्स से था.

जानें इन आतंकियों के बारे में…

1- गुरविंदर सिंह (उम्र: करीब 25 वर्ष)
गुरविंदर पंजाब के गुरदासपुर जिले के मोहल्ला कलानौर का निवासी था. आरोप है कि वह खालिस्तानी आतंकवाद के नेटवर्क में सक्रिय था और पुलिस पर हमले के लिए जिम्मेदार था.

वीरेंद्र सिंह, जो रवि के नाम से भी जाना जाता है, पंजाब के गांव अगवान का रहने वाला था. आरोप है कि वह भी खालिस्तानी आतंकियों के साथ मिलकर पुलिस और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए काम कर रहा था.

3- जसनप्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह (उम्र: करीब 18 वर्ष)
जसनप्रीत सिंह, जिसे प्रताप सिंह के नाम से जाना जाता था, पंजाब के ग्राम निक्का सूर का रहने वाला था. वह बहुत ही कम उम्र का था. महज 18 साल का.. आरोप है कि वह खालिस्तानी आंदोलन में शामिल था और सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा था.

पुलिस को इस एनकाउंटर में तीनों आतंकियों से हथियार बरामद हुए हैं. इनमें दो AK-47 राइफलें, दो ग्लॉक पिस्टल और भारी संख्या में कारतूस शामिल थे. आतंकियों के कब्‍जे से एके 47 और भारी मात्रा में कारतूस बरामद होना, इशारा करता है कि संभवत: वे इस एक्‍शन को लेकर आशंकित थे.

इस एनकाउंटर ने खालिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश और पंजाब पुलिस की अलर्टनेस के साथ ही बड़ी सफलता भी माना जा रहा है. पीलीभीत के पूरनपुर में छिपकर रहे रहे इस आतंकियों का यूपी और पंजाब पुलिस के साथ लाइव एनकाउंटर हुआ. काफी देर तक हुए आमना-सामना में ये लोग पुलिस फोर्स के आगे टिक नहीं पाए और इन्‍हें गोली लगीं. इन्‍हें घायल हालत में अस्‍पताल ले जाया जाया, जहां इन्‍हें मृत घोषित कर दिया गया.

आतंकियों को घेरा तो पुलिस पर ताबड़तोड़ फायर किए: SP पीलीभीत SP अविनाश पांडेय ने बताया- सोमवार सुबह पंजाब की गुरदासपुर पुलिस की टीम थाना पूरनपुर पहुंची। सूचना दी कि उनके यहां कुछ दिन पहले गुरदासपुर में बख्शीवाल पुलिस चौकी पर खालिस्तानी आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था। उनके पूरनपुर क्षेत्र में छिपे होने की सूचना मिली थी। तुरंत पूरे जिले की नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की गई।

इस दौरान खभरिया पॉइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सूचना दी कि एक बाइक पर तीन संदिग्ध नजर आए हैं। उनके पास से कुछ संदिग्ध वस्तुएं हैं। ये बाइक से पीलीभीत की तरफ गए हैं। पंजाब पुलिस और पूरनपुर पुलिस ने उनका पीछा किया। आगे के थानों का अलर्ट किया गया।

पूरनपुर और पीलीभीत के बीच निर्माणाधीन पुल पर इन लोगों को पुलिस ने घेरा तो यह लोग एक पटरी की तरफ मुड़ गए। इसके बाद उन्हें रुकने के लिए कहा गया तो इन्होंने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीनों आतंकियों को गोली। हॉस्पिटल में उनकी मौत हो गई। पंजाब पुलिस ने बताया कि इन आतंकियों का विदेशी कनेक्शन है।

आरोपियों के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। यह पूरनपुर थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। आतंकियों की फायरिंग से दो पुलिस कॉन्स्टेबल भी घायल हुए हैं।

आतंकियों ने 30 मिनट में 100 से ज्यादा राउंड फायरिंग की एनकाउंटर करने वाली टीम के एक अफसर ने बताया- आतंकियों के पास AK 47 थीं। पंजाब पुलिस को पहले से अनुमान था कि आतंकियों के पास बड़े हथियार हैं। इसलिए पीलीभीत पुलिस के SP अविनाश पांडे ने लॉन्ग रेंज वेपंस के साथ जवानों को साथ लिया।

पुलिस और आतंकियों के बीच करीब आधा घंटे में करीब 100 से ज्यादा राउंड फायर फायरिंग हुई। ज्यादातर फायरिंग आतंकियों ने की।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰