पुलिस स्टेशन में अल्लू अर्जुन से पूछताछ, सीन री-क्रिएट कर सकती है पुलिस

‘पुष्पा 2’ की रिलीज के दिन 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ मच गई थी जिसमें एक महिला की मौत हो गई. आज पुलिस ने एक्टर को इस मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है. अल्लू अर्जुन को जांच में सहयोग देने के लिए अपने घर से निकलते स्पॉट किया गया. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 24 दिसंबर 2024, 09:19 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पुलिस स्टेशन में अल्लू अर्जुन से पूछताछ, सीन री-क्रिएट कर सकती है पुलिस
Photo: UB India News Archive

‘पुष्पा 2’ की रिलीज के दिन 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ मच गई थी जिसमें एक महिला की मौत हो गई. आज पुलिस ने एक्टर को इस मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है. अल्लू अर्जुन को जांच में सहयोग देने के लिए अपने घर से निकलते स्पॉट किया गया. वह अपनी लीगल टीम के साथ चिक्कड़पल्ली पुलिस थाने के लिए रवाना हुए.

पुलिस ने अल्लू अर्जुन से पूछा कि क्या वे घटना स्थल पर मौजूद थे। उन्होंने हालात कैसे संभाले? रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस घटना का सीन भी री-क्रिएट कर सकती है।

पुलिस ने अल्लू अर्जुन के रिश्तेदारों को अलर्ट किया है। साथ ही एक्टर के घर के बाहर बैरिकेडिंग भी कर दी गई है। ताकि 22 दिसंबर जैसी घटना दोबारा न हो। दरअसल, 22 दिसंबर को अल्लू अर्जुन के घर में तोड़फोड़ की गई थी। इससे पहले अल्लू अर्जुन से इस मामले में 10 दिसंबर को पूछताछ हुई थी।

इस बीच तेलंगाना कांग्रेस के सीनियर नेता थीनमर मल्लाना ने पुष्पा-2 के एक सीन को लेकर अल्लू अर्जुन, डायरेक्टर सुकुमार, प्रोड्यूसर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस सीन में एक्टर स्वीमिंग पूल में यूरिनेट करते नजर आ रहे हैं और पूल में एक पुलिस अफसर भी मौजूद है। मल्लाना ने कहा कि यह सीन पुलिस अफसरों की गरिमा के खिलाफ है।

पुलिस ने पूछे 8 सवाल

  1. क्या आपको संध्या थिएटर के प्रीमियर शो में आने की अनुमति दी गई थी?
  2. क्या मैनेजमेंट ने आपको पहले बताया था कि संध्या थिएटर नहीं आएं?
  3. क्या आपको पता था कि पुलिस ने कार्यक्रम को मंजूरी नहीं दी थी?
  4. आपने इसकी जानकारी नहीं ली? क्या आपने और आपकी पीआर टीम ने पुलिस से मंजूरी ली थी?
  5. आपकी पीआर टीम ने आपको पहले ही संध्या थिएटर के आसपास की स्थिति के बारे में जानकारी दी थी या नहीं?
  6. आपने वहां बाउंसर्स की कितनी व्यवस्था की थी?
  7. घटनास्थल पर उस समय की स्थिति क्या थी?
  8. क्या आप घटना के समय उपस्थित थे और यदि हां, तो आपने स्थिति को कैसे संभाला?

केस वापस लेने को तैयार विक्टिम का पति भगदड़ में मारी गई महिला के पति भास्कर अल्लू अर्जुन के खिलाफ केस वापस लेने को तैयार हैं। वे घटना में अल्लू अर्जुन को दोषी नहीं मानते। NDTV के मुताबिक भास्कर ने कहा कि बेटे के इलाज के लिए अभिनेता से पूरा सहयोग मिला है। घटना के अगले दिन से ही अल्लू हमारा सपोर्ट कर रहे हैं। ये हादसा हमारा बैड लक है। हमें एक्टर की गिरफ्तारी के लिए दोषी ठहराया गया, लेकिन हमारे पास लड़ने की ताकत नहीं है।

भास्कर ने कहा कि मेरा 8 साल का बेटा श्री तेज एक्टर का फैन है, इसलिए वो स्क्रीनिंग में गया था। वो पिछले 20 दिन से कोमा में है। कभी-कभी आंखें खोलता है, वो किसी को पहचान नहीं रहा। हमें नहीं पता उसके इलाज में कितना समय लगेगा।

अल्लू अर्जुन के घर की गई थी तोड़फोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार हुए थे हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी के कुछ लोगों ने 22 दिसंबर को अल्लू अर्जुन के घर तोड़फोड़ की थी। इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से 6 लोगों को 23 दिसंबर को जमानत दे दी गई थी।

दावा- तोड़फोड़ करने वाले तेलंगाना CM के करीबी भारत राष्ट्र समिति (BRS) नेता कृषांक ने दावा किया कि अल्लू अर्जुन के घर पर हमले के मामले में जमानत पाने वाले छह आरोपियों में से एक तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का सहयोगी था। कृषांक ने आरोपी की तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिनमें से एक में वह मुख्यमंत्री के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहा था। कहा था कि अल्लू अर्जुन के आवास पर हमला करने वाले रेड्डी श्रीनिवास उस्मानिया विश्वविद्यालय का छात्र नेता नहीं है। वह रेवंत के करीबी और 2019 ZPTC चुनाव में कोडंगल कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।

भगदड़ मामले में 13 दिसंबर को गिरफ्तार हुए थे अल्लू

4 दिसंबर को हुए भगदड़ केस में अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर की दोपहर 12 बजे गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद 4 बजे उन्हें लोकल कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया था। अल्लू ने अंतरिम जमानत के लिए तेलंगाना हाईकोर्ट में अपील की थी।शाम 5 बजे उन्हें 50 हजार रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर अंतरिम जमानत मिल गई थी। इसी दौरान अल्लू को चंचलगुडा सेंट्रल जेल ले जाया गया था।

एक्टर को अगले दिन शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे चंचलगुडा सेंट्रल जेल से रिहा किया गया था। इस दौरान अल्लू करीब 18 घंटे कस्टडी में रहे थे।

रिहाई के बाद की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस

रिहाई के बाद अल्लू अर्जुन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, ‘ये सब एक हादसा था। मैं परिवार के साथ सिनेमाघर में फिल्म देखने गया था। ये घटना बाहर घटी है। इस घटना का मुझसे कोई सीधा कनेक्शन नहीं है। मैं बिल्कुल महिला के परिवार के साथ हूं, जिस भी तरीके से होगा मैं उनकी मदद करूंगा।’अल्लू अर्जुन आगे कहा, ‘मैं उस सिनेमाघर में पिछले 20 साल से 30 बार से ज्यादा बार जा चुके हैं। लेकिन ऐसा आज तक नहीं हुआ है। ये बिल्कुल ही दुर्भाग्य से हुआ है। मैं इस घटना को लेकर मैं बहुत सॉरी करता हूं।’

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰