राजकीय सम्मान के साथ बेनेगल को अंतिम विदाई

मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक श्याम बेनेगल ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। आज मंगलवार को उन्हें अंतिम विदाई दी गई है। मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक को श्याम बेनेगल ने आखिरी विदाई देने के लिए फिल्म इंडस्ट्री की पूरी भीड़ इकट्ठी हो गई है। आज मंगलवार 24 दिसंबर को उन्हें अंतिम विदाई दी जा रही […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 24 दिसंबर 2024, 11:00 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
राजकीय सम्मान के साथ बेनेगल को अंतिम विदाई
Photo: UB India News Archive

मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक श्याम बेनेगल ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। आज मंगलवार को उन्हें अंतिम विदाई दी गई है।  मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक को श्याम बेनेगल ने आखिरी विदाई देने के लिए फिल्म इंडस्ट्री की पूरी भीड़ इकट्ठी हो गई है। आज मंगलवार 24 दिसंबर को उन्हें अंतिम विदाई दी जा रही है। नसीरुद्दीन शाह से लेकर बोमन ईरानी जैसे तमाम फिल्मी सितारे नम आंखों से उन्हें आखिरी विदाई देने के लिए पहुंचे। मुंबई के शिवाजी पार्क इलेक्ट्रिक क्रिमेटोरियम में उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

उनके अंतिम दर्शन की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर नजर आ रही हैं। फिल्ममेकर की इस आखिरी सफर पर हमेशा के लिए उन्हें अलविदा कहने के लिए फिल्मी सितारों की भीड़ जमा हो गई है। नंदिता दास और निर्माता रोनी स्क्रूवाला भी उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए हैं।

जावेद अख्तर ने जताया शोक
गीतकार जावेद अख्तर ने श्याम बेनेगल के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने श्मशान घाट पर मीडिया से बातचीत की और दिग्गज निर्माता-निर्देशक के निधन पर दुख जताया।

दीया मिर्जा ने दी श्रद्धांजलि
अभिनेत्री दीया मिर्जा ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर श्याम बेनेगल को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने लिखा, ‘आप अपने सिनेमा के जरिए हमेशा इस दुनिया में रहेंगे’।

जोया अख्तर ने दी श्रद्धांजलि, साझा किया पोस्ट
जावेद अख्तर-हनी ईरानी की बेटी और फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल को याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है। उन्होंने दिग्गज फिल्म निर्माता को श्रद्धांजलि दी है। जोया ने लिखा, ‘सिनेमा को दो दिग्गज हीरोइनों-शबाना आजमी और स्मिता पाटिल से आपने रूबरू कराया’।

बोमन ईरान और नंदिता दास पहुंचे
अभिनेता बोमन ईरानी भी बेनेगल के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। उनके अलावा नंदिता दास और निर्माता रोनी स्क्रूवाला भी श्याम बेनेगल के अंतिम संस्कार में शामिल हुए हैं।

नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक भी पहुंचे
अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भी अपनी पत्नी और अभिनेत्री रत्ना पाठक के साथ श्याम बेनेगर को अंतिम विदाई देने पहुंचे हैं। इस दौरान उनके बेटे विवान शाह भी नजर आए। बता दें कि हाल ही में श्याम बेनेगल के जन्मदिन के जश्न में भी नसीरुद्दीन शाह नजर आए थे।

कुलभूषण खरबंदा, दिव्या दत्ता, ईला अरुण जैसे तमाम कलाकार पहुंचे

श्याम बेनेगल को आखिरी श्रद्धांजलि देने के लिए नसीरुद्दीन शाह के साथ उनकी वाइफ रत्ना पाठक और बेटे विवान शाह भी नजर आए। उनकी आखिरी विदाई पर कुलभूषण खरबंदा, दिव्या दत्ता, ईला अरुण , रजित कपूर, अशोक पंडित जैसे कई और सिलेब्रिटीज नजर आए।

श्याम बेनेगल किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे

बता दें कि श्याम बेनेगल का सोमवार 23 दिसंबर को निधन हो गया। उन्होंने सोमवार शाम मुंबई सेंट्रल के वोकहार्ट हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। खबर है कि बेनेगल लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
केरल की केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब……..
खास खबर

केरल की केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब……..

23 अगस्त को पिंक सिटी जयपुर में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ग्रैंड फिनाले हुआ. जहां 52 फाइनलिस्ट्स के बीच केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीता. इस नेशनल टाइटल के साथ केजिया लिज मेजो अब 75वें मिस यूनिवर्स पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. जो नवंबर में प्यूर्टो […]

UB India News24 अग॰
Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….
मनोरंजन

Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….

अगर सुबह से आपका Facebook ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह समस्या सिर्फ आपके साथ नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में हजारों यूजर्स के साथ देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने बताया कि उन्हें फेसबुक लॉगिन करने, वेबसाइट खोलने […]

UB India News19 जुल॰
क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?
मनोरंजन

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए. कपल ने बेहद सादगी से घर पर ही शादी रचाई. इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री के कुछ गिने-चुने लोग और परिवार के सदस्य शामिल हुए. आमिर और गौरी की शादी की कई तस्वीरें सामने आईं, जिनपर लोग तमाम तरह के […]

UB India News6 जुल॰
बिहार में बजाया डबल मीनिंग या अश्लील गाना तो खैर नहीं…………
पटना

बिहार में बजाया डबल मीनिंग या अश्लील गाना तो खैर नहीं…………

बिहार में सार्वजनिक स्थानों और शादी समारोहों में अश्लील, डबल मीनिंग और जातीय विद्वेष को बढ़ावा देने वाले गाने बजाने वालों की अब खैर नहीं। सरकार ने ऐसे गीतों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है। बिहार सरकार की ओर से कहा गया है कि अश्लील, डबल मीनिंग और जातीय विद्वेष के गाने […]

UB India News17 जून
पहले दिन ‘राजा शिवाजी’ ने ‘प्रैटियट’ और ‘एक दिन’ पर बनाई बढ़त
मनोरंजन

पहले दिन ‘राजा शिवाजी’ ने ‘प्रैटियट’ और ‘एक दिन’ पर बनाई बढ़त

शुक्रवार, 1 मई को बड़े पर्दे पर रोमांटिक से लेकर ऐतिहासिक ड्रामा और स्पाई थ्रिलर फिल्में रिलीज हुई हैं. इनमें साई पल्लवी और जुनैद खान की एक दिन, रितेश देशमुख की राजा शिवाजी और मोहनलाल-ममूटी की पैट्रियट शामिल हैं. वहीं दो हफ्ते पहले रिलीज हुई अक्षय कुमार की भूत बंगला भी सिनेमाघरों में चल रही […]

UB India News1 मई
आशा भोसले का आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
मनोरंजन

आशा भोसले का आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। आज सोमवार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा। आशा ताई के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर तमाम फिल्मी कलाकारों और राजनेताओं का आना-जाना लगा हुआ है। गायिका को राजकीय सम्मान दिया गया […]

UB India News13 अप्रैल
मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ निधन , कल होगा अंतिम संस्कार …………
दुर्घटना

मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ निधन , कल होगा अंतिम संस्कार …………

मशहूर गायिका आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल […]

UB India News12 अप्रैल
‘धुरंधर’ को आने में देर हुई !……………..
खास खबर

‘धुरंधर’ को आने में देर हुई !……………..

कोई भी राष्ट्र, जो खुद को अपनी ही वीरता की कहानियां सुनाने से कतराता है, वह इससे ज्यादा ईमानदार नहीं बन जाता, बल्कि वह और भी ज्यादा कमजोर हो जाता है-दूसरों के गढ़े हुए मिथकों, लगातार खुद पर संदेह करने की जड़ता, और इस खोखले विश्वास के सामने कि अपनी नियति खुद तय करने की […]

UB India News28 मार्च