अल्लू अर्जुन पर क्रिमिनल केस क्यों हुआ?

कभी कभी सुपरस्टार होना भी महंगा पड़ जाता है। अल्लू अर्जुन इसकी नयी मिसाल हैं। दक्षिण की फिल्मों के सुपरस्टार तेलंगाना की सियासत में एक मोहरा बन गए हैं। रविवार को अचानक कुछ लोग उनके घर में घुस गए, तोड़फोड़ की, टमाटर फेंके, नारे लगाए, धमकी दी। अल्लू अर्जुन के परिवार वालों ने घबराकर उनके […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 25 दिसंबर 2024, 06:31 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अल्लू अर्जुन पर क्रिमिनल केस क्यों हुआ?
Photo: UB India News Archive

कभी कभी सुपरस्टार होना भी महंगा पड़ जाता है। अल्लू अर्जुन इसकी नयी मिसाल हैं। दक्षिण की फिल्मों के सुपरस्टार तेलंगाना की सियासत में एक मोहरा बन गए हैं। रविवार को अचानक कुछ लोग उनके घर में घुस गए, तोड़फोड़ की, टमाटर फेंके, नारे लगाए, धमकी दी। अल्लू अर्जुन के परिवार वालों ने घबराकर उनके दो छोटे-छोटे बच्चों को गाड़ी में बिठाकर पिछले दरवाजे से बाहर निकाला। ‘पुष्पा-2’  के जिस सुपरहिट किरदार से पर्दे पर सब डरते हैं, असली जिंदगी में वो अल्लू अर्जुन अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं। वो राजनीति में नहीं हैं। किसी राजीतिक दल का समर्थन नहीं करते, लेकिन अल्लू अर्जुन को लेकर BRS और कांग्रेस आपस में टकरा रहे हैं, उनके घर पर हुए हमले के लिए एक दूसरे पर दोष थोप कर रहे हैं। पुलिस ने 6 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया, लेकिन हैरत की बात ये है कि उन्हें तुरंत जमानत मिल गई। इसीलिए इस बात का शक हुआ कि हमला करने वालों को किसी न किसी का हाथ तो है।

BRS ने इल्जाम लगाया कि अल्लू अर्जुन के घर पर हमला करने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के करीबी हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाया कि ये सब BRS की चाल है। उनका दावा है कि अल्लू अर्जुन के घर पर हमला BRS के नेताओं ने करवाया और इल्जाम कांग्रेस पर लगाया। सरकार कांग्रेस की है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। लेकिन सवाल ये है कि अल्लू अर्जुन के पीछे कौन पड़ा है? वो कौन है जिसकी अल्लू अर्जुन से दुश्मनी है? ‘पुष्पा-2’ के प्रीमयर के वक्त जो भगदड़ हुई, उसमें एक महिला की मौत कोई सियासी मसला नहीं है। ये मामला कोर्ट में हैं। जिस महिला की मौत हुई उसके पति ने कह दिया कि उस हादसे में अल्लू अर्जुन की कोई गलती नहीं है। तो फिर अल्लू अर्जुन को लेकर इस तरह की सियासत क्यों हो रही है? वो कौन है जो अल्लू अर्जुन को निशाना बना रहा है? अल्लू अर्जुन के घर पर तोड़फोड़ करने वाले कौन है?

BRS ने इल्जाम लगाया कि अल्लू अर्जुन के घर पर हमला करने वाले कांग्रेसी हैं, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के करीबी हैं। BRS के दावों का BJP के नेताओं ने भी समर्थन किया, लेकिन कांग्रेस की तरफ से दावा किया गया कि अल्लू अर्जुन के घर पर हमला करने वाले उस्मानिया यूनिवर्सिटी ज्वाइंट एक्शन कमेटी से जुड़े हैं, उनका संबंध BRS से हैं। पुलिस ने कहा हंगामा करने वाले सभी 6 आरोपी उस्मानिया यूनिवर्सिटी के छात्र हैं, ये सभी यूनिवर्सिटी की ज्वाइंट एक्शन कमेटी से जुड़े हैं। कोई इसका अध्यक्ष है, कोई उपाध्यक्ष तो कोई प्रवक्ता है।  लेकिन पुलिस ने ये नहीं बताया कि अल्लू अर्जुन के घर के बाहर हंगामा करने के केस में आरोपी नंबर वन रेड्डी श्रीनिवास विकाराबाद जिल में रेवंत रेड्डी के चुनावक्षेत्र का रहने वाला है। BRS के नेताओं का कहना है रेड्डी श्रीनिवास 2019 में कांग्रेस के टिकट पर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुका है। रेड्डी श्रीनिवास ने एक वीडियो 4 दिसंबर को पोस्ट किया, जिसमें वो यूथ कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी के नेताओं का शुक्रिया अदा कर रहा है। जवाब में  कांग्रेस के नेताओं ने BRS के नेता के. टी. रामाराव के साथ रेड्डी श्रीनिवास की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। इस फोटो में रेड्डी श्रीनिवास ने BRS का गमछा डाल रखा है।

विधानसभा में अकबरुद्दीन ओवैसी और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अल्लू अर्जुन के खिलाफ बयानबाजी की।  अकबरुद्दीन ओवैसी ने इल्जाम लगाया कि अल्लू अर्जुन को भगदड़ में महिला की मौत की जानकारी दे दी गई थी, तो वो सिनेमाहॉल से बाहर नहीं आए और यहां तक कहा कि अब पिक्चर और ज्यादा हिट होगी। अल्लू अर्जुन ने तुरंत इस आरोप का खंडन किया और इसे चरित्रहनन की कोशिश बताया। CM रेवंत रेड्डी के करीबी लोगों ने बताया कि CM ने पीड़ित परिवार के लिए ताउम्र मदद देने का संदेश अल्लू अर्जुन तक पहुंचाया है। इसके तहत 2 करोड़ रुपये का फंड बनाकर ‘श्री तेजा ट्रस्ट’ की स्थापना की जाएगी। इसमें अल्लू अर्जुन 1 करोड़ रुपये देंगे, निर्देशक सुकुमार 50 लाख रुपये और प्रोड्यूसर मैत्री मूवीज़ 50 लाख रुपये का योगदान करेंगे। ट्रस्ट की मदद से पीड़ित परिवार को बेहतर चिकित्सा देखभाल और शिक्षा दिलवायी जाएगी।

इस समय अल्लू अर्जुन साउथ के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। उनकी फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने डेढ़ हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करके सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। ऐसे सुपरस्टार से दुश्मनी कौन मोल लेगा? उनके घर पर हमला कौन करवाएगा? ये एक रहस्य है लेकिन एक बात साफ है कि अल्लू अर्जुन को पूरी प्लानिंग के साथ इस मामले में फंसाया गया। उन्हें ये समझाया गया कि पर्दे पर हीरो होना एक बात है, लेकिन असली जिंदगी में हीरो को जीरो बनाया जा सकता है।

इस पूरे मामले की क्रोनोलॉजी को समझिए। फिल्म के प्रीमियर के वक्त जो मौत हुई, वो दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण थी,  लेकिन अल्लू अर्जुन का इसमें कोई सीधे-सीधे कोई हाथ नही था। फिर भी घटना के एक हफ्ते के बाद अचानक हैदराबाद पुलिस सक्रिय हुई, अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया, लोअर कोर्ट ने उन्हें 14 दिन के लिए जेल भेजा, हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी अल्लू अर्जुन को रातभर जेल में रखा गया। इसीलिए ये साफ है कि ये मामला उतना सीधा नहीं है जितना दिखाई देता है। विधानसभा में जिस तरह से पहले अकबरुद्दीन ओवैसी ने अल्लू अर्जुन पर महिला की हत्या का इल्जाम लगाया, जिस तरह से सीएम रेवंत रेड्डी ने अल्लू अर्जुन पर निशाना लगाया, उसने इस शक को और बढ़ा दिया। और फिर अल्लू अर्जुन के घर पर हमला हुआ, इसको लेकर भी सियासत हुई। उससे ये साफ हो गया है कि कोई तो है जो अल्लू अर्जुन से पुराना स्कोर सैटल कर रहा है।

सवाल ये है कि रेवंत रेड्डी खुलकर अल्लू अर्जुन के खिलाफ क्यों बोले? अल्लू अर्जुन पर क्रिमिनल केस क्यों हुआ? उनके घर पर हमला किसने करवाया? इन सारे मामलों में उंगलियां रेवंत रेड्डी की तरफ उठ रही हैं। ये कोई नहीं जानता कि रेवंत रेड्डी की अल्लू अर्जुन से नाराजगी क्या है, लेकिन अब लगता है कि ट्रस्ट बनने के बाद मामला सुलझ जाएगा, अल्लू अर्जुन की मुश्किलें कम होंगी। लेकिन ये सवाल बना रहेगा कि क्या वाकई में मुख्यमंत्री सुपरस्टार के पीछे पड़े हैं? क्या इसके पीछे कोई निदी दुश्मनी है? या कोई पुराना झगड़ा? कुछ तो है जिसे छुपाया जा रहा है। कुछ तो है जो पर्दे के पीछे है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰