कजाकिस्तान प्लेन क्रैश : गिरा या मार गिराया गया?

कजाकिस्तान में अजरबैजान एयरलाइंस का एक प्लेन क्रैश हो गया. इस विमान क्रैश में सभी 38 लोगों की मौत हो गई. अजरबैजान एयरलाइंस की पैसेंजर फ्लाइट बाकू से रूस के चेचन्या के ग्रोन्जी एयरपोर्ट जा रही थी. तभी पक्षी के टकराने से यह हादसा हुआ. दावा किया गया कि पक्षी के टकराने से विमान का […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 26 दिसंबर 2024, 06:45 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कजाकिस्तान प्लेन क्रैश : गिरा या मार गिराया गया?
Photo: UB India News Archive

कजाकिस्तान में अजरबैजान एयरलाइंस का एक प्लेन क्रैश हो गया. इस विमान क्रैश में सभी 38 लोगों की मौत हो गई. अजरबैजान एयरलाइंस की पैसेंजर फ्लाइट बाकू से रूस के चेचन्या के ग्रोन्जी एयरपोर्ट जा रही थी. तभी पक्षी के टकराने से यह हादसा हुआ. दावा किया गया कि पक्षी के टकराने से विमान का ऑक्सीजन टैंक फट गया. इस विमान में 67 लोग सवाल थे. इनमें से 37 अजरबैजान और 16 रूस के नागरिक थे. अब सवाल है कि क्या सच में प्लेन क्रैश हुआ? या फिर इस विमान को मार गिराया गया? क्या रूस से बदला लेने के लिए दुश्मन की कोई साजिश थी? यह सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं क्योंकि कजाकिस्तान में क्रैश हुए विमान को बाहर से काफी नुकसान हुआ है. साथ ही कुछ और भी घटनाक्रम इसे लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं.

दरअसल, विशेषज्ञों की मानें तो कजाकिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान को बाहरी नुकसान हुआ था. जब विमान क्रैश होने वाला था, तभी पायलटों ने रूसी वायुसेना से कॉन्टैक्ट किया था. पायलटों ने ठीक उसी समय एक डिस्ट्रेस कॉल यानी संकटकालीन कॉल भेजा था, जब रूसी वायु रक्षा एक यूक्रेनी ड्रोन हमले का जवाब दे रही थी. अब सवाल है कि क्या रूस को दूसरी तरफ इंगेज करके अजरबैजान एयरलाइंस के विमान को टारगेट करने का प्लान था, जिसमें दुश्मन कामयाब हो गए? हालांकि, इसे लेकर अभी तक कहीं से कोई पुष्टि नहीं हुई है.

क्यों उठ रहे सवाल
बीएनओ न्यूज के मुताबिक, यह पूछे जाने पर कि क्या अजरबैजान एयरलाइंस के विमान को मार गिराया गया था? इस पर कजाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री ने कहा कि मैं समय से पहले कोई बयान नहीं देना चाहता. वहीं इस प्लेन क्रैश पर सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं क्योंकि यह विमान अपने रास्ते से भटक चुका था. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अजरबैजान एयरलाइंस की फ्लाइट J2-8243 अपने तय रास्ते से सैकड़ों मील दूर कैस्पियन सागर के विपरीत किनारे पर क्रैश हो गई. रूस के उड्डयन नियामक ने कहा कि यह एक आपात स्थिति थी जो पक्षी के टकराने से हुई होगी.

कितने यात्री थे सवार
कजाकिस्तान के अधिकारियों की मानें तो अकटाउ शहर के पास यह विमान अपने तय रास्ते से भटक गया था. अजरबैजान एयरलाइंस के मुताबिक, विमान में 67 लोग सवार थे, जिनमें 62 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य शामिल थे. अब तक 38 लोगों के मारे जाने की खबर है. यह फ्लाइट अजरबैजान की राजधानी बाकू से कैस्पियन सागर के पश्चिमी तट पर दक्षिणी रूस में चेचन्या के ग्रोन्जी शहर के लिए उड़ान भर रही थी.

वीडियो में क्या-क्या

ऑनलाइन सामने आई मोबाइल फोन से बनाई गई वीडियो में विमान को तेजी से जमीन पर गिरते और उसमें आग लगते देखा जा सकता है. एक अन्य फुटेज में विमान का पिछला हिस्सा पंखों से अलग होते हुए और बाकी हिस्सा घास में उल्टा पड़ा हुआ दिखा. अन्य वीडियो में प्लेन का बाहरी हिस्सा इस तरह से क्षतिग्रस्त लग रहा है, जैसे किसी ने इस पर हमला किया हो. यह प्लेन क्रैश ऐसे वक्त में हुआ है, जब अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव सेंट पीटर्सबर्ग की यात्रा पर थे और वह दुर्घटना की खबर सुनकर अजरबैजान लौट आये.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰