यूं ही नहीं कहा गया कश्मीर को धरती का स्वर्ग …………..

क्रिसमस और नए साल के जश्न को लेकर बड़ी संख्या में सैलानी जम्मू-कश्मीर पहुंचे हुए हैं। कश्मीर में बर्फबारी का मजा लिया जा रहा है। कश्मीर इन दिनों जन्नत बनी हुई है। सभी पहाड़, सड़के और घर बर्फ की चादर में ढक गए हैं। झरने, नदी और झीलों का पानी भी जम गया है। कश्मीर से […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 28 दिसंबर 2024, 06:08 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
यूं ही नहीं कहा गया कश्मीर को धरती का स्वर्ग …………..
Photo: UB India News Archive

क्रिसमस और नए साल के जश्न को लेकर बड़ी संख्या में सैलानी जम्मू-कश्मीर पहुंचे हुए हैं। कश्मीर में बर्फबारी का मजा लिया जा रहा है। कश्मीर इन दिनों जन्नत बनी हुई है। सभी पहाड़, सड़के और घर बर्फ की चादर में ढक गए हैं। झरने, नदी और झीलों का पानी भी जम गया है। कश्मीर से जो बर्फबारी की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। वह काफी मनमोहक है।

कश्मीर के इन हिस्सों में हो रही बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम, गुरेज, जोजिला एक्सिस, साधना टॉप, मुगल रोड और बांदीपुरा, बारामूला और कुपवाड़ा जिलों के कई इलाकों में बर्फबारी हुई। श्रीनगर, गांदरबल, अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और पुलवामा जिलों के मैदानी इलाकों में इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राजमार्ग और मुगल रोड को बंद करना पड़ा। कश्मीर में न्यूनतम तापमान माइनस से कई डिग्री नीचे पहुंच गया है।

बर्फबारी के कारण ट्रेन सेवा बाधित

पटरियों पर भारी बर्फ जमा हो जाने के कारण शनिवार को बनिहाल-बारामूला खंड पर ट्रेन सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि पटरियों से बर्फ हटाने के प्रयास जारी हैं। रेल की पटरी पर भारी बर्फ जमा होने और लगातार बर्फबारी के कारण बनिहाल-बारामूला खंड पर ट्रेन सेवाएं शनिवार दोपहर एक बजे तक स्थगित रहेंगी। ट्रेनों की आवाजाही शुरू होने से पहले एक डब्ल्यूडीएम इंजन के साथ एक ‘स्नो कटर’ को ट्रैक पर चलाया जाएगा।

घरों-मस्जिदों में सैलानियों को शरण
दरअसल, कश्मीर के गांदरबल के गुंड इलाके में खूब बर्फबारी हो रही है. फिसलन भरी सड़कों की वजह से कई पर्यटक जहां-तहां सड़कों पर फंस गए. इस मुश्किल घड़ी में इन्हें स्थानीय लोगों ने अपने घरों में शरण दी है. स्थानीय लोग फंसे हुए सैलानियों को अपने घर ले गए और कुछ एक स्थानीय मस्जिद में रुके हुए हैं. कुल मिलाकर लोकल कश्मीरियों ने उनके रहने-खाने की व्यवस्था की है. जो गाड़ियां बर्फबारी में फंस जा रही है, उन वाहनों को धक्का देकर उन्हें आगे बढ़ाने में मदद कर रहे हैं. कुछ वीडियो और तस्वीरें सामने आई है, जिसमें सैलानियों को कश्मीरियों के घर और मस्जिदों में आराम शरण लेते देखा गया.

Kashmir Snowfallगाड़ियों को धक्का लगाते लोकल और पुलिस.

तभी धरती का स्वर्ग है कश्मीर
बर्फबारी की वजह से कश्मीर में अब एक कदम चलना भी मुश्किल हो रहा है. गाड़ियां कुछ मीटर दूर भी नहीं चल पा रही है. बर्फ के बीच सैकड़ों सैलानी फंस चुके हैं. ऐसे में सड़कों पर लोगों की मदद करने के लिए कश्मीरी निकल आए हैं. ये न केवल गाड़ियों को धक्का देकर बर्फ की जकड़न से निकाल रहे हैं, बल्कि सैलानियों को घरों में शरण का ऑफर भी दे रहे हैं. सैलानियों को कश्मीरी अपने घरों और मस्जिदों में खुशी-खुशी शरण दे रहे हैं.

Kashmir Snowfall मस्जिद में आराम करते सैलानी.

कश्मीर से आई यह खबर सुकून देने वाली है. केवल बर्फबारी और खूबसूरती ही कश्मीर को धरती का स्वर्ग नहीं बनाती. कश्मीरियों का यह जेस्चर इसमें और चार चांद लगा रही है.

kashmir

कश्मीर में शुक्रवार को लंबे समय से चले आ रहे सूखे के बाद सीजन की पहली बर्फबारी हुई.

अब आगे कैसा मौसम रहेगा?
जम्मू-कश्मीर में अभी और बर्फबारी होगी. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में बर्फबारी अभी और होगी तापमान में गिरावट आएगी. कश्मीर के मैदानी इलाकों में शुक्रवार को लंबे समय से चले आ रहे सूखे के बाद श्रीनगर समेत कई इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई. इससे पूरी घाटी बर्फ की सफेद चादर से ढक गई. बर्फबारी ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को खुश कर दिया. आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण कश्मीर के अधिकांश इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰