कड़ाके की ठंड के साथ होगा नए साल का स्वागत, बिहार में कल से चलेगी शीतलहर ….

इस बार नए साल में सर्दी का सितम सताएगा। मौसम विज्ञान विभाग ने नए साल में उत्तर भारत में शीतलहर, बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा है कि 30 दिसंबर से दो जनवरी तक हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ इलाकों में तेज शीतलहर चल सकती है। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 29 दिसंबर 2024, 06:46 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कड़ाके की ठंड के साथ होगा नए साल का स्वागत, बिहार में कल से चलेगी शीतलहर  ….
Photo: UB India News Archive

इस बार नए साल में सर्दी का सितम सताएगा। मौसम विज्ञान विभाग ने नए साल में उत्तर भारत में शीतलहर, बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा है कि 30 दिसंबर से दो जनवरी तक हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ इलाकों में  तेज शीतलहर चल सकती है।

मौसम विभाग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज शीतलहर चलने की संभावना है। चहीं जम्मू कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में भी शीतलहर की स्थिति बन रही है।

उत्तर प्रदेश में गिरेगा तापमान
मौसम विभाग ने कहा है कि 29 दिसंबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट आएगी। आईएमडी के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी में रविवार से मौसम साफ होगा और अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से छह डिग्री तक की गिरावट आएगी। हालांकि पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में जारी रहेगी बर्फबारी
मौसम विभाग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में रविवार सुबह तक हल्की बारिश और मध्यम बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। पूर्वोत्तर-चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी के उत्तरी भागों, लाहुल-स्पीति, किन्नौर और सिरमौर जिलों के उत्तरी भाग में भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना है। इसके साथ ही सोमवार से हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में शीतलहर, घना कोहरा हो सकता है। शिमला और उसके आसपास बारिश जारी रह सकती है।

दिसंबर में दिल्ली में सबसे ज्यादा बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार सुबह 8:30 बजे तक 24 घंटे में 41.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 101 वर्षों में दिसंबर में एक दिन में सबसे अधिक है। 3 दिसंबर, 1923 को 75.7 मिमी बारिश हुई थी। 1901 में रिकॉर्ड दर्ज किए जाने के बाद से इस दिसंबर में मासिक वर्षा के मामले में पांचवीं सबसे अधिक बारिश है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए रविवार को ऑरेंज अलर्ट और दो दिन बाद येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कोहरे की संभावना जताई है।

बिहार में कल से चलेगी शीतलहर ….

बर्फबारी और बारिश से देश ठिठुरने लगा है। सोमवार से पटना समेत बिहार के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर चलेगी।नए साल में प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 1 जनवरी 2025 से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके बाद एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ 3 जनवरी 2025 से पश्चिमी हिमालय को प्रभावित कर सकता है। इसकी वजह से 1 जनवरी से तापमान में गिरावट दर्ज होने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान भी 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

बिहार के किसी भी जिले में आज बारिश होने की संभावना नहीं है। सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, आज पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में बादल छाए रहने की संभावना है।

इन जिलों में छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार, लखीसराय, बेगूसराय, भागलपुर, नालंदा, पटना, जमुई, जहानाबाद, खगड़िया, मुंगेर, नवादा, शेखपुरा, गया और बांका में बादल छाए रहने की संभावना है. इसके अलावा कटिहार, भागलपुर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, मधेपुरा, पश्चिमी चंपारण और मुजफ्फरपुर में घना कोहरा छा सकता है.

बिहार में शीतलहर का अलर्ट जारी
आपदा प्रबंधन विभाग बिहार ने शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया है. उन्होंने लोगों से बिना वजह घर से न निकलने की अपील की है. बिहार के मौसम में बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव उत्तर पश्चिमी भारत पर पड़ेगा. इसके साथ ही पूर्वी बांग्लादेश और उत्तरी पंजाब के पास एक चक्रवाती परिसंचरण भी बना है. पूर्वी-पश्चिमी हवाओं के निचले वायुमंडल में मिलने से बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है.

तापमान में भी आएगी गिरावट
पटना मौसम विभाग के अनुसार 1 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमाचल क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आने की संभावना है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है. इसके बाद एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ 3 जनवरी से पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा.

वहीं शनिवार को राजधानी पटना समेत कई जिलों में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और शाम होते-होते हल्की बूंदाबांदी होने लगी. इसके बाद देर रात तक कई जगहों पर बूंदाबांदी का दौर जारी रहा. जिसकी वजह से वातावरण में भी ठंडक बढ़ गई.

इस वजह से बदला बिहार का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव उत्तर पश्चिमी भारत पर पड़ेगा। साथ ही पूर्वी बांग्लादेश और उत्तरी पंजाब के पास एक चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है। पूर्वी और पश्चिमी हवाओं के निचले वायुमंडल में मिलने से बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

अगले 3 दिन में कैसा रहेगा मौसम 29 दिसंबर: रविवार से दक्षिण भारत को छोड़कर लगभग देश में मौसम साफ रहेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी रुकेगी। बिहार, झारखंड का मौसम भी शुष्क हो जाएगा। उत्तर भारत में शीतलहर चलेगी। कोहरा भी छाया रहेगा।

30 दिसंबर: सोमवार को झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ में बारिश होने का अनुमान है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और यूपी के कुछ हिस्सों में पाला पड़ेगा। राजस्थान के कुछ इलाकों में पारा शून्य से नीचे जा सकता है।

31 दिसंबर: ताजा बर्फबारी नहीं होगी, लेकिन अभी गिरी बर्फ ही कम तापमान के चलते नहीं पिघलेगी और अगले चार-पांच दिन तक बनी रहेगी। बिहार, यूपी, छत्तीसगढ़, मप्र, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात में तापमान गिरेगा।

 

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰