कहां बनेगा सरदार मनमोहन सिंह का समाधि स्थल?

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार खासकर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर हमलावर है. राहुल गांधी से लेकर कांग्रेस के प्रवक्ता तक मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 30 दिसंबर 2024, 10:47 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कहां बनेगा सरदार मनमोहन सिंह का समाधि स्थल?
Photo: UB India News Archive

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार खासकर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर हमलावर है. राहुल गांधी से लेकर कांग्रेस के प्रवक्ता तक मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह नहीं देने पर मोदी सरकार पर आरोप लगा रहे हैं. कांग्रेस के लगातार हमले के बाद मोदी सरकार भी अब एक्शन में आ गई है. केंद्रीय शहरी और आवास मंत्रालय ने रविवार से ही स्मारक को लेकर जमीन की तलाश शरू कर दी है. शहरी आवास मंत्रालय की सक्रियता से लग रहा है कि अगले 24 से 48 घंटे में मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह का चयन कर लिया जाएगा. सूत्रों की मानें, तो मोदी सरकार स्मारक के लिए जिस जगह का चयन करेगी, उससे कांग्रेस खासकर गांधी परिवार का दिमाग चकरा सकता है. क्योंकि, मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जमीन जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, संजय गांधी और राजीव गांधी के स्मारक के बगल में मिलने की ज्यादा संभावना है.

केंद्र सरकार के सूत्रों की मानें तो मनमोहन सिंह का स्मारक पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शक्ति स्थल, राजीव गांधी के स्मारक स्थल वीर भूमि और संजय गांधी के स्मारक स्थल के आस-पास हो सकता है. हालांकि, मनमोहन सिंह के स्मारक स्थल को लेकर कुछ और जगहों का जिक्र भी हो रहा है. राष्ट्रीय स्मृति स्थल और किसान घाट के पास भी खाली जमीन को केंद्रीय शहरी आवास मंत्रालय की टीम ने दौरा कर देखा है. लेकिन, शक्ति स्थल और वीर भूमि के पास जमीन ज्यादा होने की वजह से मनमोहन सिंह का स्मारक बनने की संभावना ज्यादा लग रही है.

कहां बनेगा सरदार मनमोहन सिंह का समाधि स्थल?
ऐसे में अगर केंद्र सरकार शक्ति स्थल, वीर भूमि या संजय गांधी के समाधि स्थल के पास जमीन देती है तो गांधी परिवार इससे असहज महसूस कर सकता है. क्योंकि, गांधी परिवार नहीं चाहेगा क‍ि जहां उनके परिवार के सदस्यों का स्मारक है, वहां पर देश के किसी दूसरे शख्सियत के स्मारक के लिए जगह दी जाए. ऐसे में मोदी सरकार अपने इस फैसले से कांग्रेस खासकर गांधी परिवार पर ‘गुगली’ फेंककर असहज स्थिति में ला सकती है. ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि अभी तक मनमोहन सिंह के मेमोरियल को लेकर आरोप लगाने वाली कांग्रेस क्या मोदी सरकार के इस फैसले का विरेध करेगी?

क्या मोदी सरकार फेकेगी ‘गुगली’
बीजेपी सूत्रों की मानें तो ज्यादा संभावना बन रही है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए शक्ति स्थल और वीर भूमि के पास जमीन मुहैया कराई जाएगी. मोदी सरकार अगर इन दोनों जगहों के आस-पास मनमोहन सिंह के स्मारक के जमीन आवंटित करती है तो फिर गांधी परिवार इस फैसले को शायद ही पचा पाएगा. केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद भी कांग्रेस पार्टी स्मारक पर बयान देती है तो वह एक तरह से एक्सपोज हो जाएगी. दूसरी तरफ बीजेपी फ्रंटफुट पर बैटिंग करेगी और यह कहना शुरू कर देगी कि अब जब स्मारक के लिए जगह मिल गई तो कांग्रेस पार्टी हायतौबा इसलिए मचा रही है, क्योंकि मनमोहन सिंह गांधी परिवार के सदस्य नहीं हैं?

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰