प्रियांक खरगे मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे…….

कांग्रेस पार्टी पिछले एक साल में देश में लगातार एक के बाद एक चुनाव हारती चली आ रही है और कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे पार्टी की नैया को पार लगाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं. इसी बीच बेटे प्रियांक खरगे मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं. उन्‍हें लेकर इस वक्‍त कर्नाटक की […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 31 दिसंबर 2024, 05:58 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
प्रियांक खरगे मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे…….
Photo: UB India News Archive

कांग्रेस पार्टी पिछले एक साल में देश में लगातार एक के बाद एक चुनाव हारती चली आ रही है और कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे पार्टी की नैया को पार लगाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं. इसी बीच बेटे प्रियांक खरगे मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं. उन्‍हें लेकर इस वक्‍त कर्नाटक की राजनीति में उबाल आया हुआ है. यह पूरा मामला एक सरकारी ठेकेदार द्वारा अपनी खुद की जान लेने से जुड़ा है. नोट में उसने प्रियांक खरगे के करीबी का नाम लिखा. यही वजह है कि राज्‍य में विपक्षी दल बीजेपी प्रियांक के खिलाफ हमलावर है. वो इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. हालांकि कर्नाटक के सीएम ने केस की जांच को अब राज्‍य की सीआईडी को सौंप दिया है.

अब मन में यह सवाल उठना लाजमी है कि आखिर यह पूरा केस है क्‍या, जिसमें खुद कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे पर आंच आती दिख रही है. दरअसल, बीती 26 दिसंबर को कर्नाटक के बीदर में कांट्रेक्टर सचिन पंचाल ने ट्रेन के नीचे आकर अपनी जान दे दी थी. उनके पास से एक नोट मिला, जिसमें कहा गया कि कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे के सहयोगी राजू कपनूर समेत सात लोग उनकी मौत के लिए जिम्‍मेदार हैं. इसके बाद कर्नाटक की राजनीति में घमासान शुरू हो गया. बीजेपी की तरफ से लगातार  प्रियांक खरगे के इस्‍तीफे की मांग की जा रही है.

खरगे के बेटे के साथ डिप्‍टी सीएम
इसपर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि प्रियांक खरगे के इस्तीफे की कोई जरूरत नहीं है. उन्‍होंने कहा कि ठेकेदार की मौत और प्रियांक के बीच कोई संबंध नहीं है. प्रियांक खरगे के इस्तीफे का कोई सवाल ही नहीं उठता. जब उन्होंने कुछ गलत नहीं किया तो उन्हें इस्तीफा क्यों देना चाहिए? वह हमारी पार्टी की आवाज हैं. विपक्ष गलत भावना के कारण इस्‍तीफा मांग रहा है. वे एक दलित नेता को इस स्तर तक बढ़ते हुए बर्दाश्त नहीं कर सकते. डिप्‍टी सीएम ने कहा कि कर्नाटक सरकार कानून के अनुसार ठेकेदार की मौत की जांच करेगी. हालांकि, भाजपा ने सीबीआई जांच और प्रियांक के इस्तीफे की मांग जारी रखी.

बीजेपी का क्‍या है आरोप?
कर्नाटक बीजेपी चीफ बीवाई विजयेंद्र ने मांग की कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया प्रियांक को बर्खास्त करें और मामले को तुरंत सीबीआई जांच को सौंपने का आदेश जारी करें. यह न केवल हमारी मांग है, बल्कि मृतक के परिवार के सदस्यों की भी मांग है. सिद्धारमैया को मृतक के परिवार को न्याय दिलाने और खुद को अहिंदा (अल्पसंख्यक, पिछड़े वर्ग और दलित) के नेता के रूप में साबित करने के लिए हमारी मांगों को पूरा करना चाहिए. उसके परिवार के सदस्यों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा देना चाहिए. साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जानी चाहिए.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰