बिहार में आज से कोल्ड डे, 4.4°C पहुंचा तापमान, IMD का अलर्ट जारी

पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और बर्फीली हवाओं के चलते बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने आज बिहार के 19 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। किशनगंज में सबसे अधिक ठंड और ठिठुरन रही। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक सबसे कम तापमान […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 3 जनवरी 2025, 06:00 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में आज से कोल्ड डे, 4.4°C पहुंचा तापमान, IMD का अलर्ट जारी
Photo: UB India News Archive

पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और बर्फीली हवाओं के चलते बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने आज बिहार के 19 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है।

किशनगंज में सबसे अधिक ठंड और ठिठुरन रही। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक सबसे कम तापमान बांका और डेहरी का 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। धूप और धुंध की वजह से आसमान भी साफ नहीं था।

गुरुवार को कुछ देर के लिए धूप निकली लेकिन इससे लोगों को कुछ खास लाभ नहीं हुआ. गुरुवार की शाम 7-8 बजे के बाद सर्द पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ गई. इस वजह से कनकनी में इजाफा हो गया.

आलम यह है कि दिन और रात के तापमान में मात्र कुछ डिग्री का अंतर है. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आशीष कुमार ने लोकल 18 को बताया कि आज बिहार के 19 जिलों में कोल्ड डे रहने का पूर्वानुमान है. शुक्रवार से हवा का रुख बदलेगा और फिर तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है. इससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी.

 कहर बनकर टूटी 
निदेशक आशीष कुमार की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में जम्मू और उत्तर पाकिस्तान के आस पास समुंद्र तल से औसत 3.1 किमी उपर बना हुआ है. साथ ही, उत्तर पश्चिम भारत में समुंद्र तक 12.6 किमी उपर पश्चिमी हवाएं चल रही है. इस वजह से आज उत्तर बिहार के 19 जिलों में कोल्ड डे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके बाद शनिवार से हवा का रुख बदलेगा और अगले कुछ दिनों में हवा का रुख बदलते ही तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है.

पटना का न्यूनतम तापमान बुधवार के मुकाबले 0.6 डिग्री गिर कर 10.6 डिग्री पर पहुंच गया, लेकिन अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री ऊपर चढ़कर 16.4 डिग्री पहुंच गया।

इन जिलों में आज कोल्ड डे 
आज यानी 3 जनवरी को पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार जिले में कोल्ड डे जैसी स्थिति रहने की संभावना है.

आज तापमान और कोहरे का यह रहेगा हाल 
बिहार मौसम सेवा केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में न्यूनतम तापमान 6-10°C के बीच रहने की संभावना है जबकि अधिकतम तापमान (16-20°C) सामान्य से कम बने रहने का पूर्वानुमान है. आज सुबह के समय पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, समस्तीपुर, जहानाबाद, अरवल, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, शिवहर, सीतामढी, बेगुसराय, कटिहार, सुपौल, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर और किशनगंज जिलों के भागों में 09:00 अप. से 07:30 पू. तक घना कोहरा छाया हुआ था.

अब जानिए कोल्ड डे क्या होता है?

अगर किसी स्थान पर लगातार दो दिनों तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया जाता है तो मौसम विज्ञान केंद्र वहां ‘कोल्ड डे’ यानी शीत दिवस घोषित करती है।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰