मोदी सरकार ‘महिलाओं से मंगलसूत्र छीनने वाली’ इकलौती सरकार बन गई है………

बीते दिनों एक खबर आई. सोना गिरवी रखकर लोन लेने वाले अपनी ईएमआई तक नहीं चुका पा रहे. सोना पर लोन न चुकाने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है. इस खबर से अब कांग्रेस को सरकार को घेरने का मौका मिल गया. कांग्रेस ने दावा किया कि देश में ‘गोल्ड लोन’ (सोना गिरवी रखकर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 3 जनवरी 2025, 06:05 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मोदी सरकार ‘महिलाओं से मंगलसूत्र छीनने वाली’ इकलौती सरकार बन गई है………
Photo: UB India News Archive

बीते दिनों एक खबर आई. सोना गिरवी रखकर लोन लेने वाले अपनी ईएमआई तक नहीं चुका पा रहे. सोना पर लोन न चुकाने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है. इस खबर से अब कांग्रेस को सरकार को घेरने का मौका मिल गया. कांग्रेस ने दावा किया कि देश में ‘गोल्ड लोन’ (सोना गिरवी रखकर लोन लेना) में अदायगी नहीं करने के मामले बढ़ रहे हैं. इससे आम लोगों को अपनी सोने की संपत्ति खोनी पड़ रही है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकसभा चुनाव के समय दिए एक बयान का हवाला देते हुए आरोप लगाया. कहा कि गलत प्राथमिकताओं के कारण यह सरकार ‘महिलाओं से मंगलसूत्र छीनने वाली’ इकलौती सरकार बन गई है.

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के पास देश में जारी आर्थिक संकट का कोई हल नहीं है. सरकार अब लोगों के मंगलसूत्र चुरा रही है. कांग्रेस ने गुरुवार को केंद्र सरकार को आजाद भारत की पहली सरकार बताया, जिसने ‘मंगलसूत्र चुराए’ हैं. दरअसल, इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के गोल्ड लोन एनपीए (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स) जून 2024 तक 30 प्रतिशत बढ़कर 6,696 करोड़ रुपये हो गया. इसी रिपोर्ट को कांग्रेस ने अपना हथियार बनाया.

कांग्रेस को मिला हमले का मौका
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने एक्स पर कहा, ‘ऐसे समय में प्रधानमंत्री मंगलसूत्र चुराने की किसी काल्पनिक साजिश को लेकर डर फैला रहे थे, हमने उनके कार्यकाल में गोल्ड लोन में तेजी से वृद्धि के मुद्दे को उठाया था. भारतीय परिवारों ने अनुमानित 3 लाख करोड़ रुपये के गोल्ड लोन लिए हैं. यह आज तक बकाया है.’ उन्होंने दावा किया कि कर्ज के बोझ में दबने के बढ़ते मामले और अर्थव्यवस्था के सुस्त होने के साथ, ‘गोल्‍ड लोन’ की अदायगी नहीं होने के मामले भी बढ़ रहे हैं.

जयराम रमेश के अनुसार, वर्ष 2024 में मार्च और जून के बीच तीन महीनों में गोल्ड लोन से संबंधित एनपीए का अनुपात 30 प्रतिशत बढ़ा है. यह 5,149 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,696 करोड़ रुपये हो गया है. उनका कहना था, ‘ये तो सिर्फ औपचारिक क्षेत्र के गोल्ड लोन हैं. इसका कोई अनुमान नहीं है कि कितने परिवारों ने अनौपचारिक क्षेत्र का सहारा लेकर इस तरह का लोन लिया हुआ है.’

कांग्रेस सचिव ने क्या कहा
कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘जब परिवार इस तरह के ऋण के मामलों में अदायगी नहीं करते हैं, तब आम तौर पर उन्हें अपनी सोने की संपत्ति खोनी पड़ती है. ज़्यादातर मामलों में महिलाओं के आभूषण होते हैं, जिसमें मंगलसूत्र भी शामिल है.’ रमेश ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के ‘मित्र पूंजीवाद’, मनमौजी नीति निर्माण और गलत प्राथमिकताओं ने इसे स्वतंत्र भारत के इतिहास में महिलाओं से मंगलसूत्र छीनने वाली एकमात्र सरकार बना दिया है.

दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने एक चुनावी सभा में कहा था कि देश की संपत्ति को लूटने का अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझने वाली कांग्रेस की नजर अब महिलाओं के मंगलसूत्र पर है. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की रैली में पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में लोगों की संपत्ति को छीनकर जरूरतमंदों में बांटने की बात कही गई है. पीएम मोदी ने कहा कि अगर आपके पास दो घर हैं, तो कांग्रेस के सत्ता में आने पर उसमें से एक छीनकर उन्हें दे दिया जाएगा, जिनके पास कोई घर नहीं है. पीएम मोदी ने यहां तक दावा किया कि कांग्रेस की नजर अब हमारी माताओं-बहनों के सोने पर, उनके मंगलसूत्र पर भी है और कानून बदलकर माताओं-बहनों की संपत्ति छीनने का भी खेल खेला जा रहा है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰