परीक्षा रद्द करने की मांग के बीच पटना के 22 केंद्रों पर बीपीएससी री-एग्जाम आज

पटना में बापू सेंटर पर 13 दिसंबर को हंगामे के बाद रद्द हुई BPSC 70वीं PT परीक्षा आज ली जा रही है। इसके लिए शहर में 22 सेंटर बनाए गए हैं। एक ही शिफ्ट में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक परीक्षा ली जा रही है। सुबह 9.30 बजे से एंट्री शुरू हुई। सेंटर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 4 जनवरी 2025, 05:12 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
परीक्षा रद्द करने की मांग के बीच पटना के 22 केंद्रों पर बीपीएससी री-एग्जाम आज
Photo: UB India News Archive

पटना में बापू सेंटर पर 13 दिसंबर को हंगामे के बाद रद्द हुई BPSC 70वीं PT परीक्षा आज ली जा रही है। इसके लिए शहर में 22 सेंटर बनाए गए हैं। एक ही शिफ्ट में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक परीक्षा ली जा रही है। सुबह 9.30 बजे से एंट्री शुरू हुई। सेंटर पर पहुंचे डीएम चंद्रशेखर ने कहा है कि री एग्जाम के बाद प्रशांत किशोर पर एक्शन लिया जाएगा। डीएम ने कहा कि वो पब्लिक प्लेस धरना नहीं दे सकते। इस पर कोर्ट ने रोक लगा रखी है। हमारी तरफ से प्रशांत किशोर को लिखित नोटिस दिया है फिर भी नही हटे हैं।

वहीं सभी परीक्षा केंद्रों पर धारा 163 लागू है। परीक्षा केंद्र से 200 मीटर तक किसी को भी खड़े रहने की भी अनुमति नहीं है। पिछले बार हुई हंगामा के चलते जिला प्रशासन की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी अवकाश कुमार ने प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों को कदाचार करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सेंटर केन्द्र अधीक्षक को छोड़कर किसी के पास मोबाइल नहीं रहेगा। सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी।

आयोग ने माना था गड़बड़ी हुई

  • 30 दिसंबर 2024 को छात्रों का एक डेलिगेशन मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा से मिले थे। उनकी ओर से पांच मांगों को रखा गया था।
  • परीक्षा 13 दिसंबर को हुई थी। कैंडिडेट्स ने कहा था कि बापू सेंटर पर हुई परीक्षा का पेपर दिन में ही लीक हो गया था। आयोग ने भी गड़बड़ी मानी थी और दोबारा परीक्षा करवाने की बात कही थी। उसी दिन विरोध प्रदर्शन कर रहे एक कैंडिडेट को पटना कलेक्टर डॉ चंद्रशेखर सिंह ने थप्पड़ मार दिया था।

24 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती

कदाचारमुक्त एग्जाम और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 24 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 22 जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा 7 उड़नदस्ता दल को तैनात किया गया है। इनके साथ पुलिस पदाधिकारियों और सशस्त्र बलों की भी ड्यूटी लगी है। जिला नियंत्रण कक्ष में 14 मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है।

असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वाले लोगों के साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी। सुबह 7 बजे से एग्जाम खत्म होने पर सेंटर्स से 200 मीटर की दूरी तक कैंडिडेट्स के अलावा किसी की एंट्री नहीं मिलेगी।

जिला प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन

1. किसी भी स्थिति में अनाधिकृत व्यक्ति या अभिभावक को एग्जाम सेंटर के अंदर एंट्री नहीं करना है।

2. सेंटर्स के 200 मीटर तक 5 या उससे अधिक लोगों को एक साथ खड़ा नहीं होना है।

3. किसी प्रकार के घातक हथियार और विस्फोटक सामग्री साथ लेकर नहीं चलना है।

4. जुलूस, प्रदर्शन और सड़क जाम पर प्रतिबंध है।

5. निजी या सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना अपराध है।

6. वाहन या यातायात को बेवजह रोकना अपराध है।

7. ध्वनि विस्तारक यंत्र या लाउड स्पीकर बजाने पर प्रतिबंध रहेगा।

बीपीएससी पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर राजधानी पटना मे तीन जनवरी को राजनीतिक दलों के साथ-साथ छात्र संगठन से जुड़े नेता भी सड़क पर उतर आए थे. पप्पू यादव बीपीएससी की 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करवाने की मांग को लेकर शुक्रवार को बिहार मे चक्का जाम का आह्वान किया गया था. राजनीतिक दलों और छात्र संगठनों की ओर से बुलाये गए चक्का जाम को लेकर शुक्रवार को पटना का जनजीवन अस्त व्यस्त रहा. इसको देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने शुक्रवार को पूर्णिया सांसद पप्पू यादव समेत कई राजनीतिक दलों के विधायकों और नेताओं के  खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है.

पप्पू यादव और उनके समर्थकों के अलावा छात्र संगठनों के लोग बिहार के कई जिलों में सड़कों पर उतर आए थे. सभी लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. बीपीएससी री-एग्जाम की घोषणा नहीं की गई तो पप्पू यादव और उनको समर्थकों ने चेतावनी दी कि जल्द ही 2025 में 74 से भी बड़ा बिहार में आंदोलन किया जायेगा. बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में वाहनों को रोका गया और सड़क पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई. इसी मामले पर वामपंथी दलों तथा  कांग्रेस के द्वारा अपने छात्र संघ के प्रतिनिधियों के साथ लगभग 150 की संख्या में कारगिल चौक से जेपी गोलम्बर होते हुए डाकबंगला चौराहा तक जुलूस निकाल कर यातायात बाधित कर दिया.

पटना जिला प्रशासन ने समर्थकों द्वारा हुड़दंग कर विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने के आरोप में माले के विधायकों गोपाल रविदास, संदीप सौरभ, सुर्यकांत पासवान, महबूब आलम, सत्यदेव राम, अजीत कुशवाहा, सत्येन्द्र यादव, श्रीप्रकाश रंजन, अमरजीत कुशवाहा के अलावा कांग्रेस विधायक शकील अहमद खा और अन्य अज्ञात लोगों के विरूद्ध कोतवाली थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. जीआरपी थाने में सांसद पप्पू यादव के अलावा राजू दानवीर, राजीव, अभिजित सिंह, फैजान अहमद, प्रेमचंद्र सिंह, सूरज गुप्ता, पुरुषोत्तम कुमार सिंह पर एफआईआर दर्ज किया गया. यही नहीं पटना पुलिस ने कोचिंग संचालक गुरु रहमान पर भी केस दर्ज कर दिया है. गुरु रहमान के अलावा कई कोचिंग संचालकों पर छात्रों को भड़काने का आरोप लगाया है और इन सभी के खिलाफ गर्दनीबाग थाने में केस दर्ज किया गया है.

मुजफ्फरपुर में प्रशांत किशोर के खिलाफ परिवाद दायर
वहीं, जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर परिवाद दायर हुआ है. मुजफ्फरपुर जिले के कांटी के रहने वाले लड्डू सहनी ने प्रशांत किशोर पर परिवाद दायर कर आरोप लगाया है कि BPSC 70वीं परीक्षा में अनिमियता को लेकर छात्र जेपी गोलम्बर के पास धरना पर बैठे थे, तभी प्रशांत किशोर जबरन छात्रों को डरकार, धमकाकर प्रतिबंधित क्षेत्र में ले गए जहां छात्रों पर लाठी चार्ज किया गया. उन छात्रों में मेरे रिश्तेदार के बच्चे भी शामिल थे. इससे मर्माहत होकर मैंने परिवाद दायर मुजफ्फरपुर कोर्ट में किया है, जिसकी सुनवाई 10 तारीख को होनी है. वहीं अधिवक्ता प्रकाश कुमार ने बताया कि परिवादी के तरफ परिवाद पत्र दायर किया गया है, जिसमे कई जुर्म दफा लगाया गया है और इसको न्यायालय ने स्वीकृत कर लिया है.10 जनवरी को सुनवाई की तिथि तय की गई है.

इधर करीब 15 दिन से गर्दनीबाग में अभ्यर्थी पूरे एग्जाम के कैंसिल करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। दूसरी ओर जनसुराज के संस्थापक गुरुवार शाम 5 बजे से गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति के नीचे आमरण अनशन पर बैठे हैं।

परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

BPSC की प्रारंभिक परीक्षा 13 दिसंबर को बिहार के 912 सेंटरों पर हुई थी। पटना के बापू परीक्षा परिसर में अभ्यर्थियों ने धांधली का आरोप लगाया था। इसके बाद बापू परीक्षा सेंटर की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। आयोग ने 4 जनवरी को एक सेंटर पर फिर से एग्जाम लेने का नोटिफिकेशन निकाला। अभ्यर्थी लगातार मांग कर रहे हैं कि BPSC प्रारंभिक परीक्षा फिर से हो। इसको लेकर अभ्यर्थी गर्दनीबाग पर धरना दे रहे हैं।

शुक्रवार को महागठबंधन छात्र संगठन ने पटना में जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। सीएम आवास का घेराव करने निकले छात्र संगठनों को पुलिस ने रोक दिया। इसके अलावा पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के समर्थकों ने बिहार रेल चक्का जाम किया। खुद पप्पू यादव पटना की सड़कों पर उतरे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰