बिहार में कंपकंपाने वाली ठंड शुरू ,मौसम विभाग ने 10 राज्यों में कोहरे का अलर्ट किया जारी

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 10 राज्यों- दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ एयरपोर्ट पर धुंध की वजह […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 6 जनवरी 2025, 06:15 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में कंपकंपाने वाली ठंड शुरू ,मौसम विभाग ने 10 राज्यों में कोहरे का अलर्ट किया जारी
Photo: UB India News Archive

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 10 राज्यों- दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ एयरपोर्ट पर धुंध की वजह से 100 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट या डायवर्ट हुई हैं। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कोलकाता, पटना और श्रीनगर से आने वाली फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। लखनऊ एयरपोर्ट पर 20 से अधिक फ्लाइट्स देरी से आईं। कोलकाता एयरपोर्ट पर दिल्ली और हैदराबाद से आने वाली फ्लाइट्स को नागपुर, भुवनेश्वर और रायपुर डायवर्ट करना पड़ा।

इसके अलावा दिल्ली में सुबह बारिश हुई। धुंध के कारण 10 ट्रेनें भी लेट हुई हैं। कानपुर रेलवे स्टेशन पर भी 93 ट्रेनें 11 घंटे तक लेट चलीं। उत्तर प्रदेश में ठंड की वजह से 24 घंटे में 15 लोगों की मौत हुई है।

राजस्थान में सोमवार से तापमान में तेज गिरावट आ सकती है। दिन-रात का टेम्परेचर 2-3°C गिर सकता है। कोल्ड वेव का भी असर रहेगा। मध्य-प्रदेश में 7 जनवरी से तेज ठंड का दौर फिर से शुरू होगा। 10 जनवरी को राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश के आसार हैं।

कोहरे की वजह से दिल्ली के लिए आने वाली कई ट्रेनें लेट चल रही हैं। इनमें से कई ट्रेनें ऐसी भी हैं, जो कई घंटे तक की देरी से चल रही हैं। ऐसे में ट्रेन देरी से चलने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को लंबे समय तक अपनी ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है।

ट्रेन लेट होने से यात्री परेशान

वहीं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी यात्री ट्रेनों के लेट होने की वजह से परेशान दिखे। कड़कड़ाती ठंड में पैसेंजर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अपनी ट्रेनों का इंतजार करते दिखे। इसके अलावा दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर विमानों के संचालन की स्थिति सामान्य देखी गई। हालांकि पिछले दिनों विमानों के भी लेट होने की खबरें सामने आई थीं। कोहरे की वजह से दिल्ली से आने-जाने वाले कई विमान प्रभावित हुए और उनके समय में परिवर्तन करना पड़ा। वहीं कई विमानों को डायवर्ट भी करना पड़ा था। फिलहाल आज आईजीआई एयरपोर्ट पर विमानों का उड़ान संचालन सामान्य है।

बिहार में कंपकंपाने वाली ठंड शुरू

पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर (DM Chandrashekhar) ने पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूल को 11 तारीख तक के लिए बंद कर दिया है. पटना के जिलाधिकारी ने ठंड को देखते हुए पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूल के गतिविधि पर प्रतिबंध लगाया है. स्कूल में बच्चे नहीं आएंगे, लेकिन शिक्षक अपने समय पर आएंगे. ठंड को देखते हुए यह पूरी व्यवस्था की गई है. वहीं आठवीं कक्षा से ऊपर तक के क्लास 9:00 बजे से लेकर 3:30 बजे तक चलेंगे.

दरअसल बिहार में अब कंपकंपाने वाली ठंड शुरू हो गई है. लोगों का घरों से निकलना मुहाल हो रहा है. ऐसे में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. पटना में स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी हुए हैं. हमेशा की तरह इसकी शुरुआत पटना से हुई है. अब दूसरे जिले भी प्रशासन ऐसा करेगा. इससे पहले 6 जनवरी तक के लिए आदेश दिया गया था कि कोई भी स्कूल सुबह 9 बजे से पहले नहीं खुलेगा. अब कड़ाके की ठंड को देखते हुए इस आदेश में बदलाव किया गया है.

प्रशासन ने शहर में अलाव के किया इंतजाम

वहीं शीतलहर के प्रकोप से आम जनता के बचाव के लिए पटना जिला प्रशासन के जरिए 55 स्थानों पर अलाव जलाया गया है. 29 स्थानों पर चल रहे रैन बसेरों में अभी तक लगभग 17,323 व्यक्तियों के लिए आश्रय लिया गया है. गरीबों के बीच 6,646 कंबल का वितरण किया गया है.

मौसम विभाग ने राज्य के 21 जिलों में बहुत ज्यादा घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

राजधानी पटना सहित गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, भोजपुर, बक्सर ,कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, दरभंगा, अररिया, पूर्णिया और कटिहार जिले में अगली सुबह 6 बजकर 47 मिनट से 9 बजकर 47 मिनट प्रभावी रहने का पूर्वानुमान है. इन जिलों के लोगों को सावधानीपूर्वक यात्रा करने की सलाह दी गई है.

कोहरे के साथ-साथ ठंड भी बढ़ी
बिहार में कई जिलों में कोहरे के साथ-साथ ठंड में भी काफी बढ़ोतरी हुई है. राजधानी पटना सहित कई जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है जो आज सोमवार को भी जारी रहने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग के अनुसार पटना, मोतिहारी, वैशाली, नालंदा और समस्तीपुर में बीते रविवार को ज्यादा शीतलहर दर्ज की गई, जो सोमवार को भी प्रभावी रहने का पूर्वानुमान है.

शीतलहर की स्थिति कल मंगलवार तक प्रभावी रह सकती है. इसके बाद बुधवार को न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने का अनुमान है. राज्य के अन्य जिलों में भी ठंड में बढ़ोतरी हुई है और शीतलहर वाली स्थिति बनी हुई है. कुछ जिलों के तापमान में बढ़ोतरी भी हुई तो ठंड थोड़ी कम रही.

कहां कितना रहा तापमान?
दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों के ठंड में ज्यादा बढ़ोतरी देखी जा रही है. बीते रविवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान मोतिहारी में 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी पटना में 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा. दिन के अधिकतम तापमान की बात करें तो पटना का तापमान बहुत ज्यादा नीचे गिर चुका है, जो पिछले चार दिनों से 14 से 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है.

रविवार को शनिवार की अपेक्षा 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 16.3 डिग्री सेल्सियस दिन का तापमान दर्ज किया गया. सबसे अधिक तापमान  फारबिसगंज में 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लेकिन, दक्षिण बिहार के सभी जिलों और उत्तर बिहार के पश्चिमी और मध्य के कुछ जिलों में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰