इंटरपोल की तरह भारत का अपना प्लेटफॉर्म ‘भारतपोल’ पोर्टल की हुई शुरुआत

इंटरपोल की तरह भारत का भी अपना एक प्लेटफॉर्म हो गया. अब विदेश में छिपने वाले भारत के दुश्मनों की खैर नहीं. विदेश में छिपे मोस्ट वॉन्टेड अपराधियों पर नकेस कसने के लिए ‘भारतपोल’ आ गया..आज यानी मंगलवार को ‘भारतपोल’ पोर्टल की शुरुआत हो गई. इस पोर्ट को सीबीआई ने डेवलप किया है. केंद्रीय गृहमंत्री […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 7 जनवरी 2025, 06:23 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
इंटरपोल की तरह भारत का अपना प्लेटफॉर्म ‘भारतपोल’ पोर्टल की हुई शुरुआत
Photo: UB India News Archive

इंटरपोल की तरह भारत का भी अपना एक प्लेटफॉर्म हो गया. अब विदेश में छिपने वाले भारत के दुश्मनों की खैर नहीं. विदेश में छिपे मोस्ट वॉन्टेड अपराधियों पर नकेस कसने के लिए ‘भारतपोल’ आ गया..आज यानी मंगलवार को ‘भारतपोल’ पोर्टल की शुरुआत हो गई. इस पोर्ट को सीबीआई ने डेवलप किया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज मंगलवार को ‘भारतपोल’ का उद्धघाटन किया.

इस दौरान अमित शाह ने कहा कि इस भारतपोल पोर्टल से विदेश में भागे अपराधियों को पकड़ने में मदद मिलेगी. सुरक्षित भारत बनाने का सपना पूरा होगा. देश से भागने वाले अपराधियों पर नजर होगी. इंटरपोल की तर्ज पर ही सीबीआई ने भारतपोल नाम से एक कॉमन पोर्टल तैयार किया है. तो चलिए जानते हैं यह क्या है और कैसे काम करेगा.

‘भारतपोल’ से राज्यों के पुलिस बल और अन्य केंद्रीय कानून लागू करने वाली एजेंसियों को इंटरपोल के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय पुलिस की मदद के लिए वास्तविक समय में सूचना साझा करने की सुविधा मिलेगी. इस पोर्टल में सभी जांच एजेंसियां और सभी राज्यो की पुलिस प्रमुख शामिल होंगे. इस पोर्टल से किसी भी तरह की आतंकवादी वारदात, संगीन क्राइम, नार्को, साइबर क्राइम में वांटेड अपराधी तक पहुंचना और आसान हो जाएगा.

सूत्रों की मानें तो नया अत्याधुनिक ऑनलाइन मंच ‘भारतपोल’ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस बलों और केंद्रीय एजेंसियों को विदेश में छिपे भगोड़े व्यक्तियों या अन्य मामलों के बारे में इंटरपोल से सूचना मांगने के लिए अपने अनुरोध भेजने की सुविधा देगा. साइबर अपराध, वित्तीय अपराध, ऑनलाइन माध्यम से कट्टरपंथ को बढ़ावा, संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी आदि सहित अंतरराष्ट्रीय अपराधों की बढ़ती संख्या के कारण आपराधिक जांच में त्वरित और वास्तविक समय पर अंतरराष्ट्रीय सहायता विकसित करने की आवश्यकता महसूस की गई.

पुलिसिया कामकाज को बनाएगा सुविधानजनक
यह भारतपोल राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस बलों के कामकाज को सुविधाजनक बनाएगा. सीबीआई भारत का राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो है, जो इंटरपोल से संबंधित मामलों के लिए जिम्मेदार है. इंटरपोल के माध्यम से सीबीआई भारत में अपराध या अपराधियों की जांच में सहायता के लिए इंटरपोल के अन्य सदस्य देशों की समान एजेंसियों से आवश्यक जानकारी मांग सकती है. साथ ही अन्य देशों की सहायता के लिए आपराधिक डेटा और खुफिया जानकारी साझा कर सकती है.

अक्सर वांटेड अपराधी किसी भी तरह का क्राइम मसलन आतंकवादी गतिविधि, साइबर क्राइम, बैंक फ्रॉड जैसे क्राइम करके देश छोड़कर विदेश भाग जाते हैं और विदेश से बैठकर भारत में क्राइम करवाते हैं. ऐसे में अभी तक अगर किसी भी एजेंसी को किसी वांटेड अपराधी को वापस लाना होता है तो उसके प्रत्यर्पण के लिए वो एजेंसी सीबीआई को मेल या चिट्ठी के जरिए संपर्क करती है. ऐसे में खबर लीक होने का खतरा रहता है. इसी खतरे को कम करने के लिए भारतपोल मददगार साबित होगा.

कब हुआ उद्घाटन
भरतपोल के माध्यम से सभी एजेंसी, राज्यों की पुलिस आपस मे डायरेक्ट कनेक्ट होगी और अच्छा कोर्डिनेशन हो पाएगा. भारतपोल पोर्टल का उद्घाटन केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह ने आज सुबह 10.30 बजे भारत मंडपम में किया. यहां सीबीआई डायरेक्टर समेत सभी राज्यों की पुलिस चीफ मौजूद थे.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰