शेयर बाजार में मंगल शुरुआत, सेंसेक्स 388 अंक उछला, निफ्टी 23,700 से ऊपर

पिछले सत्र में भारी गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार को मजबूत शुरुआत की है। सुबह 9 बजकर 21 मिनट पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का बेंचमार्क सेंसेक्स 387.69 अंक की जोरदार बढ़त के साथ 78,352.68 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 147.65 […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 7 जनवरी 2025, 06:22 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
शेयर बाजार में मंगल शुरुआत, सेंसेक्स 388 अंक उछला, निफ्टी 23,700 से ऊपर
Photo: UB India News Archive

पिछले सत्र में भारी गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार को मजबूत शुरुआत की है। सुबह 9 बजकर 21 मिनट पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का बेंचमार्क सेंसेक्स 387.69 अंक की जोरदार बढ़त के साथ 78,352.68 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 147.65 अंक की तेजी के साथ 23,763.65 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। साथ ही निफ्टी बैंक भी 317.15 अंक की बढ़ोतरी के साथ 50,239.15 अंक के लेवल पर कारोबार करता दिखा।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और केवल 3 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 में तेजी और 9 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.05% और ऑयल एंड गैस में 1.93% की तेजी है। निफ्टी IT में गिरावट देखने को मिल रही है।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 2.44% और कोरिया के कोस्पी में 0.70%% की तेजी है। वहीं, चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.27% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
  • क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड और कैपिटल इन्फ्रा ट्रस्ट इनविट के IPO आज से ओपन हो गए हैं। निवेशक 9 जनवरी तक इसके लिए बिडिंग कर सकेंगे। 14 जनवरी को शेयर BSE-NSE पर लिस्ट होंगे।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 6 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 2,575.06 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी 5,749.65 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 6 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.060% की गिरावट के साथ 42,706 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.55% की बढ़त के साथ 5,975और नैस्डैक 1.24% चढ़कर 19,864 के स्तर पर बंद हुआ।

कल बाजार में रही थी बड़ी गिरावट

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन 6 जनवरी को सेंसेक्स 1258 अंक की गिरावट के साथ 77,964 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 388 अंक की गिरावट रही, ये 23,616 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, BSE स्मॉलकैप 1778 अंक गिरकर 54,337 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में गिरावट और 3 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 में गिरावट और 7 में तेजी रही। जबकि एक शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ।

NSE सेक्टोरल इंडेक्स में सभी सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए। PSU बैंक सबसे ज्यादा 4.00% की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके साथ ही रियल्टी में 3.16%, मेटल में 3.14%,मीडिया में 2.71% और ऑटो सेक्टर 2.18% की गिरावट रही।

टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के शुरुआती कारोबार में निफ्टी पर ओएनजीसी, बीपीसीएल, टाटा कंज्यूमर, एचसीएल टेक, टाइटन कंपनी प्रमुख लाभ में रहीं, जबकि एमएंडएम, एनटीपीसी, अपोलो हॉस्पिटल्स, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड कॉर्प के शेयर नुकसान में रहे। इसके अलावा, सभी सेक्टर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। तेल एवं गैस इंडेक्स 1 प्रतिशत ऊपर है।

सोमवार को निवेशकों के डूबे 11 लाख करोड़

चीनी वायरस HMPV की भारत में एंट्री की खबर से बीते सोमवार को भारतीय बाजार में खलबली मच गई थी। जबरदस्त बिकवाली आई और देखते-देखते निवेशकों के आज 11 लाख करोड़ रुपये डूब गए। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 1258.12 अंक टूटकर 77,964.99 अंक पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 388.70 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 23,616.05 पर बंद हुआ था।

दुनिया के बाजारों में आज कैसा है रुझान

वॉल स्ट्रीट पर एनवीडिया के नेतृत्व में बढ़ते टेक शेयरों से पॉजिटिव हुए एशियाई शेयरों में मंगलवार को ज्यादातर तेजी रही। जापान का बेंचमार्क निक्केई 225 सुबह के कारोबार में 2.4% उछलकर 40,248.68 पर पहुंच गया। ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 0.3% बढ़कर 8,279.30 पर पहुंच गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी लगभग 1.0% बढ़कर 2,513.39 पर पहुंच गया। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.3% गिरकर 19,635.67 पर आ गया, जबकि शंघाई कंपोजिट में थोड़ा बदलाव हुआ, जो 0.1% से भी कम गिरकर 3,205.55 पर आ गया।

निप्पॉन स्टील, जिसका यू.एस. स्टील को अधिग्रहित करने का प्रयास बिडेन प्रशासन द्वारा अवरुद्ध किया जा रहा है, टोक्यो ट्रेडिंग में 1.5% गिर गया, इसके मुख्य कार्यकारी ने सौदे को आगे बढ़ाने की कसम खाई। एसएंडपी 500 ने लगातार पांच नुकसान के बाद दूसरी बार 0.6% की बढ़त हासिल की, जो अप्रैल के बाद से इसकी सबसे लंबी गिरावट है। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज ने शुरुआती बढ़त खो दी और 25 अंक या 0.1% फिसल गया, और नैस्डैक कंपोजिट में 1.2% की बढ़त हुई। मिश्रित कारोबार के बीच एसएंडपी 500 में थोड़े अधिक शेयर चढ़े, जबकि बढ़त दर्ज की गई।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰