महाराष्ट्र सरकार पर संकट?

बीड जिले में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या मामले ने अपने लपेटे में महाराष्ट्र सरकार को भी ले लिया है. महाराष्ट्र पुलिस ने हत्या मामले से जुड़े जबरन वसूली मामले में वाल्मिक कराड को गिरफ्तार किया है. कराड मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी हैं. खुद मुंडे ने भी इस बात को स्वीकार किया है. बीजेपी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 9 जनवरी 2025, 05:33 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
महाराष्ट्र सरकार पर संकट?
Photo: UB India News Archive

बीड जिले में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या मामले ने अपने लपेटे में महाराष्ट्र सरकार को भी ले लिया है. महाराष्ट्र पुलिस ने हत्या मामले से जुड़े जबरन वसूली मामले में वाल्मिक कराड को गिरफ्तार किया है. कराड मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी हैं. खुद मुंडे ने भी इस बात को स्वीकार किया है. बीजेपी विधायक सुरेश धस लगातार मुंडे का जिक्र कर रहे हैं. ऐसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार की चुप्पी चर्चा का विषय है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार चुप क्यों हैं? जहां ये सवाल राजनीतिक गलियारे में हर कोई पूछ रहा है वहीं एक बड़ा अपडेट सामने आया है. उपमुख्यमंत्री अजित पवार गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे हैं. यह दौरा अहम माना जा रहा है क्योंकि धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग जोर पकड़ रही है.

मंत्री धनजंय मुंडे के इस्तीफे के लिए सभी पार्टी नेताओं का दबाव बढ़ रहा है ताकि संतोष दशमुख की हत्या की जांच निष्पक्ष रूप से हो सके. इतना ही नहीं, कुछ दिन पहले सभी पार्टी के नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने धनंजय मुंडे के इस्तीफे की भी मांग की. इसके बाद धनंजय मुंडे ने आनन-फानन में अजित पवार से मुलाकात की. इस्तीफे का दबाव बढ़ने के बाद धनंजय मुंडे ने मंत्रालय के हॉल में अजित पवार से मुलाकात की थी. इसके बाद चर्चा है कि अजित पवार अमित शाह से मिलने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं.

अमित शाह और अजित पवार की मुलाकात की सही वजह?
अजित पवार की अमित शाह से करीब 15 मिनट तक चर्चा हुई. प्रारंभिक जानकारी है कि यह बैठक दिल्ली विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में हुई है. दूसरी वजह ये है कि सुनेत्रा पवार को मिले सरकारी बंगले का निरीक्षण करने वह दिल्ली पहुंचे थे. धनंजय मुंडे के इस्तीफे पर भी चर्चा होने की संभावना है. अजित पवार के साथ प्रफुल्ल पटेल भी मौजूद थे.

सुबह बजरंग सोनावां से मुलाकात हुई
बीड मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद चंद्र पवार गुट के सांसद बजरंग सोनवणे ने सुबह अमित शाह से मुलाकात की. बीड जिले में हत्या, मारपीट और अपहरण की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. बजरंग सोनवणे ने जिले में अपराध को कम करने के लिए बैठक की थी क्योंकि जिले में अपराध चरम पर पहुंच गया है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
राहुल गांधी हमें आपसे…उम्मीद नहीं’………….
खास खबर

राहुल गांधी हमें आपसे…उम्मीद नहीं’………….

बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उस पत्र के लिए आलोचना की है, जो उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को आदिवासी छात्रों की चिंताओं के बारे में लिखा था। बीजेपी ने उनसे कहा कि वे पहले कांग्रेस-शासित तेलंगाना और कर्नाटक में आदिवासी कल्याण विभागों और हॉस्टलों के कामकाज की समीक्षा करें। पहले गलत […]

UB India News25 अग॰
मुंबई के 30 लाख वोटर्स का नाम कटेगा!
प्रदेश

मुंबई के 30 लाख वोटर्स का नाम कटेगा!

महाराष्ट्र में मतदाता सूची के SIR यानी विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान के तहत एक अहम आंकड़ा सामने आया है. सूबे में करीब 1.8 करोड़ और अकेले मुंबई में 30 लाख मतदाताओं का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इनके फॉर्म ‘अनकलेक्टेड’ कैटेगरी में हैं. अगर समय रहते इनका पता नहीं चलता है, तो […]

UB India News15 अग॰
NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………
खास खबर

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा जोरों पर है कि शरद पवार की पार्टी NCP-SP बिल को समर्थन देने वाली है। इन अटकलों पर NCP-SP की वरिष्ठ नेता और सांसद सुप्रिया सुले ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर पार्टी रुख साफ किया है। […]

UB India News15 जुल॰
मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………
खास खबर

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

मुंबई में जारी भीषण बारिश कहर बरपा रही है। मुंबई में रविवार को हुई भारी बारिश के बीच मानखुर्द इलाके में एक चॉल का हिस्सा ढह जाने से छह लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं, पेड़ गिरने की एक अन्य घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई। इतना […]

UB India News6 जुल॰
क्या है पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस …………..
खास खबर

क्या है पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस …………..

प्यार, भरोसा, सगाई, जन्मदिन की तैयारी और कुछ ही महीनों बाद होने वाली शाही शादी. बाहर से देखने पर यह कहानी किसी सपनों जैसी जिंदगी की लगती है. लेकिन पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड ने इस कहानी के पीछे छिपे एक ऐसे अंधेरे को सामने ला दिया, जिसने हर किसी को झकझोर दिया है. […]

UB India News24 जून
बेशर्मी से बिक गई तुम्हारी वफादारी………………..
खास खबर

बेशर्मी से बिक गई तुम्हारी वफादारी………………..

महाराष्ट्र विधानसभा का तीन सप्ताह का मानसून सत्र सोमवार 22 जून 2026 से शुरू होने जा रहा है. 10 जुलाई तक चलने वाला यह सत्र राजनीतिक उठापटक और मौसम संबंधी चुनौतियों के बीच काफी हंगामेदार रहने की संभावना है. एक ओर कथित ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर सियासी माहौल गर्म है, वहीं दूसरी ओर अनियमित मानसून […]

UB India News22 जून
महाराष्ट्र की राजनीति में टूट, गठबंधन और दल-बदल का है लंबा इतिहास ……………..
खास खबर

महाराष्ट्र की राजनीति में टूट, गठबंधन और दल-बदल का है लंबा इतिहास ……………..

महाराष्ट्र की राजनीति में इस समय जो कुछ भी हो रहा है, वह कोई नई बात नहीं है। राज्य के राजनीतिक इतिहास पर नजर डालें तो पार्टियों में टूट, गठबंधनों का बदलना, पार्टी के चुनाव चिह्नों पर विरोधी दावे, रातों-रात बनने वाली सरकारें और एक साझा प्रतिद्वंद्वी को सत्ता से दूर रखने के लिए विरोधियों […]

UB India News20 जून
अलग हुए तो छोड़ेंगे नहीं…………….
खास खबर

अलग हुए तो छोड़ेंगे नहीं…………….

महाराष्ट्र की सियासत में ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर हलचल चरम पर पहुंच गई है. उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी से बगावत पर उतारू सांसदों को संजय राउत ने खुली चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि जो सांसद पार्टी छोड़ेंगे, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा. दरअसल शिवसेना यूबीटी के 9 में से 6 सांसद दिल्ली पहुंच […]

UB India News17 जून
MVA में महासंग्राम!
खास खबर

MVA में महासंग्राम!

महाराष्ट्र की राजनीति में उठापटक ना हो तो काहे का महाराष्ट्र. यहां की राजनीति में सियासी तापमान एक बार फिर अचानक बढ़ गया है. महाविकास अघाड़ी जिसे भाजपा के खिलाफ मजबूत विपक्षी मोर्चा माना जाता था अब अपने ही अंदर खींचतान से जूझता नजर आ रहा है. राजनीति में गठबंधन बनाना जितना आसान दिखता है […]

UB India News30 अप्रैल