दिल्ली में कांग्रेस को किसने दिया झटका?

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है। सभी राजनीतिक दल तैयारियों में लग चुके हैं। हालांकि, वोटिंग से पहले ही INDIA गठबंधन से अलग लड़ रही कांग्रेस से इंडिया गठबंधन की ज्यादातर पार्टियों ने दूरी बना ली है। समाजवादी पार्टी और टीएमसी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी को समर्थन देने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 9 जनवरी 2025, 06:06 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दिल्ली में कांग्रेस को किसने दिया झटका?
Photo: UB India News Archive

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है। सभी राजनीतिक दल तैयारियों में लग चुके हैं। हालांकि, वोटिंग से पहले ही INDIA गठबंधन से अलग लड़ रही कांग्रेस से इंडिया गठबंधन की ज्यादातर पार्टियों ने दूरी बना ली है। समाजवादी पार्टी और टीएमसी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। इस कदम का कांग्रेस पर क्या असर पड़ेगा? क्यों केजरीवाल को अखिलेश और ममता बनर्जी से मिला समर्थन कांग्रेस के लिए नई टेंशन खड़ा करेगा। बीते कुछ चुनावों में दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन कैसा रहा है? आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब।

कांग्रेस को डबल झटका
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का सीधा मुकाबला तो बीजेपी से है। हालांकि, कांग्रेस भी अकेले मैदान में उतरकर खुद के वजूद को कायम रखना चाहती है। लेकिन तारीखों के ऐलान होने के एक दिन बाद कांग्रेस को डबल शॉक लगा है। पहला टीएमसी ने विधानसभा चुनाव में केजरीवाल के समर्थन का ऐलान कर दिया है। वहीं दूसरा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले अखिलेश यादव ने भी दिल्ली में केजरीवाल को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। टीएमसी और एसपी के ऐलान के बाद इंडिया ब्लॉक में कांग्रेस अकेली पड़ती जा रही है।

केजरीवाल ने क्या कहा?
अरविंद केजरीवाल ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के साथ साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दिल्ली चुनाव में सपोर्ट देने के लिए थैंक्यू बोला है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा- “टीएमसी ने दिल्ली चुनावों में आम आदमी पार्टी को समर्थन देने की घोषणा की है। मैं निजी तौर पर ममता दीदी का आभारी हूं। धन्यवाद दीदी, आपने हमेशा हमारे अच्छे और बुरे वक्त में हमारा साथ दिया और हमें आशीर्वाद दिया है।”

INDIA गठबंधन में कांग्रेस अकेली पड़ी
ममता और अखिलेश यादव के केजरीवाल के साथ आने से दिल्ली चुनाव में कांग्रेस अकेली पड़ गई है। वहीं इंडिया गठबंधन को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने तस्वीर साफ करने की कोशिश की है। तेजस्वी यादव ने कहा कि इंडिया अलांयस केवल 2024 के लोकसभा चुनाव तक के लिए ही था। दिल्ली में कांग्रेस पार्टी भले ही अकेले ताल ठोक रही है लेकिन नतीजा क्या होने वाला हैये कांग्रेस के नेता अभी से बताने लगे हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा है कि दिल्ली में केजरीवाल जीत जाएंगे।

राहुल गांधी की लीडरशीप को नुकसान
हरियाणा और महाराष्ट्र चुनावों में कांग्रेस को मिली हार के बाद ममता बनर्जी और उनके साथियों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाते हुए गठबंधन की कमान बदलने की डिमांड की थी। लालू यादव और शरद पवार भी ममता दीदी के साथ खड़े दिख रहे थे। ऐसे में दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ टीएमसी और एसपी के आने से सबसे ज्यादा नुकसान राहुल गांधी की लीडरशिप को होने वाला है।

दिल्ली में बीते चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन
कभी दिल्ली की सत्ता पर मजबूती से कायम कांग्रेस पार्टी एक दशक से गायब चल रही है। साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को दिल्ली में 7 में से 0 सीट मिली थी। इसके बाद साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को दिल्ली में 0 सीटें मिली। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 0 सीटें मिली। साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को 0 सीटें मिली। वहीं, साल 2024 में भी हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 0 सीटें मिली।

दिल्ली में कब हैं चुनाव?
चुनाव आयोग ने बीते मंगलवार को केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में 70 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव एक ही चरण में संपन्न कराया जाएगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 5 फरवरी 2025 की तारीख को होगी। वहीं, चुनाव का परिणाम 8 फरवरी 2025 को जारी किया जाएगा।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰