नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा आज दरभंगा में, 181 परियोजनाओं की देंगे सौगात

बिहार के मुख्यमंत्री इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं. प्रगति यात्रा के तहत आज सीएम नीतीश कुमार दरभंगा पहुंचेंगे. यह उनके यात्रा का दूसरा चरण है. अपने दरभंगा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश दरभंगा में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. मुख्यमंत्री का यह दौरा दरभंगा और आसपास के इलाकों के लिए विशेष […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 11 जनवरी 2025, 06:10 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा आज दरभंगा में, 181 परियोजनाओं की देंगे सौगात
Photo: UB India News Archive

बिहार के मुख्यमंत्री इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं. प्रगति यात्रा के तहत आज सीएम नीतीश कुमार दरभंगा पहुंचेंगे. यह उनके यात्रा का दूसरा चरण है. अपने दरभंगा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश दरभंगा में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. मुख्यमंत्री का यह दौरा दरभंगा और आसपास के इलाकों के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि वे लगभग 2000 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की सौगात देंगे. मुख्यमंत्री आज दरभंगा में करीब चार घंटे 30 मिनट बिताएंगे और विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे.

134 करोड़ की लागत से बने फ्लाईओवर का शिलान्यास
सीएम के दौरे का सबसे बड़ा आकर्षण 134 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले दोनार फ्लाईओवर का शिलान्यास है. यह परियोजना दरभंगा शहर को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने मदद करेगी. फ्लाईओवर के निर्माण से न केवल शहरवासियों को राहत मिलेगी, बल्कि बेनीपुर, बिरौल, सदर अनुमंडल के साथ-साथ सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और खगड़िया जैसे जिलों के यात्रियों को भी सुगम यातायात का लाभ मिलेगा. 2014 में इस परियोजना का शिलान्यास तत्कालीन सांसद कीर्ति आजाद ने किया था, लेकिन निर्माण में देरी के कारण यह योजना अब तक अधूरी रही. नगर विधायक संजय सरावगी के प्रयासों से यह परियोजना अब पूरी होने जा रही है.

वृहद आश्रय गृह का उद्घाटन
अपनी इस यात्रा के दौरान सीएम दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र में 200 बेड वाले वृहद आश्रय गृह का उद्घाटन करेंगे. इस परियोजना पर 35 करोड़ रुपये की खर्च आई है. आश्रय गृह में 100 बेड बेसहारा लड़कों और 100 बेड बेसहारा लड़कियों के लिए आरक्षित होंगे. यहां रहने वाले अनाथ और बेसहारा बच्चों के लिए भोजन, पानी और आवास की उचित व्यवस्था की गई है. समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने बताया कि इस परियोजना से अनाथ और बेसहारा बच्चों को सहारा मिलेगा.

तालाबों का भी होगा सौंदर्यीकरण
आज सीएम नीतीश कुमार चन्द्रसार पोखर के पास मत्स्य विपणन किट का वितरण करेंगे और मिथिला के प्रमुख तालाबों के सौंदर्यीकरण योजना का शिलान्यास करेंगे. दरभंगा के चार प्रमुख तालाबों, हराही, गंगासागर, दिग्घी और मिर्जा खां तालाब को जोड़कर एक बड़ी झील बनाने की योजना पर भी काम शुरू होगा. इस परियोजना से शहर की खूबसूरती भी बढ़ेगी.

दरभंगा में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

10:40 बजे: सीएम विशेष हेलीकॉप्टर से सिंहवाड़ा प्रखंड के भराठी स्थित हेलिपैड पर पहुंचेगें।

10:45 से 10:55 बजे: सीएम वृहद आश्रय स्थल का लोकार्पण करेंगे।

11:00 बजे: सिमरी के चंदसार पोखर पहुंचेंगे, जहां वे मत्स्य विपणन कीट और मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सदस्यों से मुलाकात करेंगे।

11:15 बजे: सीएम सिमरी के मध्य विद्यालय पहुंचेंगे, जहां केजीबीवी भवन का लोकार्पण करेंगे और पोषण वाटिका का निरीक्षण करेंगे।

11:30 बजे: सिमरी हाई स्कूल में जिला स्तरीय अन्य विभागीय योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

12:00 बजे: दरभंगा बस अड्डे के विकास प्रस्ताव का निरीक्षण करेंगे और शहर के जाम की समस्या के समाधान पर चर्चा करेंगे।

12:30 बजे: सीएम हराही तालाब पहुंचेंगे, जहां तालाब की समस्या के समाधान का निरीक्षण करेंगे।

12:40 बजे: कर्पूरी चौक पहुंचेंगे, जहां शहर की यातायात और जाम की समस्या का समाधान करने के लिए फ्लाईओवर निर्माण संबंधी प्रस्ताव का अवलोकन करेंगे।

2:00 बजे: सीएम समाहरणालय में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे।

3:00 बजे: बैठक के बाद वे मधुबनी जिले के लिए रवाना होंगे।

ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में विशेष बदलाव किए गए हैं। शहरी क्षेत्र में मालवाहक वाहनों का परिचालन सुबह 6 बजे के बाद पूरी तरह से वर्जित रहेगा। सड़क किनारे अवैध रूप से लगाई जाने वाली दुकानें, ठेले और वाहन हटा दिए जाएंगे।

आम जनता के आवागमन के लिए दिल्ली मोड़, बाजार समिति, खनकाह चौक, भोगेन्द्र चौक और अन्य प्रमुख चौकों पर वन वे व्यवस्था लागू होगी। बसों का परिचालन ओवर ब्रीज के माध्यम से किया जाएगा और बसों के ठहराव के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। बता दें कि मुख्यमंत्री के इस दौरे से दरभंगा जिले में विभिन्न विकास योजनाओं को गति मिलेगी, जिससे क्षेत्रीय विकास में महत्वपूर्ण योगदान होगा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं…………….
दरभंगा

बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं…………….

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सुंदरपुर इलाके में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की दिल दहला देने वाली घटना हुई है। इस मामले में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और गहरा दुख जताया। उन्होंने परिवार को हर संभव न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। जानें क्या […]

UB India News12 फ़र॰
गांव के सभी 210 ब्राह्मणों पर SC-ST एक्ट में कर दिया केस दर्ज ……………
दरभंगा

गांव के सभी 210 ब्राह्मणों पर SC-ST एक्ट में कर दिया केस दर्ज ……………

बिहार के दरभंगा जिले के एक गांव में ब्राह्मण समाज के सभी लोगों पर मुकदमा दर्ज हो गया है. मामला दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव का है. यहां पैसे के लेन-देन और भूमि विवाद में शुरू हुई अदावत एक अजीबोगरीब मुकाम पर पहुंच गई. इस पूरी घटना में एक गांव के […]

UB India News5 फ़र॰
समृद्धि यात्रा में आज दरभंगा दौरे पर सीएम नीतीश, 145 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास
खास खबर

समृद्धि यात्रा में आज दरभंगा दौरे पर सीएम नीतीश, 145 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के तहत आज वे दरभंगा पहुंचेंगे, जहां 105 करोड़ की 50 योजनाओं का शिलान्यास और 33 करोड़ की 40 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. सीएम अलग-अलग परियोजनाओं का निरीक्षण कर समीक्षा बैठक और जनसंवाद करेंगे.वहीं, नीट छात्रा मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष ने डीजीपी से मिलकर जांच की जानकारी […]

UB India News28 जन॰
दरभंगा महारानी का महाभोज आज ,1 लाख लोगों के खाने का इंतजाम
दरभंगा

दरभंगा महारानी का महाभोज आज ,1 लाख लोगों के खाने का इंतजाम

दरभंगा राज परिवार की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी की तेरहवीं पर आज गुरुवार को महाभोज हो रहा है। इसमें 1 लाख लोगों के खाने का इंतजाम किया गया है। बाल्टियों में दही, टब में गुलाब जामुन भरकर तैयार हैं। करीब 5 लाख मिठाइयां बनाई गई हैं। इस भोज में देश के कई राजघरानों के लोग […]

UB India News22 जन॰
दरभंगा राज की आखिरी महारानी कामसुंदरी का निधन, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
दुर्घटना

दरभंगा राज की आखिरी महारानी कामसुंदरी का निधन, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बिहार के दरभंगा से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरभंगा राज की आखिरी महारानी और स्वर्गीय महाराज कामेश्वर सिंह की धर्मपत्नी कामसुंदरी का निधन हो गया है। आज सुबह अपने दरभंगा निवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। कुछ दिन पहले भी वह अपने घर पर फर्श पर गिरने से घायल हुई थीं, हालांकि तब […]

UB India News12 जन॰
गौड़ाबौराम सीट से बैक हो गए मुकेश सहनी, आरजेडी से निकाले गए बागी उम्मीदवार अफजल अली को दिया समर्थन
दरभंगा

गौड़ाबौराम सीट से बैक हो गए मुकेश सहनी, आरजेडी से निकाले गए बागी उम्मीदवार अफजल अली को दिया समर्थन

बिहार में पहले चरण का चुनाव प्रचार थमने के बीच, दरभंगा की गौड़ाबौराम सीट पर महागठबंधन में असमंजस दिखा। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने अपनी पार्टी के प्रत्याशी संतोष सहनी को हटाकर, राजद से निष्कासित अफजल अली खां का समर्थन करने की घोषणा की। मुकेश सहनी ने कहा कि बड़ा दिल दिखाते हुए ये निर्णय […]

UB India News5 नव॰
तेजस्वी-राहुल के लिए कुर्सी खाली नहीं है…दरभंगा में अमित शाह का करारा तंज
उत्तर बिहार

तेजस्वी-राहुल के लिए कुर्सी खाली नहीं है…दरभंगा में अमित शाह का करारा तंज

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लालू प्रसाद और सोनिया गांधी का नाम लेते हुए परिवारवाद पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जो नेता अपने बेटा-बेटी को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, वे युवा, गरीबों, किसानों और जीविका दीदी की चिंता नहीं कर सकते हैं. दरभंगा के जाले विधानसभा क्षेत्र में जनसभा […]

UB India News4 नव॰
बिहार चुनाव से पहले पप्पू, टप्पू और अप्पू की एंट्री! दरभंगा में बोले योगी आदित्यनाथ- इंडी गठबंधन में 3 बंदर
दरभंगा

बिहार चुनाव से पहले पप्पू, टप्पू और अप्पू की एंट्री! दरभंगा में बोले योगी आदित्यनाथ- इंडी गठबंधन में 3 बंदर

दरभंगा. बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है, नेताओं के हमले भी और धारदार होते जा रहे हैं. दरभंगा के केवटी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार किया. योगी आदित्यनाथ ने महागठबंधन के नेताओं पर तंज कसते […]

UB India News3 नव॰
यूट्यूबर से मारपीट मामले में मंत्री जीवेश मिश्रा पर FIR, दरभंगा में पीड़ित के साथ थाने पहुंचे तेजस्वी
अपराध

यूट्यूबर से मारपीट मामले में मंत्री जीवेश मिश्रा पर FIR, दरभंगा में पीड़ित के साथ थाने पहुंचे तेजस्वी

दरभंगा में रविवार को जाले विधायक और मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा पर एक यूट्यूबर ने मारपीट का आरोप लगाया। अब इस मामले पर मंत्री जीवेश मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पीड़ित यूट्यूबर दिवाकर को साथ लेकर तेजस्वी यादव खुद दरभंगा के सिंहवाड़ा थाने पहुंचे और मंत्री पर केस दर्ज कराया। उन्होंने कहा, […]

UB India News15 सित॰