एक तरफ बीपीएससी अब एक्शन में मूड में तो दूसरी तरफ री-एग्जाम की मांग को लेकर राजनीती भी चरम पर

बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर चल रहे हंगामे को लेकर बिहार लोक सेवा आयोग अब एक्शन में मूड में है. तो दूसरी तरफ BPSC 70वीं पीटी की परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर आज पप्पू यादव ने बिहार बंद बुलाया है . पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने BPSC […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 12 जनवरी 2025, 05:59 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
एक तरफ बीपीएससी अब एक्शन में मूड में तो दूसरी तरफ  री-एग्जाम की मांग को लेकर राजनीती भी चरम पर
Photo: UB India News Archive

बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर चल रहे हंगामे को लेकर बिहार लोक सेवा आयोग अब एक्शन में मूड में है. तो दूसरी तरफ BPSC 70वीं पीटी की परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर आज पप्पू यादव ने बिहार बंद बुलाया है .

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने BPSC 70वीं पीटी की परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर आज यानी रविवार (12 जनवरी) को बिहार बंद बुलाया है। पटना, समस्तीपुर, मधेपुरा और कटिहार में इसका असर दिखने लगा है।

पटना के अशोक राजपथ पर इसका असर दिखने लगा है। छात्र युवा शक्ति संगठन के सदस्य BPSC री-एग्जाम को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। पटना में कुछ ही देर में पप्पू यादव भी अपने आवास से निकलेंगे और इनकम टैक्स से डाकबंगला चौराह पहुंचे हैं। सड़क पर ही धरने पर बैठ गए हैं।

इधर समस्तीपुर में युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड के भोला टॉकीज रेलवे गुमटी के पास रेल लाइन को जाम कर दिया। जिससे वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस और कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन को करीब आधे घंटे तक रोका गया।

इधर कटिहार के शहीद चौक पर छात्र युवा शक्ति के बैनर तले शहीद चौक पर जुटे संमर्थकों ने सड़क जाम कर दिया है। पप्पू यादन ने बंद का समर्थन करने के लिए सभी विपक्षी पार्टियों को आमंत्रण दिया है। पूर्णिया सांसद ने कहा था कि ‘बिहार बंद में अगर तेजस्वी यादव शामिल होते हैं तो उनके नेतृत्व में हम चलने के लिए तैयार हैं।’

वहीं बिना तथ्य के आरोप लगाने वालों पर आयोग कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है. इस क्रम में राजनेताओं के साथ ही कोचिंग संस्थानों के संचालकों को भी आयोग लीगल नोटिस भेज रहा है. निजी कोचिंग के संचालकों ने जिस तरह बीपीएससी परीक्षा पर सवाल खड़े किए और बीपीएससी की परीक्षा प्रणाली और अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए, इसको आयोग ने गंभीरता से लिया है. एग्जामिनेशन सिस्टम को कठघरे में खड़ा करने के साथ ही सीट बेचने के आरोप लगाए गए थे, इसको लेकर बीपीएससी ने जन सुराज के प्रशांत किशोर के बाद गुरु रहमान और खान सर पर शिकंजा कसा है.

शुक्रवार को प्रशांत किशोर को नोटिस भेजने के बाद इसी कड़ी में बिहार लोक सेवा आयोग के वकील ने खान सर के पांचो संस्थान को लीगल नोटिस भेजा है तथ्यों के साथ जवाब मांगा है. आयोग ने कहा है कि वह यह बताएं कि किस आधार पर उन्होंने बीपीएससी और अध्यक्ष पर इस तरह के आरोप लगाए हैं. बिहार लोक सेवा आयोग ने खान सर को 5 पेज का लीगल नोटिस भेजा है. उन पर आयोग के अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों को प्रयोग करने का आरोप है. खान सर को 15 दिनों के भीतर जवाब देने और माफी मांगने के लिए कहा गया है.

बता दें कि खान ग्लोबल के पांचों कोचिंग सेंटर को यह नोटिस भेजा गया है. खान सर पर यह आरोप है कि उन्होंने आयोग के अध्यक्ष, सचिव और अन्य अधिकारियों के खिलाफ गलत शब्दों का प्रयोग किया था. अधिकारियों पर टिप्पणियां की थी. इसी बात को लेकर आयोग ने दिल्ली के मुखर्जी नगर, करोलबाग, पटना के बोरिंग रोड, पटना के मुसल्लहपुर हाट और प्रयागराज वाले कोचिंग सेंटर पर पांच पन्ने का लीगल नोटिस भेजा है और 15 दिनों के भीतर खान सर को जवाब देने के लिए कहा है.

गुरु रहमान बोले- जेल जाने को तैयार लेकिन माफी नहीं मांगूंगा

इधर BPSC की ओर से गुरु रहमान को नोटिस दिया गया है। इस नोटिस में माफी मांगने की बात कही गई है। गुरु रहमान ने कहा है कि ‘किसी भी हाल में माफी नहीं मांगूंगा। छात्र हित में जेल जाने को तैयार हूं। आयोग के सचिव और अध्यक्ष झूठे हैं। मैंने नॉर्मलाइजेशन का विरोध किया था और अभी भी कर रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा। हर हाल में आयोग री एग्जाम ले।’

वहीं, BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का आमरण अनशन भी जारी है। उनकी तबीयत में सुधार होने की वजह से शनिवार शाम उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वहीं, जनसुराज ने मंगलवार से सत्याग्रह के अगले चरण की घोषणा की है। इसके लिए पटना के अलग जगहों पर पोस्टर भी लगाए गए हैं।

3 जनवरी को भी पप्पू यादव ने किया था चक्का जाम

BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में पप्पू यादव और उनके समर्थकों ने 3 जनवरी को भी चक्का जाम किया था। पटना में पैसेंजर ट्रेनें रोकी गई थी। पप्पू यादव खुद सचिवालय हाल्ट रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इसके बाद पप्पू यादव ने सचिवालय हाल्ट से इनकम टैक्स गोलंबर तक पैदल मार्च किया।

इनकम टैक्स गोलंबर पहुंचने के बाद वो अपनी गाड़ी में बैठकर घर के लिए निकल गए थे। बिहार के 12 जिलों सासाराम, सुपौल, किशनगंज, मधेपुरा, पटना, सहरसा, पूर्णिया, लखीसराय, औरंगाबाद, भागलपुर, आरा और अररिया में नेशनल और स्टेट हाईवे को पप्पू यादव के कार्यकर्ताओं ने जाम किया था। पटना के सचिवालय हॉल्ट में प्रदर्शन के दौरान ट्रेन रोकने पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और उनके 40 समर्थकों के खिलाफ GRP थाने में केस दर्ज किया गया था।

परीक्षा रद्द करवाने को लेकर आमरण अनशन पर PK

BPSC 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करवाने समेत अन्य मांगों को लेकर प्रशांत किशोर का आमरण अनशन जारी है। उनके अनशन का आज 11वां दिन है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें 7 जनवरी को पटना के मेदांता अस्पताल के ICU वार्ड में एडमिट कराया गया था। दो दिनों तक वे ICU ने रहे। उसके बाद उन्हें आइसॉक्लेशन वार्ड में रखा गया। शनिवार की शाम उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी मिल गई।

अस्पताल में एडमिट रहने के दौरान पीके से कई बार BPSC कैंडिडेट्स मिलने पहुंचे थे और उनसे अनशन खत्म करने की अपील की थी। प्रशांत ने अभ्यर्थियों से कहा था कि मांगें पूरी होने तक अनशन जारी रहेगा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰