आज हो सकता है चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का एलान……

आज रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम के एलान की आखिरी तारीख है। ऐसे में भारतीय फैंस की नजरें टीम इंडिया के स्क्वॉड के एलान पर है। कई सवाल हैं जो फैंस के मन में कौंध रहे हैं। क्या बुमराह की वापसी होगी? अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा में कौन चुना जाएगा? इन सभी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 12 जनवरी 2025, 06:27 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आज हो सकता है चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का एलान……
Photo: UB India News Archive

आज रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम के एलान की आखिरी तारीख है। ऐसे में भारतीय फैंस की नजरें टीम इंडिया के स्क्वॉड के एलान पर है। कई सवाल हैं जो फैंस के मन में कौंध रहे हैं। क्या बुमराह की वापसी होगी? अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा में कौन चुना जाएगा? इन सभी सवालों का जवाब आज फैंस को मिल सकता है।

अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति शनिवार को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का चयन करने को लेकर बैठक की। बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद होने वाली समीक्षा बैठक के साथ ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सदस्य इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम चुनने पर बैठक हुई। हालांकि, शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ही सिर्फ भारतीय टीम का एलान किया गया। न तो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और न ही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम घोषित हुई।

वनडे प्रारूप में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल के तहत होना है। इसमें भारत के मुकाबला दुबई में खेले जाएंगे, जबकि अन्य टीमें पाकिस्तान में खेलेंगी। भारत अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले से करेगा।

चयनकर्ता स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के फिटनेस स्तर को भी देखेंगे। बुमराह ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान पीठ में जकड़न से परेशान थे। शमी ने वनडे विश्व कप 2023 के बाद से भारतीय टीम के लिए कोई मैच नहीं खेला है और उन्हें टखने की सर्जरी करानी पड़ी थी। बताया जा रहा है कि उन्हें बीसीसीआई की सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फिजिक्स से हरी झंडी मिल सकती है। शमी ने चोट से उबरकर रणजी ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा लिया था और फिटनेस स्तर साबित की थी। वहीं, यह देखना भी दिलचस्प रहेगा कि क्या यशस्वी जायसवाल को 19 टेस्ट और 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने के बाद वनडे के लिए मौका दिया जाएगा।

इंग्लैंड सीरीज के लिए भी होगा मंथन

चयनकर्ता इस दौरान इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम चुनने पर भी चर्चा करेंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच छह फरवरी से वनडे सीरीज खेली जाएगी। शमी को टी20 टीम में जगह मिली है। ऐसे में वनडे में भी उनकी वापसी हो सकती है। बुमराह और एक अन्य तेज गेंदबाज आकाश दीप भी बेंगलुरु में सीओई में हैं और पीठ की परेशानी से उबर रहे हैं। यह दोनों इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हो सकते हैं।

तीन सीनियर खिलाड़ियों की जगह पक्की नहीं

अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति स्क्वॉड चुनने के लिए बैठेगी, तो कम से कम तीन सीनियर खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके नाम पर चयनकर्ताओं को माथापच्ची करनी होगी। केएल राहुल, मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा की 19 फरवरी से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट के लिए टीम में जगह पक्की नहीं है। हालांकि वे पिछले साल विश्व कप टीम का हिस्सा थे।

शमी और जडेजा को मिला था आराम

2023 वनडे विश्व कप फाइनल के बाद से भारत ने छह वनडे खेले हैं जिसमें शमी और जडेजा को आराम दिया गया, लेकिन राहुल को दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका में द्विपक्षीय सीरीज में टीम में जगह मिली। श्रीलंका के खिलाफ राहुल को सीरीज के बीच से बाहर किया गया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 नवंबर 2023 को मिली हार के प्रमुख कारणों में सौ से अधिक गेंदों में उनका अर्धशतक शामिल था। समझा जाता है कि यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम में जगह मिलने की संभावना है। इससे शीर्ष चार में बायें हाथ का एक बल्लेबाज होगा।

पंत विकेटकीपर की पहली पसंद

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ऋषभ पंत अगर विकेटकीपिंग के लिए पहली पसंद होते हैं तो राहुल को बैकअप रखने का कोई मतलब नहीं है। राहुल अगर विकेटकीपिंग नहीं कर रहे हैं तो बतौर बल्लेबाज टीम में उनकी जगह पक्की नहीं है। उनके करीबी प्रतिद्वंद्वियों में ईशान किशन ने विजय हजारे ट्रॉफी में रन नहीं बनाए, जबकि संजू सैमसन को शुरूआती मैचों से बाहर रहने के बाद केरल टीम में चुना नहीं गया।

सैमसन को मिल सकता है मौका

कोच गौतम गंभीर की अगर चयन मामलों में अभी भी चलती है तो सैमसन उनके पसंदीदा होने के कारण टीम में आ सकते हैं। भारत को चैंपियंस ट्रॉफी में अपने मैच दुबई में खेलने हैं और बांग्लादेश के खिलाफ पहला मैच 20 फरवरी को खेला जायेगा। भारत ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में खेलने से इनकार किया है। सफेद गेंद के प्रारूप में जडेजा का फॉर्म उतना अच्छा नहीं रहा है और पीटीआई के सूत्रों का मानना है कि चयन समिति को वनडे में अक्षर पटेल बेहतर विकल्प लगते हैं।

सुंदर का चयन तय माना जा रहा है

वॉशिंगटन सुंदर का चयन तय लग रहा है, लेकिन कुलदीप यादव की फिटनेस पर चयनकर्ता नजर रखे हुए हैं। वह पूरी तरह फिट लग रहे हैं, लेकिन विजय हजारे ट्रॉफी में एक भी मैच नहीं खेला। उनके नहीं खेलने पर रवि बिश्नोई या वरूण चक्रवर्ती को मौका मिल सकता है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की फिटनेस को लेकर चयन समिति के सामने तस्वीर स्पष्ट नहीं है। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में पिछले दो मैचों में आठ आठ ओवर फेंके। अगर जसप्रीत बुमराह कमर की तकलीफ के कारण नहीं खेल पाते हैं तो शमी का अनुभव काफी उपयोगी साबित हो सकता है। रिजर्व बल्लेबाजों में रिंकू सिंह और तिलक वर्मा में से एक विकल्प हो सकता है।

चैंपियंस ट्रॉफी टीम में चयन के दावेदार

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरूण चक्रवर्ती/रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, आवेश खान/मोहम्मद शमी, रिंकू सिंह/तिलक वर्मा।

मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी बात चल रही

मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी भी बात चल रही कि बीसीसीआई टीम चयन तो कर ले, लेकिन इसका एलान न करे। जसप्रीत बुमराह को लेकर अभी भी संशय बरकरार है। ऐसे में बीसीसीआई अपनी टीम आईसीसी को तो भेज दे, लेकिन इसका एलान बाद में करे। कुछ ऐसा ही पाकिस्तान ने पिछले साल टी20 विश्व कप से पहले किया था। उन्होंने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए मई में टीम चुनी थी, लेकिन टी20 विश्व कप के लिए टीम घोषित नहीं की थी। डेडलाइन बीत जाने के बाद काफी समय बाद पाकिस्तान ने टीम घोषित की थी। हालांकि, उन्होंने नाम आईसीसी को भेज दिए थे। टीम में फेरबदल करने की अंतिम तारीख 13 फरवरी है। 19 फरवरी से टूर्नामेंट शुरू होना है।

अक्षर और जडेजा में किसे मिलेगा मौका?

अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा में से भी किसी एक को मौका दिए जाने की बात हो रही है। सुंदर और कुलदीप का चयन तय माना जा रहा है। ऐसे में जडेजा और अक्षर में से किसी एक को मौका मिल सकता है। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती का भी चयन किया जा सकता है। भारत को अपने सभी मैच दुबई में खेलने हैं और वहां स्पिनर्स को मदद मिल सकती है।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰