प्रगति यात्रा : सीएम नीतीश कुमार आज मधुबनी में विभिन्न योजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा कर रहे हैं। इसके तहत वह अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं। इस यात्रा के दूसरे चरण के तहत मुख्यमंत्री आज मधुबनी पहुंचे हैं। इस दौरान वे विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का निरीक्षण और कई योजनाओं का […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 12 जनवरी 2025, 04:49 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
प्रगति यात्रा : सीएम नीतीश कुमार आज मधुबनी में विभिन्न योजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास
Photo: UB India News Archive

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा कर रहे हैं। इसके तहत वह अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं। इस यात्रा के दूसरे चरण के तहत मुख्यमंत्री आज मधुबनी पहुंचे हैं। इस दौरान वे विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का निरीक्षण और कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह 9:40 बजे राजधानी पटना से मधुबनी के लिए रवाना हुए और शाम 3:25 बजे वापस पटना लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड के ग्राम-दुर्गीपट्टी में आंगनबाड़ी केन्द्र, महादलित दालान, हर घर नल का जल, पक्की नाली-गली, सोलर स्ट्रीट लाईट एवं विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण तथा उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, दुर्गीपट्टी में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, अमृत सरोवर के सौंदर्यीकरण, पार्क का उ‌द्घाटन एवं निरीक्षण एवं डब्ल्यू.पी.यू. का निरीक्षण किया गया।

सीएम नीतीश मधुबनी जिलेवासियों को 1000 करोड़ की 140 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके तहत वह खुटौना के दुर्गीपट्टी में सात योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। साथ ही रिवर फ्रंट में लगे योजना बोर्ड का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री अब तक गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली और दरभंगा की यात्रा कर चुके हैं। मधुबनी के बाद वे सोमवार को समस्तीपुर का दौरा करेंगे। मच्छर खून पीकर पनपते हैं और अक्सर गर्मियों में दिखाई देते हैं।

मिथिला हाट का करेंगे दौरा

प्रगति यात्रा के तय कार्यक्रमों के अनुसार, मधुबनी पहुंचने पर सबसे पहले मुख्यमंत्री मिथिला हाट का दौरा करेंगे. इसके बाद वे मधुबनी में उच्च अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे. इसके साथ ही सीएम नीतीश मधुबनी जिलेवासियों को 1000 करोड़ की 140 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इसके तहत वह खुटौना के दुर्गीपट्टी में सात योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. साथ ही रिवर फ्रंट में लगे योजना बोर्ड का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री अब तक गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली और दरभंगा की यात्रा कर चुके हैं. मधुबनी के बाद वे सोमवार को समस्तीपुर का दौरा करेंगे.

मकर संक्रांति के बाद तीसरे चरण की यात्रा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का तीसरा चरण 16 जनवरी से शुरू होगा. कल सीएम के दूसरे चरण की यात्रा का अंतिम दिन है. इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मकर संक्रांति के बाद अपनी यात्रा की तीसरे चरण पर जाएंगे. तीसरे चरण के तहत सीएम 9 जिलों का दौरा करेंगे. तीसरे चरण की समाप्ती 29 जनवरी को होगी. तीसरे चरण के पहले दिन सीएम खगड़िया जाएंगे. वहीं 29 जनवरी यानी आखिरी दिन वह मधेपुरा पहुंचेंगे.

पटना के अलावा मधेपुरा में होगा रात्रि विश्राम

तीसरे चरण के यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का रात्रि विश्राम मधेपुरा में रखा गया है. जहां वह छह रातें गुजारेंगे. तीसरे चरण में प्रगति यात्रा का कार्यक्रम

16 जनवरी- खगड़िया
18 जनवरी – बेगूसराय
20 जनवरी – सुपौल
21 जनवरी – किशनगंज
22 जनवरी – अररिया
23 जनवरी – सहरसा
27 जनवरी – पूर्णिया
28 जनवरी – कटिहार
29 जनवरी – मधेपुरा

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
RJD विधायक का विवादित बयान, नीतीश कुमार को लेकर क्या कह दिया?
मधुबनी

RJD विधायक का विवादित बयान, नीतीश कुमार को लेकर क्या कह दिया?

मधुबनी जिले के लौकहा से आरजेडी के विधायक भरत भूषण मंडल ने विवादित बयान देकर सियासी हलचल बढ़ा दी है. बीते सोमवार (22 सितंबर, 2025) को सुपौल के छातापुर प्रखंड के बलुआ बाजार स्थित आदर्श मध्य विद्यालय मैदान में आयोजित अतिपिछड़ा चेतना संवाद कार्यक्रम में आरजेडी विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं स्थानीय विधायक सह […]

UB India News23 सित॰
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: मधुबनी सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास
मधुबनी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: मधुबनी सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास

मधुबनी विधानसभा सीट बिहार के मधुबनी जिले में स्थित है और मधुबनी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। इस विधानसभा क्षेत्र का चुनावी इतिहास काफी समृद्ध और विविध है। 1951 में पहली बार चुनाव हुए थे, जब यहां मुख्य रूप से कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों का दबदबा था। 1967 से 1972 तक यह सीट भारतीय कम्युनिस्ट […]

UB India News12 सित॰
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बिस्फी सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास
मधुबनी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बिस्फी सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास

बिस्फी विधानसभा क्षेत्र बिहार के मधुबनी जिले में आता है और यह मधुबनी लोकसभा सीट का हिस्सा है। इस क्षेत्र का निर्वाचन क्षेत्र संख्या 35 है। बिस्फी विधानसभा क्षेत्र की स्थापना 1967 में हुई थी और अब तक 14 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। चुनावी इतिहास पर नजर डालें तो इस सीट पर भारतीय कम्युनिस्ट […]

UB India News12 सित॰
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बेनीपट्टी सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास
मधुबनी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बेनीपट्टी सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बेनीपट्टी सीट का मुकाबला कड़ा रहने की संभावना है। यह सीट बिहार के मधुबनी जिले में आती है और मधुबनी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 2020 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विनोद नारायण झा ने कांग्रेस की भावना झा को लगभग 32,652 वोटों के बड़े अंतर […]

UB India News12 सित॰
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: हरलाखी सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास
मधुबनी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: हरलाखी सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में हरलाखी सीट पर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के सुधांशु शेखर की जीत की संभावना मजबूत दिख रही है। हरलाखी विधानसभा क्षेत्र बिहार के मधुबनी जिले में स्थित है और यह सीट पिछले चुनाव में भी जेडीयू के खाते में रही थी। 2020 के चुनाव में सुधांशु शेखर ने कम्युनिस्ट पार्टी […]

UB India News12 सित॰
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चिरैया सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास
मधुबनी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चिरैया सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास

चिरैया विधानसभा सीट बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में है, जो 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। पिछले तीन चुनावों (2010, 2015, 2020) में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने यहां लगातार जीत हासिल की है। 2020 में बीजेपी के लाल बाबू प्रसाद गुप्ता ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अच्छेलाल यादव को 16,874 […]

UB India News23 अग॰
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: मधुबन सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास
मधुबनी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: मधुबन सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास

मधुबन विधानसभा सीट, बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में है और राजनीतिक रूप से बेहद अहम मानी जाती है। 2025 के चुनाव परिणाम का फिलहाल आधिकारिक घोषणा नहीं हुआ है, लेकिन पिछले दो चुनावों से बीजेपी ने यहां जीत दर्ज की है और इस बार भी उसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। स्थानीय समीकरणों, […]

UB India News23 अग॰
संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस में बार-बार क्यों आया बिहार
मधुबनी

संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस में बार-बार क्यों आया बिहार

संसद के मानसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद 24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी में पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन बार-बार उठा. संसद में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने पहलगाम हमले के जवाब में सेना की कार्रवाई को ‘विजय उत्सव’ बताया और बिहार का […]

UB India News30 जुल॰
भाजपा विधायक मिश्रिलाल यादव की विधानसभा सदस्यता फिर से हुई बहाल
मधुबनी

भाजपा विधायक मिश्रिलाल यादव की विधानसभा सदस्यता फिर से हुई बहाल

दरभंगा के अलीनगर विधानसभा से भाजपा विधायक मिश्रिलाल यादव की विधानसभा की सदस्यता फिर बहाल कर दी गई है। इस बात की अधिसूचना देर रात विधानसभा की सचिव ख्याति सिंह द्वारा बुधवार देर रात जारी कर दी है। विधायक मिश्रिलाल यादव को दरभंगा के एमपी एमएलए की विशेष न्यायालय ने एक पुराने मारपीट के मामले […]

UB India News24 जुल॰