RJD विधायक का विवादित बयान, नीतीश कुमार को लेकर क्या कह दिया?

मधुबनी जिले के लौकहा से आरजेडी के विधायक भरत भूषण मंडल ने विवादित बयान देकर सियासी हलचल बढ़ा दी है. बीते सोमवार (22 सितंबर, 2025) को सुपौल के छातापुर प्रखंड के बलुआ बाजार स्थित आदर्श मध्य विद्यालय मैदान में आयोजित अतिपिछड़ा चेतना संवाद कार्यक्रम में आरजेडी विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं स्थानीय विधायक सह […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 23 सितंबर 2025, 08:38 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
RJD विधायक का विवादित बयान, नीतीश कुमार को लेकर क्या कह दिया?
Photo: UB India News Archive

मधुबनी जिले के लौकहा से आरजेडी के विधायक भरत भूषण मंडल ने विवादित बयान देकर सियासी हलचल बढ़ा दी है. बीते सोमवार (22 सितंबर, 2025) को सुपौल के छातापुर प्रखंड के बलुआ बाजार स्थित आदर्श मध्य विद्यालय मैदान में आयोजित अतिपिछड़ा चेतना संवाद कार्यक्रम में आरजेडी विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं स्थानीय विधायक सह पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया.

‘कभी ललन सिंह तो कभी विजय चौधरी…’

आरजेडी विधायक भरत भूषण मंडल ने कहा, “नीतीश से बड़ा ऊंची जात का दलाल बिहार में आज तक पैदा नहीं हुआ. इनके बगल में बैठते हैं संजय झा… अररिया और झंझारपुर क्षेत्र में तो नारा तक लिखा गया है- नीतीश जूता खाए खगड़िया में, आराम करे अररिया में… उन्होंने आगे कहा कि सीएम कभी ललन सिंह तो कभी विजय चौधरी के घर आराम करते हैं और पिछड़ों का अपमान करते हैं.” आरजेडी विधायक के इस बयान से बवाल होना तय है.

बीजेपी के मंत्री को विधायक ने बताया टुच्चा

मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए विधायक भरत भूषण मंडल ने स्थानीय मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू पर भी हमला किया. उन्होंने कहा, “ये जो टुच्चा नेता बैठा हुआ है बबलू सिंह, इसे मिट्टी में दफना दो… एक भी वोट मत दो…” इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आरजेडी नेता बैद्यनाथ मेहता को इस बार के विधानसभा चुनाव में जिताने की अपील की.

वहीं बीजेपी और कांग्रेस को उन्होंने कठघरे में खड़ा करते हुए कहा, “दोनों पार्टियों में शीर्ष पदों पर ब्राह्मण ही बैठे हैं. पिछड़ों और दलितों को लगातार दबाया जा रहा है.” सभा के दौरान उन्होंने लालू यादव को गरीबों और पिछड़ों का असली नेता बताते हुए कहा कि आज फिर ऊंची जात के लोग सत्ता पर काबिज होने की साजिश कर रहे हैं. उन्होंने नारा दिया- “वोट हमारा, राज तुम्हारा… अब नहीं चलेगा.”

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: मधुबनी सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास
मधुबनी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: मधुबनी सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास

मधुबनी विधानसभा सीट बिहार के मधुबनी जिले में स्थित है और मधुबनी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। इस विधानसभा क्षेत्र का चुनावी इतिहास काफी समृद्ध और विविध है। 1951 में पहली बार चुनाव हुए थे, जब यहां मुख्य रूप से कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों का दबदबा था। 1967 से 1972 तक यह सीट भारतीय कम्युनिस्ट […]

UB India News12 सित॰
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बिस्फी सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास
मधुबनी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बिस्फी सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास

बिस्फी विधानसभा क्षेत्र बिहार के मधुबनी जिले में आता है और यह मधुबनी लोकसभा सीट का हिस्सा है। इस क्षेत्र का निर्वाचन क्षेत्र संख्या 35 है। बिस्फी विधानसभा क्षेत्र की स्थापना 1967 में हुई थी और अब तक 14 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। चुनावी इतिहास पर नजर डालें तो इस सीट पर भारतीय कम्युनिस्ट […]

UB India News12 सित॰
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बेनीपट्टी सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास
मधुबनी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बेनीपट्टी सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बेनीपट्टी सीट का मुकाबला कड़ा रहने की संभावना है। यह सीट बिहार के मधुबनी जिले में आती है और मधुबनी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 2020 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विनोद नारायण झा ने कांग्रेस की भावना झा को लगभग 32,652 वोटों के बड़े अंतर […]

UB India News12 सित॰
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: हरलाखी सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास
मधुबनी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: हरलाखी सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में हरलाखी सीट पर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के सुधांशु शेखर की जीत की संभावना मजबूत दिख रही है। हरलाखी विधानसभा क्षेत्र बिहार के मधुबनी जिले में स्थित है और यह सीट पिछले चुनाव में भी जेडीयू के खाते में रही थी। 2020 के चुनाव में सुधांशु शेखर ने कम्युनिस्ट पार्टी […]

UB India News12 सित॰
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चिरैया सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास
मधुबनी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चिरैया सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास

चिरैया विधानसभा सीट बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में है, जो 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। पिछले तीन चुनावों (2010, 2015, 2020) में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने यहां लगातार जीत हासिल की है। 2020 में बीजेपी के लाल बाबू प्रसाद गुप्ता ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अच्छेलाल यादव को 16,874 […]

UB India News23 अग॰
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: मधुबन सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास
मधुबनी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: मधुबन सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास

मधुबन विधानसभा सीट, बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में है और राजनीतिक रूप से बेहद अहम मानी जाती है। 2025 के चुनाव परिणाम का फिलहाल आधिकारिक घोषणा नहीं हुआ है, लेकिन पिछले दो चुनावों से बीजेपी ने यहां जीत दर्ज की है और इस बार भी उसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। स्थानीय समीकरणों, […]

UB India News23 अग॰
संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस में बार-बार क्यों आया बिहार
मधुबनी

संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस में बार-बार क्यों आया बिहार

संसद के मानसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद 24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी में पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन बार-बार उठा. संसद में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने पहलगाम हमले के जवाब में सेना की कार्रवाई को ‘विजय उत्सव’ बताया और बिहार का […]

UB India News30 जुल॰
भाजपा विधायक मिश्रिलाल यादव की विधानसभा सदस्यता फिर से हुई बहाल
मधुबनी

भाजपा विधायक मिश्रिलाल यादव की विधानसभा सदस्यता फिर से हुई बहाल

दरभंगा के अलीनगर विधानसभा से भाजपा विधायक मिश्रिलाल यादव की विधानसभा की सदस्यता फिर बहाल कर दी गई है। इस बात की अधिसूचना देर रात विधानसभा की सचिव ख्याति सिंह द्वारा बुधवार देर रात जारी कर दी है। विधायक मिश्रिलाल यादव को दरभंगा के एमपी एमएलए की विशेष न्यायालय ने एक पुराने मारपीट के मामले […]

UB India News24 जुल॰
PM मोदी 24 अप्रैल को करेंगे नमो भारत रैपिड ट्रेन का उद्घाटन……….
खास खबर

PM मोदी 24 अप्रैल को करेंगे नमो भारत रैपिड ट्रेन का उद्घाटन……….

जयनगर पटना रूट पर प्रस्तावित नमो भारत एक्सप्रेस की रैक पटना पहुंच चुकी है. आगामी 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. 6 डब्बों वाली इस रैक को दानापुर रेल मंडल के राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स लाया गया है, जहां इसकी मैकेनिकल जांच की जा रही है. पीएम मोदी झंझारपुर […]

UB India News21 अप्रैल