संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस में बार-बार क्यों आया बिहार

संसद के मानसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद 24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी में पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन बार-बार उठा. संसद में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने पहलगाम हमले के जवाब में सेना की कार्रवाई को ‘विजय उत्सव’ बताया और बिहार का […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 30 जुलाई 2025, 08:06 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस में बार-बार क्यों आया बिहार
Photo: UB India News Archive
संसद के मानसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद 24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी में पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन बार-बार उठा. संसद में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने पहलगाम हमले के जवाब में सेना की कार्रवाई को ‘विजय उत्सव’ बताया और बिहार का भी जिक्र करते हुए यहां के लोगों की भावनाओं को जोड़ा. पीएम मोदी से पहले कई अन्य सांसदों ने इस संदर्भ को अपनी बातों में शामिल किया जिससे यह साफ हुआ कि बिहार इस बहस का अहम हिस्सा बन गया है. बता दें कि चर्चा में कई सांसदों ने 24 अप्रैल के संबोधन का जिक्र किया. भाजपा के अनुराग ठाकुर ने दो बार बिहार का नाम लिया और बिहार में पीएम मोदी के संबोधन को ‘मजबूत भारत’ के संकल्प का उदाहरण बताया. कांग्रेस के गौरव गोगोई ने एक बार बिहार का हवाला दिया, लेकिन उनका संकेत सवाल उठाते हुए था कि क्या यह रणनीति चुनावी फायदा के लिए था. तृणमूल कांग्रेस के कल्याण बनर्जी ने भी एक बार बिहार का जिक्र किया और पीएम मोदी के बिहार में दिये गए बयान पर सवाल उठाए. कुल मिलाकर बिहार का नाम बार-बार आया जो इसकी अहमियत दिखाता है. अब सवाल उठता है कि संसद की बहस में बिहार केंद्र बिंदु क्यों बन गया?

जानकार कहते हैं कि बिहार का बार-बार जिक्र इसलिए हुआ, क्योंकि यह 2025 के विधानसभा चुनाव की दहलीज पर खड़ा है. पीएम का 24 अप्रैल के संबोधन में उन्होंने बिहार की सांस्कृतिक पहचान ‘सिंदूर’ से जोड़कर सेना की तारीफ की और लोगों के दिलों की भावनाओं को छुआ. यह राज्य एनडीए और विपक्ष दोनों के लिए अहम है जहां जेडीयू-बीजेपी गठबंधन और महागठबंधन के बीच कड़ी टक्कर कही जा रही है. बता दें कि आगामी अक्तूबर नवंबर में बिहार विधानसभा चुनाव है और यहां की 243 सीटों पर जीत की दावेदारी के साथ सत्ता का खेल तय करने की कवायद की जा रही है.

पीएम मोदी ने क्या कहा था?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अप्रैल को मधुबनी, बिहार में एक कार्यक्रम के दौरान 22 अप्रैल को पहलगाम हमले को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी. उन्होंने कहा था, “पहलगाम के दोषियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है. आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलकर रहेगी.” पीएम मोदी का यह बयान 28 और 29 जुलाई को  ऑपरेशन सिंदूर के बहस के दौरान संसद में चर्चा में रहा. इसको लेकर अलग-अलग दलों के सांसदों ने अपनी-अपनी राय रखी जो चर्चा में रही. इसके बाद पीएम मोदी ने एक बार फिर आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का संकेत दिया और दोषियों को सजा दिलाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता जताई.
जानकार कहते हैं कि बिहार का केंद्र में होने के पीछे की राजनीतिक रणनीति साफ है. बीजेपी बिहार में अपनी छवि ‘राष्ट्रवादी’ और ‘मजबूत’ सरकार की बनाना चाहती है. 24 अप्रैल का संबोधन उसी का हिस्सा था, जिसमें पीएम ने सेना की शक्ति और बिहार की भावनाओं को जोड़कर वोटरों को लुभाने की कोशिश की. इसके बाद ही 6 मई की रात से 10 मई की शाम तक ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया था. हालांकि, विपक्ष इसे सियासी स्टंट बता रहा है, लेकिन बीजेपी इसे देशभक्ति से जोड़कर जनता का समर्थन हासिल करना चाहती है. यह रणनीति 2025 के चुनाव में बीजेपी को बढ़त दिला सकती है.

बिहार की अहमियत का राज

बिहार इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह देश का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है जहां 40 लोकसभा सीटें हैं और सियासी समीकरण हमेशा पेचीदा रहे हैं. यहां की जनता भावनाओं से जुड़ती है और ‘सिंदूर’ जैसे प्रतीकों को जोड़कर ने पीएम मोदी के संबोधन ने लोगों के दिलो दिमाग को झकझोर दिया और पीएम मोदी की बातें जेहन में सेट कर गईं. इसके साथ ही बिहार का युवा वोटर भी ‘सिंदूर’ उजड़ने की बात से उद्वेलित हुए और ग्रामीण आबादी ‘सिंदूर उजाड़ने’ जैसे शब्द की भावनाओं से जुड़े. जाहिर है यह चुनावी नतीजों को प्रभावित कर सकती है और यही वजह है कि हर पार्टी की नजर इस राज्य पर टिकी है.संसद में पीएम का संबोधन और बहस में हिस्सा लेने वाले सांसदों का बार-बार बिहार का जिक्र किया जाना इस बात का संकेत है कि आने वाले दिनों में बिहार चुनावी रणनीतियों का केंद्र रहेगा.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
RJD विधायक का विवादित बयान, नीतीश कुमार को लेकर क्या कह दिया?
मधुबनी

RJD विधायक का विवादित बयान, नीतीश कुमार को लेकर क्या कह दिया?

मधुबनी जिले के लौकहा से आरजेडी के विधायक भरत भूषण मंडल ने विवादित बयान देकर सियासी हलचल बढ़ा दी है. बीते सोमवार (22 सितंबर, 2025) को सुपौल के छातापुर प्रखंड के बलुआ बाजार स्थित आदर्श मध्य विद्यालय मैदान में आयोजित अतिपिछड़ा चेतना संवाद कार्यक्रम में आरजेडी विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं स्थानीय विधायक सह […]

UB India News23 सित॰
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: मधुबनी सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास
मधुबनी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: मधुबनी सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास

मधुबनी विधानसभा सीट बिहार के मधुबनी जिले में स्थित है और मधुबनी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। इस विधानसभा क्षेत्र का चुनावी इतिहास काफी समृद्ध और विविध है। 1951 में पहली बार चुनाव हुए थे, जब यहां मुख्य रूप से कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों का दबदबा था। 1967 से 1972 तक यह सीट भारतीय कम्युनिस्ट […]

UB India News12 सित॰
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बिस्फी सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास
मधुबनी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बिस्फी सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास

बिस्फी विधानसभा क्षेत्र बिहार के मधुबनी जिले में आता है और यह मधुबनी लोकसभा सीट का हिस्सा है। इस क्षेत्र का निर्वाचन क्षेत्र संख्या 35 है। बिस्फी विधानसभा क्षेत्र की स्थापना 1967 में हुई थी और अब तक 14 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। चुनावी इतिहास पर नजर डालें तो इस सीट पर भारतीय कम्युनिस्ट […]

UB India News12 सित॰
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बेनीपट्टी सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास
मधुबनी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बेनीपट्टी सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बेनीपट्टी सीट का मुकाबला कड़ा रहने की संभावना है। यह सीट बिहार के मधुबनी जिले में आती है और मधुबनी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 2020 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विनोद नारायण झा ने कांग्रेस की भावना झा को लगभग 32,652 वोटों के बड़े अंतर […]

UB India News12 सित॰
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: हरलाखी सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास
मधुबनी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: हरलाखी सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में हरलाखी सीट पर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के सुधांशु शेखर की जीत की संभावना मजबूत दिख रही है। हरलाखी विधानसभा क्षेत्र बिहार के मधुबनी जिले में स्थित है और यह सीट पिछले चुनाव में भी जेडीयू के खाते में रही थी। 2020 के चुनाव में सुधांशु शेखर ने कम्युनिस्ट पार्टी […]

UB India News12 सित॰
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चिरैया सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास
मधुबनी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चिरैया सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास

चिरैया विधानसभा सीट बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में है, जो 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। पिछले तीन चुनावों (2010, 2015, 2020) में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने यहां लगातार जीत हासिल की है। 2020 में बीजेपी के लाल बाबू प्रसाद गुप्ता ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अच्छेलाल यादव को 16,874 […]

UB India News23 अग॰
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: मधुबन सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास
मधुबनी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: मधुबन सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास

मधुबन विधानसभा सीट, बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में है और राजनीतिक रूप से बेहद अहम मानी जाती है। 2025 के चुनाव परिणाम का फिलहाल आधिकारिक घोषणा नहीं हुआ है, लेकिन पिछले दो चुनावों से बीजेपी ने यहां जीत दर्ज की है और इस बार भी उसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। स्थानीय समीकरणों, […]

UB India News23 अग॰
भाजपा विधायक मिश्रिलाल यादव की विधानसभा सदस्यता फिर से हुई बहाल
मधुबनी

भाजपा विधायक मिश्रिलाल यादव की विधानसभा सदस्यता फिर से हुई बहाल

दरभंगा के अलीनगर विधानसभा से भाजपा विधायक मिश्रिलाल यादव की विधानसभा की सदस्यता फिर बहाल कर दी गई है। इस बात की अधिसूचना देर रात विधानसभा की सचिव ख्याति सिंह द्वारा बुधवार देर रात जारी कर दी है। विधायक मिश्रिलाल यादव को दरभंगा के एमपी एमएलए की विशेष न्यायालय ने एक पुराने मारपीट के मामले […]

UB India News24 जुल॰
PM मोदी 24 अप्रैल को करेंगे नमो भारत रैपिड ट्रेन का उद्घाटन……….
खास खबर

PM मोदी 24 अप्रैल को करेंगे नमो भारत रैपिड ट्रेन का उद्घाटन……….

जयनगर पटना रूट पर प्रस्तावित नमो भारत एक्सप्रेस की रैक पटना पहुंच चुकी है. आगामी 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. 6 डब्बों वाली इस रैक को दानापुर रेल मंडल के राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स लाया गया है, जहां इसकी मैकेनिकल जांच की जा रही है. पीएम मोदी झंझारपुर […]

UB India News21 अप्रैल