उत्तर भारत और मध्य भारत के राज्यों में सर्दी का असर ,दिल्ली एयरपोर्ट पर 100 से अधिक उड़ानों में देरी

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण उत्तर भारत और मध्य भारत के राज्यों में सर्दी का असर है। साथ ही देश के 17 राज्यों में घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली में विजिबिलिटी जीरो होने के कारण आज भीषण कोहरा देखने को मिला। इस कारण विजिबिलिटी 10 मीटर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 15 जनवरी 2025, 07:19 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
उत्तर भारत और मध्य भारत के राज्यों में सर्दी का असर ,दिल्ली एयरपोर्ट पर 100 से अधिक उड़ानों में देरी
Photo: UB India News Archive

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण उत्तर भारत और मध्य भारत के राज्यों में सर्दी का असर है। साथ ही देश के 17 राज्यों में घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है।

दिल्ली में विजिबिलिटी जीरो होने के कारण  आज भीषण कोहरा देखने को मिला। इस कारण विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम है। इस कारण सड़कों पर गाड़ियां धीमी रफ्तार से चल रही हैं। इसके अलावा कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। घने कोहरे के कारण ही दिल्ली हवाई अड्डे पर 100 से अधिक उड़ानों में देरी देखने को मिल रही है। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अबतक किसी भी उड़ान के मार्ग परिवर्तन या रद्द किए जाने की सूचना नहीं है।

इंडिगो ने बताया विमान के उड़ान में क्यों हो रही देरी

‘इंडिगो’ ने सुबह आठ बजकर 18 मिनट पर ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली में कम दृश्यता और कोहरे के कारण कुछ देरी हो सकती है। हम मौसम पर करीब से नजर रख रहे हैं और आपको सुरक्षित एवं सुचारू रूप से आपके गंतव्य तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।’’ दिल्ली हवाई अड्डा के संचालक ‘डायल’ ने कहा कि हवाई अड्डे पर विमानों का उतरना और उड़ान भरना जारी है, लेकिन ‘सीएट तीन’ के अनुपालन दायरे से बाहर उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। ‘सीएटी तीन’ की सुविधा कम दृश्यता की स्थिति में उड़ान संचालन की अनुमति देती है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर देरी से उड़ रहीं फ्लाइट्स

‘फ्लाइटराडार24 डॉट कॉम’ पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बुधवार को 100 से अधिक उड़ानें देरी से संचालित हुईं। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन लिमिटेड (डायल) ने सुबह सात बजकर 35 मिनट पर ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। किसी भी असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है।’’ राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआईए) प्रतिदिन लगभग 1,300 उड़ानों का संचालन करता है। बता दें कि इससे पहले बीते दिनों भी इसी तरह से कई विमानों की उड़ान में देरी देखने को मिली थी।

देशभर से मौसम

उत्तर प्रदेश के भी 45 जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। अयोध्या में विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई है। मौसम विभाग ने कहा कि यूपी और राजस्थान के कुछ जिलों में आज ओले गिर सकते हैं।

उधर, हिमाचल में बर्फबारी के कारण 3 शहरों में तापमान माइनस पहुंच गया है। कल्पा में तापमान माइनस 1 डिग्री, केलांग में माइनस 10.3 डिग्री और कुकुमसेरी में तापमान माइनस 10.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

हिमाचल में जनवरी में अबतक सामान्य से 91% कम बारिश-बर्फबारी

  • मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 1 से 11 जनवरी के बीच सामान्य से 91% कम बारिश हुई, क्योंकि राज्य में 20.6 mm के मुकाबले सिर्फ 2 mm बारिश हुई। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, 2024 में पिछले पांच दशकों का सबसे सूखा रहा। पिछले साल 870.9 mm बारिश हुई जो सामान्य से 29% कम है।
  • जम्मू-कश्मीर में 2023 में 1146.6 mm (सामान्य से 7% कम), 2022 में 1040.4 mm (16% कम), 2021 में 892.5 mm (सामान्य से 28% कम), 2020 में 982.2 mm (सामान्य से 20% कम) बारिश हुई। 2024 के आंकड़े 1974 के 802.5 mm के रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब हैं।

उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने बिहार में ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आज 17 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। पटना में मंगलवार से ही शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं। यहां आज भी धूप निकलने की कोई संभावना नहीं है।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰