दिल्ली चुनाव में जनता को कौन सी पार्टी क्या-क्या देने का वादा कर रही है

दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार तेज हो गया है। राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। बीजेपी-कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने चुनाव जीतने के लिए पूरा दम लगा दिया है। तीनों बड़े दलों ने जनता के लिए कई सारी लोक-लुभावन योजनाओं का ऐलान किया है। सबसे बड़ी बात यह […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 17 जनवरी 2025, 12:01 PM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दिल्ली चुनाव में जनता को कौन सी पार्टी क्या-क्या देने का वादा कर रही है
Photo: UB India News Archive

दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार तेज हो गया है। राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।  बीजेपी-कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने चुनाव जीतने के लिए पूरा दम लगा दिया है। तीनों बड़े दलों ने जनता के लिए कई सारी लोक-लुभावन योजनाओं का ऐलान किया है। सबसे बड़ी बात यह है कि तीनों पार्टियों ने महिलाओं को लुभाने के लिए कई तरह की वादें किए हैं।

दिल्ली में बीजेपी ने आज अपना संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) जारी कर दिया। बीजेपी ने महिलाओं और बुजुर्गों के लिए कई वादे किए हैं। आइए जानते हैं बीजेपी ने महिलाओं के लिए क्या-क्या वादें किए हैं।

  1. बीजेपी का दावा है कि अगर उसकी सरकार दिल्ली में बनती है तो महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे।
  2. दिल्ली में अगर बीजेपी जीतती है तो महिलाओं को महिला समृद्धि योजना के तहत 2500 रुपये दिए जाएंगे। सरकार बनने पर कैबिनेट की पहली बैठक में इसे मंजूरी दी जाएगी।
  3. बीजेपी ने दिल्ली महिलाओं से वादा किया है कि रसोई गैस सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। होली और दीवाली पर एक-एक रसोई गैस सिलेंडर फ्री में दिया जाएगा।
  4. बीजेपी ने कहा कि सरकार बनने पर गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये दिए जाएंगे। गर्भवती महिलाओं को न्यूट्रीशनल किट मिलेंगे।
  5. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार बनने पर अटल कैंटीन योजना लांच की जाएगी। झुग्गियों में 5 रुपये में राशन दिया जाएगा।
  6. बीजेपी ने बुजुर्गों को 3000 रुपये तक प्रति महीने पेंशन देने का वादा किया है।

महिलाओं के लिए कांग्रेस की गारंटी

  1. कांग्रेस ने जनता से वादा किया है कि सरकार बनने पर प्यारी दीदी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे।
  2. कांग्रेस ने वादा किया है कि सरकार बनने पर 500 रुपये में रसाई गैस सिलेंडर दिए जाएंगे।
  3. कांग्रेस ने 300 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा किया है।
  4. कांग्रेस ने वादा किया है कि युवा उड़ान योजना के तहत युवाओं को हर महीने 8500 रुपये मिलेंगे साथ ही एक ही अप्रेंटिसशिप भी मिलेगी।
  5. जनता से कांग्रेस ने वादा किया है कि जीवन रक्षा योजना के तहत दिल्लीवासियों को 25 लाख रुपये तक मुफ्त में इलाज मिलेगी। इसकी लिए हेल्थ स्कीम लाएगी जाएगी।
  6. कांग्रेस ने फ्री में राशन किट देने का वादा किया है जिसमें पांच किलो चावल, 2 किलो चीनी, एक लीटर सरसों का तेल, 6 किलो दाल और 250 ग्राम चाय पत्ती रहेगी।

आप की गारंटी

आम आदमी पार्टी ने महिलाओं के लिए कई गारंटी का ऐलान किया है। पार्टी ने अभी तक अपना घोषणा पत्र जारी नहीं किया है। हालांकि अरविंद केजरीवाल प्रेस कांफ्रेंस करके निम्न चीजों का ऐलान पहले ही कर चुके हैं।

  1.  आम आदमी पार्टी ने महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने का वादा किया है।
  2. महिलाओं को डीटीसी बसों में फ्री की यात्रा की स्कीम जारी रहेगी। यानी महिलाओं को सरकारी बसों में फ्री यात्रा की सुविधा जारी रहेगी।
  3. संजीवनी योजना के तहत 60 साल से ऊपर की महिलाओं और पुरुषों को सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में फ्री इलाज की सुविधा दी जाएगी।
  4.  200 यूनिट फ्री बिजली और 20 हजार लीटर पानी फ्री की स्कीम जारी रहेगी।
  5. डीटीसी बसों में सभी छात्र-छात्राओं को फ्री में बस यात्रा की सुविधा देने का वादा। मेट्रो में किराया हाफ करने के लिए केंद्र सरकार से अपील भी की है।
  6. आप का वादा- दिल्ली में बच्चों को फ्री में शिक्षा की स्कीम जारी रहेगी।
  7. केजरीवाल ने गारंटी देते हुए कहा है कि पानी के गलत बिल माफ करने के लिए ‘वन टाइम सेटलमेंट स्कीम’ लाई जाएगी।
  8. बुजुर्गों को फ्री में तीर्थ यात्रा की स्कीम जारी रहेगी।
  9. अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मंदिरों के पुजारी, गुरुद्वारों के ग्रंथियों को हर महीने 18 हजार रुपये भी दिया जाएगा।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰