मलेशिया में आज से ICC अंडर-19 वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2025 का हो रहा आगाज……….

ICC अंडर-19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 का आज (शनिवार, 18 जनवरी) से आगाज हो रहा है, जिसमें 16 टीमें शिरकत कर रही हैं। भारत को मेजबान मलेशिया, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। निकी प्रसाद की अगुआई में भारत अपने अभियान की शुरुआत रविवार, 19 जनवरी को कुआलालंपुर के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 18 जनवरी 2025, 06:26 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मलेशिया में आज से ICC अंडर-19 वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2025 का हो रहा आगाज……….
Photo: UB India News Archive

ICC अंडर-19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 का आज (शनिवार, 18 जनवरी) से आगाज हो रहा है, जिसमें 16 टीमें शिरकत कर रही हैं। भारत को मेजबान मलेशिया, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। निकी प्रसाद की अगुआई में भारत अपने अभियान की शुरुआत रविवार, 19 जनवरी को कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में वेस्टइंडीज के खिलाफ करेगा। भारत 2023 में इंग्लैंड को हराकर चैंपियन बना था और वह इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के रुप में शिरकत कर रहा है।

ग्रुप बी में इंग्लैंड, आयरलैंड, पाकिस्तान और अमेरिका हैं। ग्रुप सी में न्यूजीलैंड, नाइजीरिया, समोआ और साउथ अफ्रीका हैं। ग्रुप डी में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नेपाल और स्कॉटलैंड शामिल हैं। ग्रुप स्टेज के मैच 23 जनवरी तक खेले जाएंगे, जिसके बाद 25 जनवरी से सुपर सिक्स मुकाबले शुरू होंगे। इसके बाद सेमीफाइनल मैच 31 जनवरी को खेले जाएंगे और फिर 2 फरवरी को कुआलालंपुर के बेयूमास ओवल में फाइनल होगा। आइए जानते हैं U19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 के मैच कब, कहां और कैसे देख पाएंगे….

U19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 के मैच कब खेले जाएंगे?

U19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 के मैच भारतीय समयानुसार सुबह 8:00 बजे और दोपहर 12:00 बजे शुरू होंगे।

U19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 के मैच कहां देख पाएंगे?

जियोस्टार U19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 के सभी मैचों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम करेगा। स्टार स्पोर्ट्स 2 पर भी मैचों का लाइव प्रसारण होगा। फैंस सेमीफाइनल और फाइनल मैच भी स्टार स्पोर्ट्स 2 पर देख पाएंगे।

ग्रुप ए

भारत: निकी प्रसाद (कप्तान), सानिका चालके, जी त्रिशा, कमलिनी जी, भाविका अहिरे, ईश्वरी अवसरे, मिथिला विनोद, जोशीता वीजे, सोनम यादव, पारुनिका सिसौदिया, केसरी द्रिथि, आयुषी शुक्ला, आनंदिता किशोर, एमडी शबनम, वैष्णवी एस

मलेशिया: नूर दानिया सियुहादा (कप्तान), नूर इज्जतुल सयाफिका, इरदीना बेह, नूर आलिया, सुआबिका मनिवन्नन, नूर इस्मा दानिया, सती नाजवाह, नूरिमन हिदायत, फातिन फकीहा अदानी, मार्सिया क़िस्टिना, नज़ातुल हिदायत हुस्ना, नेसरले येन, नूर आलिया बत्रिसिया, नूर ऐन, नुनी फारिनी

श्रीलंका: मनुदी नानायक्कारा (कप्तान), रश्मिका सेवंडी, सुमुदु निसानसाला, लिमांसा थिलाकरत्ने, विमोक्ष बालासूर्या, हिरुनी कुमारी, रश्मी नेथ्रांजलि, प्रमुदी मेथसारा, संजना कविंदी, दानुली थेनाकून, दहामी सनेथमा, शेहारा इंदुवारी, असेनी थलागुने, शशिनी गिम्हानी, चामुदी प्रबोदा

वेस्टइंडीज: समारा रामनाथ (कप्तान), असाबी कॉलेंडर, अबीगैल ब्राइस, केनिका कैसर, जहजारा क्लैक्सटन, डेनेला क्रीज, नैजानी कंबरबैच, एरिन डीन, अमिया गिल्बर्ट, त्रिशा हरदात, ब्रायना हैरीचरण, अमृता रामटहल, सेलेना रॉस, क्रिस्टन सदरलैंड, आलिया वीक्स

U19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025 का पूरा शेड्यूल

ICC @ICC Presenting the ICC U19 Women’s T20 World Cup 2025 fixtures

Image

Image

Image

Image

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰