इंटरनल मैटर या बाहरी हमला… सैफ अली पर अटैक के 5 अनसुलझे सवाल…….

सैफ अली खान पर हमले के 60 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. जांच में पुलिस की 35 टीम जुटी है. पुलिस इस हत्याकांड में 2 गुत्थियों को सुलझाने में जुटी है. पहला, आरोपी कौन है और कैसे फ्लैट के अंदर आया और दूसरा हमला करने का मकसद क्या था? सैफ पर हमले […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 18 जनवरी 2025, 06:37 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
इंटरनल मैटर या बाहरी हमला… सैफ अली पर अटैक के 5 अनसुलझे सवाल…….
Photo: UB India News Archive

सैफ अली खान पर हमले के 60 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. जांच में पुलिस की 35 टीम जुटी है. पुलिस इस हत्याकांड में 2 गुत्थियों को सुलझाने में जुटी है. पहला, आरोपी कौन है और कैसे फ्लैट के अंदर आया और दूसरा हमला करने का मकसद क्या था?

सवाल- 1: हाईटेक सोसाइटी में किस रास्ते से गया चोर?

सैफ अली खान जिस सतगुरु शरण अपार्टमेंट में रहते हैं, उसकी गिनती बांद्रा के हाईटेक सोसाइटी में होती है. सोसाइटी के अंदर जाने के लिए रहने वालों की अप्रूवल की जरूरत होती है. इतना ही नहीं, जाने वाले को गेट पर अपने हाथ या आंख का निशान भी देना होता है.

पुलिस सूत्रों ने स्थानीय पत्रकारों से कहा है कि अब हमलावर आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद ही पता चल पाएगा कि वो अंदर कैसे घुसा?

सवाल-2: 30 मिनट अंदर तो पुलिस-गार्ड को खबर क्यों नहीं?

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने स्थानीय पुलिस और जांच अधिकारियों के हवाले से बताया है कि हमलावर चोर सैफ के घर के अंदर करीब 30 मिनट तक था. इसी दौरान दोनों के बीच हाथापाई भी हुई. सैफ की सोसाइटी का जो फुटेज सामने आया है, उसके मुताबिक हमलावर करीब 55 मिनट तक पूरे सोसाइटी में रहा है.

सीसीटीवी के मुताबिक हमलावर चोर रात के 1 बजकर 37 मिनट पर सीढ़ी के ऊपर चढ़ता दिख रहा है. वहीं रात के 2 बजकर 33 मिनट पर वारदात को अंजाम देकर उसे उतरता देखा जा रहा है.

सवाल उठ रहा है कि इतने देर तक उसे सोसाइटी और फ्लैट में रहने पर भी किसी को भनक कैसे नहीं लगी? वहीं हमलावर ने हमला के बाद खुद को अंदर कैद कर लिया. सवाल यह भी है कि लोगों ने उसे बाहर से बंद क्यों नहीं किया?

पुलिस और गार्ड को भी जानकारी नहीं देने को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

सवाल-3: क्या सिर्फ चोरी वारदात का मकसद था?

वारदात को लेकर अब तक 2 थ्योरी सामने आई है. पहला, पुलिस ने सैफ के नौकरानी के हवाले से लिखा है कि चोर ने उससे 1 करोड़ रुपए की मांग की. दूसरा चोर पहले सैफ के बेटे की तरफ आगे बढ़ा, जिस पर सैफ आग बबूला हो गए?

अब इसमें दो सवाल है. करीना कपूर का कहना है कि चोर ने किसी भी गहने को नहीं लिया. यानी चोर इस मकसद से तो आया ही नहीं था कि चोरी करना है. क्या चोरी करने वाला व्यक्ति किसी से रंगदारी या पैसा मांगेगा?

दूसरा सवाल चोर की संख्या को लेकर है. चोर आम तौर पर अकेले चोरी करने नहीं जाता है. वो भी इस तरह के हाईटेक सोसाइटी में. सवाल उठ रहा है कि आखिर क्या चोर के समर्थन में बाहर कोई और इंतजार कर रहा था या चोर को कोई इंटर्नल सपोर्ट मिला हुआ था?

सवाल-4: एक चोर से नहीं जीत पाए 5 लोग?

अब तक जो जानकारी है, उसके मुताबिक हमलावर चोर जब घर में घुसा तो उस वक्त सैफ अली खान, उनका एक पुरुष नौकर और 3 महिला नौकर घर में मौजूद थी. यही 5 लोग हमलावर चोर से उलझे भी.

वहीं हमलावर चोर के पास सिर्फ एक चाकू था, जिससे उसने सैफ पर वार किया. इतना ही नहीं, चोर ने खुद को घर में कैद भी कर लिया. सवाल यह उठ रहा है कि क्या एक चोर से 5 लोग नहीं जीत पाए?

वहीं चोर जब बंद कमरे से भागा, तब मौजूद लोगों ने शोर क्यों नहीं मचाया? वहीं नौकरानी का कहना है कि चोर को उसने बाथरूम से आते देखा. सवाल यह है कि चोर बाथरूम में गया कैसे?

क्या चोर ने बाथरूम में जाने के लिए बाहर का रास्ता अपनाया?

सवाल-5: सोसाइटी से निकलकर चोर किस रास्ते भागा?

यह भी सवाल है कि आखिर सोसाइटी से निकलकर चोर किस रास्ते भागा है? टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस यह भी जान पा रही है कि सोसाइटी से बाहर निकलकर चोर किस रास्ते भागा? इसकी वजह इलाके में सीसीटीवी कैमरे का न हो पाना है.

वहीं सवाल यह भी है कि हमलावर घर से निकलने के बाद क्या अकेले भागा या उसके साथ कोई और भी शख्स मौजूद था?

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰