भारत मोबिलिटी एक्सपो में लॉन्च हुए कई कंपनियों के शानदार वाहन…………….

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का आज तीसरा दिन है। आज से इस एक्सपो को पब्लिक के लिए ओपन कर दिया गया है। एक्सपो में पहली बार 34 ऑटोमोबाइल कंपनियां शामिल हुई है। पहले दो दिनों में इन कंपनियों ने अपने व्हीकल्स को लॉन्च और शोकेस किया। पहले दिन मारुति ने इलेक्ट्रिक कार पेश की […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 19 जनवरी 2025, 09:12 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भारत मोबिलिटी एक्सपो में लॉन्च हुए कई कंपनियों के शानदार वाहन…………….
Photo: UB India News Archive

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का आज तीसरा दिन है। आज से इस एक्सपो को पब्लिक के लिए ओपन कर दिया गया है। एक्सपो में पहली बार 34 ऑटोमोबाइल कंपनियां शामिल हुई है। पहले दो दिनों में इन कंपनियों ने अपने व्हीकल्स को लॉन्च और शोकेस किया।

पहले दिन मारुति ने इलेक्ट्रिक कार पेश की

एक्स्पो के पहले दिन मारुति-सुजुकी ने पहली इलेक्ट्रिक कार e-विटारा को रिवील किया। वहीं, हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार क्रेटा ईवी को लॉन्च किया। इसके साथ ही पहले दिन ऑटोमोबाइल कंपनियों ने 30 से ज्यादा गाड़ियां पेश कीं।

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 के पहले दिन वाहन कंपनियों ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में कुल 34 नए वाहनों को दर्शकों से सामने पेश किया गया, जबकि कुछ वाहन लॉन्च भी हुऐ। एक्सपो में मारुति और हुंडई से लेकर से किआ तक ने अपने नए वाहनों को लोगों के सामने पेश किया। आइए जानते हैं ऐसी कुछ नई गाड़ियों के बारे में जो ऑटो एक्सपो में आकर्षण का केंद्र रहीं।

‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025’ में देश की पहली प्रोटोटाइप एयर टैक्सी को पेश किया गया। इस टैक्सी को ‘शून्य’ नाम दिया गया है। इस लक्ष्य के लिए प्रिसिजन मैन्युफैक्चरिंग फर्म सोना एसपीईईडी ने बेंगलुरु स्थित सरला एविएशन के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

सरला एविएशन भारत के सबसे बेहतरीन इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग (ईवीटीओएल) विमान विकसित करती है। केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सरला एविएशन बूथ का दौरा किया और उड़ने वाली टैक्सी के प्रोटोटाइप में गहरी दिलचस्पी दिखाई और इसे ऐतिहासिक बताया।

सोना एसपीईईडी मोटर्स इसरो के कई अंतरिक्ष मिशनों का हिस्सा रही है। यह समझौता सोना एसपीईईडी को देश में अर्बन एयर मोबिलिटी में क्रांति लाने में एक प्रमुख भागीदार के रूप में स्थापित करता है। सोना एसपीईईडी के सीईओ चोको वलियाप्पा ने कहा, “यह साझेदारी एयरोस्पेस इनोवेशन के हब रूप में सोना एसपीईईडी के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है।

हमारा लक्ष्य साथ मिलकर शहरी परिवहन के लिए एक स्वच्छ, तेज और अधिक कुशल भविष्य को आकार देना है।” समझौता ज्ञापन के तहत, सोना एसपीईईडी कर्नाटक में अपनी अत्याधुनिक फैसिलिटी का इस्तेमाल सरला एविएशन के ईवीटीओएल विमान के लिए मोटर और लैंडिंग गियर जैसे क्रिटिकल कम्पोनेंट्स को डिजाइन और निर्माण करने के लिए करेगी।

सरला एविएशन के सीईओ राकेश गांवकर ने कहा, “इंजीनियरिंग में सोना एसपीईईडी की विशेषज्ञता इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सियों के लिए हमारे दृष्टिकोण को पूरी तरह से पूरा करती है। यह सहयोग अत्याधुनिक ईवीटीओएल टेक्नोलॉजी के साथ अर्बन मोबिलिटी को फिर से परिभाषित करने के हमारे मिशन को मजबूत करता है।” यह विकास सस्टेनेबल अर्बन एयर मोबिलिटी में भारत की बढ़ती आकांक्षा को उजागर करता है और इनोवेशन को आगे बढ़ाने में तालमेल के महत्व को दर्शाता है।

ईवीटीओएल विमान विकसित करने पर केंद्रित, सरला एविएशन का लक्ष्य तेज, स्वच्छ और अधिक कुशल परिवहन समाधानों के साथ अर्बन मोबिलिटी को बदलना है। कंपनी टेस्ट फ्लाइट्स शुरू करने और अतिरिक्त प्रोटोटाइप विकसित करने की योजना बना रही है, जिसे बाजार में 2028 तक लॉन्च किया जाएगा।

दूसरे दिन सोलर और फ्लाइंग कार शोकेस हुई

पुणे बेस्ड स्टार्टअप वायवे मोबिलिटी ने एक्सपो के दूसरे दिन भारत की पहली सोलर पावर्ड कार ईवा लॉन्च की है। 6 सीटर फ्लाइंग टैक्सी भी पेश की गई है, जिसे सरला एविएशन ने बनाया है। इसके अलावा वियतनाम की कंपनी विनफास्ट ने दो इलेक्ट्रिक कारों के साथ भारत में एंट्री की है।

एंट्री फीस कितनी रहेगी, क्या फ्री में जा सकेंगे?

 भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 आम लोग फ्री में घूम सकते हैं। एंट्री पास के लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए www.bharat-mobility.com पर जाकर आप अपना नाम और ईमेल के साथ रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

इसके बाद आपके ईमेल पर एक QR-कोड आएगा, जो आपका एंट्री पास होगा। वेन्यू पर जाकर आप यह क्यूआर कोड दिखाकर एंट्री कर सकते हैं।

प्रत्येक टिकट या पास से सिर्फ एक व्यक्ति को एंट्री मिलेगी। 5 साल तक की उम्र के बच्चों के लिए कोई टिकट जरूरी नहीं है। साथ ही, व्हीलचेयर पर बैठे व्यक्तियों और उनके किसी सहायक/सहायक के लिए भी कोई टिकट आवश्यक नहीं होगा।

सवाल 4 : टिकट या पास गुम होने पर क्या होगा? जवाब : टिकट या पास चोरी होने या खो जाने पर कोई डुप्लीकेट जारी नहीं किया जाएगा। टिकट तभी वैलिड होगा, जब बारकोड या होलोग्राम के साथ छेड़छाड़ न की गई हो।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰