प्रयागराज महाकुंभ मेले का आठवां दिन है. लोग संगम में डुबकी लगा रहे हैं. सोमवार से कवि कुमार विश्वास श्रद्धालुओं को राम कथा ‘अपने-अपने राम’ सुनाएंगे. गंगा पंडाल में यह राम कथा शाम 5 से रात 8:00 बजे तक चलेगी. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी आज महाकुंभ नगर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी. रविवार को मेला क्षेत्र में लगी आग की मजिस्ट्रेट जांच होगी. आग से 200 टेंट जलकर खाक हो गए. रविवार को सीएम योगी ने मौके पर जाकर मुआयना किया था. आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि पांच किलोमीटर दूर से यह नजारा साफ दिख रहा था. सिलेंडर में हुए ब्लास्ट के बाद आग फैली और देखते देखते विकराल हो गई.
प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र स्थित गीता प्रेस के कैंप में आग हादसे में 180 कॉटेज जल गए। यह कैंप शास्त्री ब्रिज के पास सेक्टर 19 में है। खाना बनाते समय एक सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद बाकी सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली। फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। CM योगी आदित्यनाथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटना से कुछ देर पहले ही उन्होंने हेलिकॉप्टर से मेला क्षेत्र का जायजा लिया था।
मेले में आग से निपटने की क्या तैयारी है: महाकुंभ मेला क्षेत्र को फायर फ्री बनाने के लिए 350 से ज्यादा फायर ब्रिगेड, 2000 से ज्यादा ट्रेंड मैनपावर, 50 अग्निशमन केंद्र और 20 फायर पोस्ट बनाए गए हैं। अखाड़ों और टेंट में फायर प्रोटेक्शन इक्विपमेंट लगाए गए हैं। मेले के चीफ फायर ऑफिसर ने बताया कि आग से करीब 500 लोगों को बचाया गया। वहीं 19 जनवरी तक 8.24 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं।
अफसरों के मुताबिक, गीता प्रेस की रसोई में शाम 4 बजकर 10 मिनट पर छोटे सिलेंडर से चाय बनाते समय सिलेंडर लीक हो गया और आग लग गई। इसके बाद 2 सिलेंडर ब्लास्ट हो गए।
आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां भेजी गई थीं, जिन्होंने आग पर एक घंटे में (शाम 5 बजे) काबू पाया। एक संन्यासी के एक लाख रुपए के नोट भी जल गए। मेला सीएफओ (चीफ फायर ऑफिसर) प्रमोद शर्मा ने बताया कि आग से करीब 500 लोगों को बचाया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सीएम योगी को फोन कर घटना की पूरी जानकारी ली। आग लगने की घटना से कुछ देर पहले ही उन्होंने हेलिकॉप्टर से महाकुंभ मेला क्षेत्र का जायजा लिया था।
मेला क्षेत्र में आग की तस्वीरें..



एक घंटे बाद आग पर काबू पाया, तस्वीरें


फायर ऑपरेशन के लिए तैनात है AWT, 50 फायर फाइटिंग पोस्ट महाकुंभ नगरी में फायर ऑपरेशंस के लिए एडवांस्ड फीचर वाले 4 आर्टिकुलेटिंग वाटर टावर (LWT) तैनात की गई हैं। इनमें वीडियो-थर्मल इमेजिनिंग जैसा एडवांस सिस्टम है। इसका इस्तेमाल बहुमंजिली और ऊंचाई वाले टेंट की आग बुझाने के लिए किया जाता है। LWT 35 मीटर की ऊंचाई तक आग बुझा सकती है।
महाकुंभ मेला क्षेत्र को फायर फ्री बनाने के लिए यहां 350 से ज्यादा फायर ब्रिगेड, 2000 से ज्यादा ट्रेंड मैनपावर, 50 अग्निशमन केंद्र और 20 फायर पोस्ट बनाए गए हैं। अखाड़ों और टेंट में फायर प्रोटेक्शन इक्विपमेंट लगाए गए हैं।
मेला क्षेत्र के सेक्टर 19 में लगी थी आग
जानकारी के मुताबिक महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 19 में यह आग लगी। दमकल की 4 गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं और देखते ही देखते आग पर काबू पा लिया गया। आग से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है।
पांडाल का एक बड़ा हिस्सा जल गया
बताया जाता है मेला क्षेत्र के इस हिस्से में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ और आग तेजी से फैलने लगी। जानकारी के मुताबिक पांडाल का एक बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया है। बताया जाता है कि यह एक बड़ी आग थी लेकिन वहां इस तरह के इंतजाम किए गए थे कि आग पर तत्काल काबू पा लिया गया।
सीएम योगी ने घटना का लिया संज्ञान
उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर सभी बड़े अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। बताया जाता है कि मौके पर मौजूद दमकल की गाड़ियों और एसडीआरएफ की टीम ने करीब आधे घंटे के अंदर आग पर पूरी तरह के काबू पा लिया। आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
अखाड़ों को कोई नुकसान नहीं
रेलवे लाइन के नीचे गीता प्रेस गोरखपुर के पांडाल में आग लगी थी। इस अग्निकांड में अखाड़ों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। सभी अखाड़े सुरक्षित हैं। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि लोग अफवाहों पर ध्यान नहीं दें।
वहीं प्रयागराज के DM रविंद्र कुमार मंदर ने कहा, “आज 4:30 बजे कुंभ क्षेत्र सेक्टर 19 के गीता प्रेस में आग लगने की सूचना हमें मिली थी। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। गीता प्रेस के साथ 10 प्रयागवाल के टेंट में भी आग फैलने की सूचना मिली थी जिसको बुझा लिया गया है। हालात सामान्य है, किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
अधिकारियों ने बताया कि अखिल भारतीय धर्म संघ गीता प्रेस गोरखपुर के कैंप में आग लगी है. कैंप में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है. ये आग इतनी भीषण है कि आसपास के पूरे इलाके में आसमान में काला धुआं छा गया है. साथ ही दमकल की टीम ने आसपास के पूरे इलाके को खाली करा लिया है. मौके पर दमकल की टीम के साथ NDRF और SDRF की भी टीमें मौजूद हैं. वहीं, इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिससे ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने ऊपर से रिकॉर्ड किया है. यूपी के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि महाकुंभ मेला क्षेत्र में सिलेंडर फटने की वजह से भीषण आग लग गई.
महाकुंभ मेला क्षेत्र में मौजूद एक चश्मदीद ने दावा किया कि 250 के आसपास टेंट आग से जलकर खाक हो गए हैं. आजतक से बातचीत में एक चश्मदीद ने बताया कि आग की लपटें काफी ऊंची थी. काफी बड़े क्षेत्र में आग लगी थी. आग से 250 टेंट जलकर खाक हो गए हैं.
सपा ने उठाया सवाल
महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगी की घटना के बाद समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है. सपा नेता ने कहा कि समाजवादी पार्टी शुरू से कुंभ में हो रही तैयारी पर सवाल खड़े कर रही थी. श्रद्धालु जब पहुंच रहे हैं, वह खुले आसमान के नीचे हैं पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है. समाजवादी पार्टी अपने लोकतांत्रिक अधिकार के तहत सवाल उठाती रही है आज जो आग लगी है उसमें श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करना चाहिए.








