बिहार में अगले 2 दिनों तक कोहरे और ठंड से राहत नहीं, पटना एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग और टेकऑफ में देरी

बिहार में अगले 2 दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो प्रदेश में पछुआ हवा चल रही है, जो जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से ठंडक लिए आ रही है। इससे बिहार में ठंड महसूस हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 18 जिलों में घने कोहरे […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 22 जनवरी 2025, 05:32 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में अगले 2 दिनों तक कोहरे और ठंड से राहत नहीं, पटना एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग और टेकऑफ में देरी
Photo: UB India News Archive

बिहार में अगले 2 दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो प्रदेश में पछुआ हवा चल रही है, जो जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से ठंडक लिए आ रही है। इससे बिहार में ठंड महसूस हो रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने 18 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे आने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, न्यूनतम तापमान गिरने से ठंड बढ़ेगी।

पिछले दो दिन मौसम सामान्य रहा। दिन में धूप निकली। लेकिन, मंगलवार को अचानक मौसम बदल गया। सुबह में पटना समेत कई जिलों में घने कोहरे छाए रहें। रात में घना काेहरा हाेने की वजह से दिल्ली और मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट पटना आने के बाद डायवर्ट हाे गई।

दिल्ली और मुंबई से आने वाले करीब 320 यात्री वापस चले गए। दिल्ली से पटना आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E5008 को वापस दिल्ली डायवर्ट किया गया है। इस फ्लाइट में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय समेत 152 पैसेंजर्स सफर कर रहे थे। जिन्हें फिर से दिल्ली लैंड करना पड़ा।

पटना समेत 7 जिलों में 8वीं तक के स्कूल बंद

ठंड बढ़ने के कारण पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूल को 23 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही गोपालगंज, मोतिहारी, भागलपुर, मुंगेर, सुपौल और दरभंगा में भी पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूल को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। वहीं, 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 9 से दोपहर साढ़े तीन बजे तक चलेगी।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में होता रहेगा उतार-चढ़ाव

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अभी राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव होता रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा के साथ पहाड़ों से ठंडी हवा प्रदेश में पहुंच रही है। इसके साथ ही ‘ला नीना’ भी एक्टिव है। इसकी वजह से समुद्र तल की नमी और ठंड जेट स्ट्रीम के साथ आ रही है।

पटना एयरपोर्ट का कई चक्कर लगाने के बाद वापस लौटा इंडिगो का विमान.

बिहार में बीते दो दिनों से घने कोहरे का बड़ा असर देखने को मिल रहा है. पटना एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण फ्लाइट लैंड नहीं कर पा रही है. पटना एयरपोर्ट के पास देर रात कुछ ऐसी ही तस्वीर देखने को मिली जब हवा में कई चक्कर लगाने के बाद भी कम विजिबिलिटी के कारण दिल्ली से पटना आ रही और मुंबई से पटना आ रही फ्लाइट को डायवर्ट कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार की गयी इंडिगो की विमान संख्या 6E 5008 को वापस दिल्ली भेज दिया गया. वहीं मुंबई से आने वाली इंडिगो की विमान 6EK 5173 को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया. इस दौरान दोनों फ्लाइट में सवार करीब 160-160 यात्री पटना नहीं पहुंच सके.

जानकारी के अनुसार इंडिगो की विमान 6EK 5173 लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हुआ. वहीं इससे पहले पटना एयरपोर्ट के ऊपर लगभग कई चक्कर लगाने के बाद भी एटीसी ने पायलट को लैंड करने की अनुमति नहीं दी. पायलट बार-बार ATC के अधिकारियों के विमान को लैंड करने की अनुमति मांगता रहा. लेकिन, एटीसी के अधिकारियों ने मौसम ठीक नहीं होने के कारण विमान को कहीं और ले जाने का निवेदन किया. बताया जा रहा है कि काफी कम विजिबिलिटी रहने के कारण विमान को डायवर्ट कर दिया गया. बता दें, पटना एयरपाेर्ट पर मंगलवार की रात में घना काेहरा हाेने की वजह से दिल्ली और मुंबई से आने वाली इंडिगाे की फ्लाइट पटना आने के बाद डायवर्ट करनी पड़ी.

जानकारी के अनुसार एक घंटे तक काेहरा नहीं छटने के बाद इंडिगाे की पटना से दिल्ली जाने वाली विमान और पटना से मुंबई जाने वाली विमान भी उड़ान नहीं भर सकी. इस दौरान करीब 163 यात्री पटना एयरपाेर्ट पर फंसे रहे. इन यात्रियाें ने हंगामा भी किया. लेकिन, बाद में उन्हें सीअईएसएफ के जवानाें ने किसी तरह शांत कराया. एयरलाइंस के सूत्रों की माने तो विजिबिलिटी कम हाेने की वजह से विमान काे डायवर्ट करना पड़ गया. 1000 मीटर विजिबिलटी नहीं हाेने से इसे रद्द करना पड़ा.

विमानाें की लैंडिंग और टेकऑफ में देरी

इधर, पटना में मंगलवार को सुबह में घना काेहरा रहने की वजह से पहली फ्लाइट 11.12 बजे आई. यह फ्लाइट स्पाइसजेट की एसजी 8721 थी. इसके आने का वक्त 10.20 बजे है. सबसे अधिक देर से एअर इंडिया एक्सप्रेस का विवमान आईएक्स 9236 तीन घंटे देर से करीब 12 बजे लैंड हुई. पटना एयरपाेर्ट से कुल मिलाकर 7 जाेड़ी विमान देर से चली. एयरपाेर्ट सूत्राें के अनुसार, 9 बजे तक विजिबलिटी 500 मीटर थी। 11 बजे बढ़कर 1 हजार मीटर हुई. उसके बाद विमानाें की लैंडिंग और टेकऑफ शुरू हुआ.

देर से उड़ने वाली फ्लाइट्स 

आईएक्स 9236- बेंगलुरु-पटना- बेंगलुरु- 3 घंटे
एसजी 8721- दिल्ली- पटना- दिल्ली- 52 मिनट
6 ई 463- बेंगलुरु-पटना- बेंगलुरु- 1 घंटा 9 मिनट
6ई 6382- हैदराबाद-पटना- हैदराबाद- 30 मिनट
6 ई 925- रांची-पटना- लखनऊ- 43 मिनट
6 ई 895- काेलकाता-पटना- काेलकाता- 36 मिनट
एसजी 534- अहमदाबाद- पटना- अहमदाबाद- 18 मिनट

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰